रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुई फायरिंग में घायल गुलशन पांडेय का इलाज पारस अस्पताल में चल रहा है। उसे पीठ में गोली लगी थी, जो निकाल दी गयी है, और अब उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। घायल युवक के पिता संतोष पांडेय ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पुलिस ने निर्दोष युवकों को पकड़ रखा है। उन्होंने कहा कि गोलू, रवि, रोहित और अंशु को जबरदस्ती हिरासत में लिया गया है, जबकि इन्हीं लोगों ने मेरे बेटे को उठाकर अस्पताल पहुंचाया था। ये सभी मेरे पड़ोसी हैं और काफी…
Author: shivam kumar
फारबिसगंज/अररिया। ओम नगर वार्ड नंबर 8 स्थित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव पासवान के दरवाजे पर संत रविदास की जयंती भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला के अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अध्यक्षता में मनायी गयी। अररिया भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि संत रविदास जी को संत शिरोमणि का उपाधि मिला था। वह किसी जाति का विरोधी नहीं थे वह जातिवाद का विरोधी थे। उन्हीं का कहावत मन चंगा तो कठौती में गंगा इस तरह से समाज को दिशा देने के लिए संत रविदास ने सामाजिक विद्वेषता को मिटाने सामाजिक विषमता को मिटाने के लिए कई तरह…
भागलपुर। माघी पूर्णिमा को लेकर बुधवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, मुसहरी घाट आदि स्थानों पर स्नान करने के लिए मध्यरात्रि के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने मां गंगा, भगवान सूर्य आदि देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। सुबह 10 बजे तक गंगा घाट जाने वालों मार्गों पर भीड़ लगी रही। हालांकि, व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये थे। माघी पूर्णिमा पर कहीं भगवान सत्यनारायण की पूजा, तो कहीं माता त्रिपुर सुंदरी की पूजा…
रांची। जम्मू के अखनूर में सर्च ऑपरेशन के दौरान झारखंड के हजारीबाह निवासी कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी सहित सेना के दो जवान शहीद हो गये। कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की शहादत पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि जम्मू के अखनूर में सर्च ऑपरेशन के दौरान झारखंड से कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और सेना के एक और जवान के शहीद होने की दुखद खबर मिली। मरांग बुरु शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। करमजीत की शहादत के…
हजारीबाग। झारखंड के ज्वलंत मुद्दों जल, जंगल और जमीन विषय पर आधारित फिल्म ये धरती हमारी 22 फरवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म झारखंड के आठ सिनेमा घरों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, देवघर, कोडरमा, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो के सिनेमा घरों में दिखाई देने वाली है। ये बातें हजारीबाग परिसदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म के निर्देशक, लेखक सह फिल्म के अभिनेता आर. नारायण मूर्ति ने बुधवार काे दी। उन्होंने फिल्म के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह फिल्म झारखंड के आदिवासियों के संघर्ष और झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर…
रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना में पदस्थापित एक सिपाही की बुधवार की सुबह मौत हो गयी। मृतक सिपाही का नाम गजेंद्र कुमार यादव है। वह मूल रूप से गोड्डा का रहने वाला था। मौत के बाद पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सिपाही की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि बताया जा रहा है कि गजेंद्र कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साथ ही कई गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर) में सड़क दुर्घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा बुरी तरह से जख्मी है। घटना टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को की मंगलवार देर रात की है। जख्मी बेटे का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इनकी स्कूटी को जेम्को चौक पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाप-बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तीनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की…
मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री केंद्र पर उदासीनता का आरोप लगाते हैं परंतु मिले पैसे का यूटिलिटी सर्टिफिकेट भी नहीं दे पाते रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि दिखावा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य वित्त मंत्री केंद्रीय मंत्रियों को मांग पत्र सौंपते हैं। लेकिन पहले से चल रही केंद्रीय योजनाओं का राज्य में बुरा हाल है। प्रतुल ने कहा कि सर्वप्रथम मनरेगा में केंद्र सरकार के हिस्सेदारी के पैसे का यूटिलिटी सर्टिफिकेट राज्य ने नहीं सौंपा। जिसके कारण…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 18 फरवरी को होगी। झारखंड मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री शामिल होंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी और निर्णय लिये जायेंगे। यह बैठक राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होगी।
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शहीद वीर तिलका मांझी की जयंती पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में सत्ता मजबूत है, लेकिन जनता मजबूर है। उन्होंने यह भी कहा है कि आजसू पार्टी मजबूर जनता की बुलंद आवाज बनेगी और उनके अधिकारों की लड़ाई को और तीव्र करेगी। इसी कड़ी में, उत्तरी छोटानागपुर के जिला अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं के साथ मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई है। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि उत्तरी छोटानागपुर स्तरीय…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत : डॉ रवींद्र कुमार राय रांची। प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा एवं चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गयी और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद और…
