Author: shivam kumar

पेसा कानून में त्रुटियों को दूर करने की मांग की रांची। झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। संगठन के सदस्यों ने पेसा के सभी जरूरी नियमों के अनुरूप झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 को संशोधित करने की मांग की और इससे संबंधित संलग्न पत्र सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव भी शामिल थीं। इस दौरान पंचायती राज मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी के सुझावों को लेते हुए इस प्रक्रिया को मिलकर आगे बढ़ाया जायेगा। झारखंड पंचायती राज अधिनियम में पेसा के अनुरूप कई प्रावधान नहीं…

Read More

सीओ को आवेदन रिजेक्ट करने पर 50 शब्दों में ठोस कारण बताना अनिवार्य -भू राजस्व, भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने की विभागीय समीक्षा, दिये निर्देश रांची। भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि अंचलों में तकनीकी कारणों का हवाला देकर रैयतों के आवेदनों को बेवजह रिजेक्ट करने पर, चिन्हित सीओ पर अब कार्रवाई होगी। साथ ही अंचलों में दाखिल खारिज संबंधित मामलों पर आवेदनों की अस्वीकृत या आपत्ति के कारणों को सीओ को पचास शब्दों में ठोस बातें लिखकर स्पष्ट कारण बताना अनिवार्य है। मंत्री दीपक बिरुआ मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में भू राजस्व, भूमि सुधार विभाग की…

Read More

रांची। झारखंड कैडर के 1995 बैच के आइपीएस संजय आनंद लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन आइजी (सुरक्षा) के पद पर एडीजी के स्तर और वेतन पर नियुक्त करने के विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति संजय लाठकर की पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति तक, यानी 30 सितंबर 2028 तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, दो वर्ष की अवधि के लिए की जायेगी। इस दौरान उनका वेतन मैट्रिक्स स्तर 14 से स्तर 15 तक अस्थायी रूप से…

Read More

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को जनवरी 2025 के लिए आईसीसी मेन्स और वुमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वारिकन ने भारतीय टीम के स्पिन खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और पाकिस्तान के नोमान अली को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता। वारिकन ने पिछले महीने टेस्ट प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के स्पिनर वारिकन ने पाकिस्तान टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंबदाजी के साथ बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया था।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पेरिस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपने अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए तैयार है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का भविष्य सभी के लिए अच्छा हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई अभूतपूर्व पैमाने और गति से विकसित हो रहा है और इसे और भी तेजी से अपनाया और लागू किया जा रहा है। सीमाओं के पार भी गहरी निर्भरता है। इसलिए, शासन और मानकों को स्थापित करने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता है जो हमारे साझा…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एमएन शुक्ला सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एफ कंपनी में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात हैं। पुल‍िस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कमल पोस्ट से सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग के लिए दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर जगरगुंडा की ओर रवाना हुए थे, इसी दौरान एक सीआरपीएफ जवान का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। धमाके में जवान के दाेनाें पैर के…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में सोमवार को दो निजी विमानों की टक्कर में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे के प्रवक्ता केली कुएस्टर ने कहा कि ऑस्टिन से आने वाला एक लियरजेट 35ए रन-वे में पहले से खड़े एक जेट से टकरा गया। ऐसा प्रतीत होता है कि लियरजेट का बायां मुख्य गियर लैंडिंग के समय विफल हो गया। स्कॉट्सडेल हवाई अड्डा फीनिक्स से लगभग 22 मील उत्तर पूर्व में स्थित है। यूएसए टुडे के अनुसार, सोमवार दोपहर को स्कॉट्सडेल अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता कैप्टन डेव फोलियो ने हादसे में…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत अप्रत्यक्ष कर इसके लागू होने के बाद से पिछले कुछ वर्षों में काफी कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के तहत औसत कर 15.8 फीसदी था, जो जीएसटी के तहत घटकर 11.3 फीसदी हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान जीएसटी वर्गीकरण और कराधान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सदन को बताया कि जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद से पिछले कुछ वर्षों में अप्रत्यक्ष कर…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान न्यायिक आयोग ने विरोध के बीच अपनी बहुप्रतीक्षित बैठक में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सात जजों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। इनमें बलूचिस्तान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद हाशिम खान काकर, सिंध हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद शफी सिद्दीकी, सिंध हाई कोर्ट के जस्टिस सलाहुद्दीन पंहवार, पेशावर हाई कोर्ट के जस्टिस शकील अहमद, इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक और पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस इश्तियाक इब्राहिम शामिल हैं। द नेशन समाचार पत्र के अनुसार, आयोग की बैठक सोमवार दोपहर दो बजे सुप्रीम कोर्ट के सम्मेलन कक्ष में हुई। आयोग ने कुल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि देश में उभरते उद्यमियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों से अगले 10 साल में पंजीकृत सरकारी स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 10 लाख होने की उम्मीद है। फिलहाल 2016 में 450 की तुलना में 1.57 लाख पंजीकृत स्टार्टअप हैं। केंद्रीय मंत्री ने यहां आयोजित भारत-इजराइल बिजनेस फोरम मीट को संबोधित करते हुए यह बात कही। गोयल ने कहा कि हम अब दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं, जो 450 पंजीकृत स्टार्टअप से बढ़कर आज नौ साल में 1.57 लाख हो…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। देश के मुख्य आर्थिक सलाहाकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि प्रशासन में यह “गलत धारणा” है कि डिजिटलीकरण का मतलब विनियमन से मुक्ति है। नागेश्वरन ने भारतीय उद्यम और वैकल्पिक पूंजी संघ (आईवीसीए) के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। वैकल्पिक निवेश उद्योग के लॉबी समूह आईवीसीए में उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि अनावश्यक विनियमनों को हटाना आवश्यक है, भले ही अनुपालन ऑनलाइन या ऑफलाइन जरूरी हो। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि यह गलत धारणा है कि जैसे ही देशभर में कोई सरकारी विभाग…डिजिटल प्लेटफॉर्म पर…

Read More