पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में जयनगर से दानापुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की चेयर कार कोच से अचानक धुआं उठने लगा। धुंआ देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही लोको पायलट को पता चला तो उसने ट्रेन राेक दी। ट्रेन के रुकते ही घबराए यात्री बाहर कूदने लगे, जिससे कई यात्रियाें काे मामूली चाेट आयीं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियाें ने तुरंत धुंए पर काबू पा लिया। इसके बाद यात्रियाें ने राहत की सांस ली और ट्रेन काे रवाना किया गया। हाजीपुर मंडल के सीपीआरओ सरस्वतीचंद ने बताया कि घटना मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे…
Author: shivam kumar
पूर्णिया.11 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्णियाँ लॉ कॉलेज के निकट स्थित मंडल छात्रावास में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें सैकड़ों छात्राें का सामान प्रभावित हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में छात्रों की किताबें, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, साइकिल, बेड, खाने-पीने की वस्तुएँ समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना के दौरान छात्रावास में रखे कई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए, जिससे आग और भीषण हो गई। दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरा लॉज जल चुका था। घटनास्थल पर…
भागलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। इसको लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, भागलपुर नगर निगम के महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, नगर आयुक्त डॉ प्रीति सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने मंगलवार को सफाई को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान सभी पदाधिकारी अपने हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और सड़क की साफ सफाई की। जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है और आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों को इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है ताकि शहर स्वच्छ और लोग स्वच्छता क़ो अपना कर स्वस्थ वातावरण…
विशेष दिल्ली में एक बार फिर शून्य पर बोल्ड हो गये राहुल गांधी पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव की बढ़त को वापस छीना देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए यह आत्ममंथन का समय नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। इससे पहले झारखंड को छोड़ दें, तो हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने जरूर अपेक्षाकृत अच्छा…
रांची। झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो राज्य में पिछली विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार के लिए संजीवनी साबित हुई थी, अब विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गई है। खासकर भाजपा, जो सरकार पर निशाना साध रही है, इस योजना के लाभार्थियों को जनवरी महीने की किस्त का अब तक भुगतान न होने के कारण सरकार की आलोचना कर रही है। जनवरी किस्त का भुगतान न होना मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों के खातों में हर महीने 2,500 रुपये ट्रांसफर किए जाने का प्रावधान है। योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी,…
रांची। खान विभाग को अक्टूबर 2024 से लेकर 10 फरवरी 2025 तक खनिजों पर सेस (उपकर) से 907 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। वहीं सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में सेस से 3500 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा है। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज धारित भूमि पर सेस से 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक वसूलने का टारगेट है। सेस की दर में 12।5 प्रतिशत बढ़ोतरी की योजना सरकार ने खनिजों पर सेस की दर में 12.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की योजना बनाई है। इसके लिए बजट सत्र में अधिनियम का संशोधित प्रस्ताव आयेगा। फैक्ट फाइल – झारखंड सरकार…
रामगढ़। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। रामगढ़ जिले में 12669 छात्र मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 12300 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया है। इन दोनों परीक्षाओं के लिए 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए 53 परीक्षा केंद्र बने हैं। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के बाद डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी एवं एसपी ने राधा गोविंद पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए…
रांची। इडी के अधिकारियों को मैनेज करने के कथित आरोपों की जांच के लिए दाखिल याचिका पर अब हाइकोर्ट 6 मार्च को सुनवाई करेगा। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गयी है। कोर्ट ने इडी के अधिकारियों के विरुद्ध पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक विस्तार दिया है। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। दरअसल रांची के पंडरा ओपी में पिछले वर्ष कांड संख्या 507/2024 और 508/2024 दर्ज की गयी थी। पहली प्राथमिकी में अधिवक्ता सुजीत कुमार ने रंगदारी की मांग कर अपहरण करने…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धा के तहत 20 किमी रेस वॉक में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला। 14 साल बाद राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा, जब छह भारतीय एथलीटों ने गुरमीत सिंह के 2011 में बनाए गए समय को पीछे छोड़ दिया। सबसे शानदार प्रदर्शन सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने किया, जिन्होंने 1 घंटा 21 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड झारखंड में हुए 2011 के राष्ट्रीय खेलों में गुरमीत सिंह (1:23:26) के नाम था। छह धावकों ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस रेस में…
रांची। पैनम कोल माइंस के अवैध खनन की सीबीआइ जांच और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। मंगलवार की सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब से असंतुष्टि जाहिर करते हुए दोबारा बिंदुवार और स्पष्ट जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब हाइकोर्ट 19 फरवरी को इस मामले में सुनवाई करेगा। पैनम माइंस नाम की कंपनी को वर्ष 2015 में सरकार ने पाकुड़ और दुमका जिले में कोयला खनन का लीज दिया था, लेकिन उस पर यह आरोप है कि उसने लीज से ज्यादा खनन किया, जिससे सरकार…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में टेबल टेनिस के टीम मुकाबलों में पश्चिम बंगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला टीम फाइनल में पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 3-1 से हराया, जबकि पुरुष टीम फाइनल में भी पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 3-0 से मात दी। महिला टीम फाइनल: महिला टीम फाइनल में पश्चिम बंगाल की शुरुआत अच्छी रही, जब सुतीर्था मुखर्जी ने महाराष्ट्र की स्वस्तिका घोष को 11-8, 6-11, 14-12, 2-11, 11-5 से हराया। हालांकि, अगले मैच में महाराष्ट्र की दिया पराग चितले ने अयिहिका…
