-जवानाें ने सर्चिंग के बाद भारी संख्या में एके-47, इंसास जैसे ऑटोमैटिक वेपंस बरामद रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल एनकाउंटर में रविवार को जहां सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को ढेर का दिया है वहीं बलौदाबाजार -भाटापारा के जवान प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव और बालोद के वासित रावटे बलिदान हो गए। बालोद से बलौदाबाजार तक और रायपुर से बीजापुर तक मातम पसर गया है। मारे गए नक्सलियों के शव और घटनास्थल से बरामद AK-47, इंसास जैसे ऑटोमैटिक वेपंस को बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया है और उनकी शिनाख्त की जा रही है। दोनों जवानों के बलिदान पर मुख्यमंत्री साय ने दुख…
Author: shivam kumar
इंफाल। मणिपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी ने पार्टी में आंतरिक मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य की भलाई के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया है। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला मणिपुर के भविष्य और स्थिरता को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री ने जनता के लिए इस्तीफा दिया है। उनकी मुख्य मांग केंद्र सरकार से मणिपुर की अखंडता की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।” उन्होंने जोर देकर कहा…
– रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन किया बेंगलुरु। एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी ‘एयरो इंडिया’ इस बार भारत की हवाई ताकत और स्वदेशी अत्याधुनिक तकनीक की गवाह बन गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन किया। एयरो इंडिया का 15वां संस्करण ‘रनवे टु ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज’ की व्यापक थीम के साथ आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के अनुरूप रक्षा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। रक्षामंत्री ने उद्घाटन अवसर परकहा कि एयरो इंडिया…
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने हिल और वैली जिलों के संवेदनशील स्थानों पर अभियान चलाकर बड़ी कामयाबी हासिल की। उग्रवादियों के कई ठिकानों को ध्वस्त करते हुए बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किया। सुरक्षाबलों ने भाग रहे सात उग्रवादियों को पीछाकर दबोच लिया। यह जानकारी मणिपुर पुलिस ने आज सुबह दी। मणिपुर पुलिस के अनुसार, बिष्णुपुर जिले के सागांग और नाओदाखोंग पहाड़ी क्षेत्र में एक एके-56 राइफल, एक एसएमसी कार्बाइन, तीन सिंगल बैरल बंदूकें, बुलेटप्रूफ कवर और प्लेट, आंसू गैस के छह गोले, छह 36 एचई ग्रेनेड, विभिन्न कैलिबर की जिंदा गोलियां और चार आईईडी को…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय (10 से 13 फरवरी) यात्रा पर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में वहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कृत्रिम मेधा (एआई) पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने हालिया संवाददाता सम्मेलन में बताया कि फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे। साथ ही व्यक्तिगत एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर वार्ता के प्रारूप पर भी चर्चा करेंगे। दोनों नेता पेरिस के बाहर मार्सिले में भारत के नवीनतम महावाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। 12 फरवरी…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के दौरे पर रहेंगी। प्रयागराज महाकुंभ के अवसर अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति संगम में पवित्र स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगी। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अनुसार, अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संगम स्नान के अलावा अक्षयवट के दर्शन करेंगी। इसके बाद हनुमान मंदिर में पूजा करने के साथ डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को अलग-अलग मुठभेड़ों में सात आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक शहीद हो गया। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, सुरक्षा बलों ने 8 और 9 फरवरी की रात को इलाके में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी की सूचना पर डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी इलाके में खुफिया ऑपरेशन शुरू किया। डान समाचार पत्र के अनुसार, इस्माइल खान जिले के खुफिया ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। तीनों आतंकवादी तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और बम बनाने में विशेषज्ञ थे। इसके बाद आतंकवादियों के…
ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और मुल्क के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के ध्वस्त किए गए आवास (धानमंडी-32) का जायजा लेने आज सीआईडी क्राइम सीन यूनिट पहुंची। यूनिट की मदद के लिए धानमंडी पुलिस स्टेशन की टीम को तैनात किया गया। सीआईडी क्राइम सीन यूनिट धानमंडी-32 सुबह आठ बजे पहुंचीं। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, सीआईडी क्राइम सीन यूनिट ने ध्वस्त आवास से अहम साक्ष्य जुटाए। उल्लेखनीय है कि अनियंत्रित भीड़ ने पांच फरवरी को पूर्व प्रधानमंत्री हसीना के ऑनलाइन भाषण के बाद बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के घर को ध्वस्त करते हुए आग…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना है कि गाजा पट्टी का युद्धग्रस्त क्षेत्र दुनिया का बड़ा रियल एस्टेट केंद्र बने। ट्रंप ने रविवार को गाजा के पुनर्विकास के लिए अपनी योजनाओं को दोगुना करते हुए यह संकेत दिए। न्यू ऑरलियंस में सुपर बाउल की यात्रा के दौरान ट्रंप ने एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से कहा-‘हम जल्द ही मध्य पूर्व में स्थिरता लाने जा रहे हैं।’ सीएनएन की खबर में ट्रंप की इस योजना की जानकारी दी गई है। ट्रंप ने कहा-” मुझे लगता है कि फिलिस्तीनियों या गाजा में रहने वाले लोगों को एक बार और वापस…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं। उनका मानना है कि यह देश की व्यापार प्रणाली में संरचनात्मक परिवर्तन का हिस्सा है। ट्रंप ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान किया गया वादा करने के समय आ गया है। द वाल स्ट्रीट जनरल समाचार पत्र की खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार या बुधवार को यह घोषणा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि इसके पीछे उनका मकसद अमेरिकी उद्योगों की रक्षा करना और ट्रेड बैलेंस में सुधार करना है। ट्रंप ने यह संकेत रविवार को न्यू ऑरलियंस…
विंडहोएक। नामीबिया के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सैम नुजोमा का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार रात विंडहॉक के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वर्तमान राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने रविवार को उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। नामीबियाई राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने कहा कि नुजोमा के निधन से नामीबिया गणराज्य की नींव हिल गई है। पिछले तीन हफ्तों में नामीबिया गणराज्य के संस्थापक को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि नुजोमा ने हमारे…
