विक्रांत मैसी बॉलीवुड में प्रभावी अभिनेताओं में से एक हैं। टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक का उनका सफर प्रेरणादायक रहा है। शुरुआत में कुछ फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाने के बाद अब वह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। विक्रांत को फिल्म ’12वीं फेल’ से बड़ी सफलता मिली। बाद में उन्होंने अचानक काम से छुट्टी लेने का फैसला किया। इसके पीछे कारण यह था कि वह अपने परिवार को समय देना चाहते थे। विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल का एक बेटा है जो एक साल का है। विक्रांत ने आज पहली बार अपने बेटे का चेहरा प्रशंसकों को…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारत यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ व्यापार, निवेश और व्यवसाय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच ‘ईएफटीए डेस्क’ की स्थापित कर रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ईएफटीए ब्लॉक के साथ मिलकर सोमवार को भारत मंडपम में इसका उद्घाटन करेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ईएफटीए ब्लॉक के साथ नई दिल्ली के भारत मंडपम में ईएफटीए डेस्क का उद्घाटन करेंगे। ईएफटीए ब्लॉक का प्रतिनिधित्व स्विस स्टेट सेक्रेटरी हेलेन बुडलिगर आर्टिडा, नॉर्वे के व्यापार एवं उद्योग राज्य सचिव टॉमस नोरवोल, आइसलैंड…
मुंबई/नई दिल्ली। शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 433.80 अंक यानी 0.56 फीसदी लुढकर 77,426.38 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 142.55 अंक यानी 0.61 फीसदी फिसलकर 23,417.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सभी स्टील और एल्यूमिनियम आयातों पर 25 फीसदी तक शुल्क लगाने की घोषणा का असर भारत समेत दुनिया के अन्य बाजारों में देखने को मिल रहा है। घूरेल शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के…
हजारीबाग। पत्नी की हत्या के आरोपित हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को सोमवार को जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय हैै कि रविवार देर शाम लोहसिंघना पुलिस ने रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।सोमवार को पुलिस ने पूर्व एसडीओ को कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत मेंजेल भेज दिया गया।एसडीओ की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया था। 26 दिसंबर 2024 की सुबह झील परिसर स्थित एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में उसकी पत्नी अनिता कुमारी गंभीर रूप से आग से झुलस गयी थी। इलाज के लिए तत्काल उसे…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मंगलवार को फरवरी महीने की 11 तारीख हो जायेगी। वादे के अनुरूप मंगलवार तक प्रदेश की सभी बहनों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि चली जानी चाहिए, लेकिन अब तक सरकार पिछले जनवरी माह की राशि का भी भुगतान नहीं कर पायी है। जेपीएससी अध्यक्ष पद की नियुक्ति की लेकर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही, उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की एग्जाम कैलेंडर वाली घोषणा जुमला…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को रांची आएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इस दौरान 1000 पुलिसकर्मी और 10 आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति 15 फरवरी को बीआइटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है। उन्हाेंने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर 14 और…
-शहर में लगाया गया 50 इमर्जेंसी कॉल बॉक्स रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने राजधानी वासियों की सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किए हैं। एक तरफ जहां कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर की मदद से पूरे शहर में स्वचालित यातायात प्रबंधन किया जा रहा है तो दूसरी ओर अपराध नियंत्रण और उसके उद्भेदन में भी कमांड सेंटर से मदद ली जा रही है। अब अगर आप किसी आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं जैसे कि आप सड़क से गुजर रहें और आपके साथ या आपके सामने किसी के साथ कोई दुर्घटना हो जाती…
हजारीबाग। प्रयागराज कुंभ मेले से स्नान कर लौट रहे हो श्रद्धालुओं की बोलेरो वाहन हजारीबाग के चरही के बिरसा मैदान के पास सोमवार सुबह दुर्घनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पांच महिला समेत चालक घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चरही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। वहीं घायलों को भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आशा देवी,संजू देवी, सोनी देवी की मौत हो गई है। तीनों रांची…
पलामू। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर बिहार के आरा जा रही एक यात्री बस सोमवार अहले सुबह हरिहरगंज में पलट गई, जिससे लगभग 24 यात्री जख्मी हो गए। एक दर्जन की हालत गंभीर बताई गई है। इनमें से छह यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का प्रारंभिक इलाज किया गया। किसी का पैर टूट गया है तो किसी के सिर में गंभीर चोट आई है। जख्मी ज्यादातर यात्री बिहार के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर चीख पुकार मची रही। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर…
रांची। खलारी थाना क्षेत्र के चुरी में सोमवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने सीसीएल कर्मी प्रदीप साव को गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से प्रदीप साव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, फायरिंग के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस के अनुसार, प्रदीप साव कोयला उठवाने का काम करते हैं। डीएसपी आरएन चौधरी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
लोहरदगा। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 2025 (एमडीए) का शुभारंभ सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी आ कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने एमडीए की दवा के रूप में डीईसी और एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक ली और सभी से लोहरदगा जिला को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने का संदेश दिया। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 2025 (एमडीए) 11 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक डोर-टू-डोर संचालित होगा। आज स्वास्थ्य कार्यकताओं द्वारा…
