Author: shivam kumar

रांची। रांची के धुर्वा इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक को गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार देर रात की है। युवक की पहचान गुलशन पांडेय उर्फ मेडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शादी समारोह में डांस के दौरान अचानक फायरिंग की आवाज आई और गुलशन जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई लोग डांस कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। गोली किसने चलाई, यह किसी ने नहीं देखा। गोली गुलशन की पीठ में लगी है।…

Read More

जम्मू। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को जम्मू से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन काे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वर्षों के समर्पण, इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता और अथक प्रयासों के बाद कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी का लंबे समय से संजोया हुआ सपना आखिरकार साकार हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियाेजना के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 17 फरवरी काे जम्मू संभाग से हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारी ने बताया कि…

Read More

तेलंगाना से झारखंड ले जाया जा रहा था विस्फोटक कोलकाता। पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पुलिस ने एक ट्रक से 16 हजार किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया है। यह विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट से भरे 320 बोरों में रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां और किस मकसद से ले जाया जा रहा था, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे रामपुरहाट से तारापीठ जाने वाली सड़क पर मुनसुबा मोड़ के पास एक ट्रक को रोककर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.49 प्रतिशत और निफ्टी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अडाणी पोर्ट्स, इंफोसिस और ट्रेंट…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के द्वारा उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। डाउ जॉन्स 167 अंक की तेजी के साथ 44,470 अंक के स्तर पर बंद हुआ।…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि पुलिस बल किसी भी राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था का मजबूत आधार स्तंभ हैं। वे प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जनहित एवं राज्यहित में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। समाज और राज्य की सुरक्षा के लिए अनेक पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों, चुनाव कार्यों, प्राकृतिक आपदाओं या उग्रवाद से निपटने की चुनौती, हर परिस्थिति में पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा, साहस और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनका यह बलिदान, त्याग एवं सेवा की भावना सभी को…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी पहल है। यह न केवल परीक्षा संबंधी तनाव कम करने का माध्यम है, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। राज्यपाल सोमवार को रांची के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) के बच्चों एवं शिक्षकों के साथ प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के बाद बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि परीक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह धैर्य, समर्पण और आत्मविश्वास…

Read More

विशेष दो साल पहले से शुरू कर दी गयी थी विधानसभा चुनाव की तैयारी पीएम मोदी-अमित शाह ने खुद संभाल ली थी रणनीति की कमान सामाजिक से लेकर दूसरे समीकरणों को साधने में लगाया पूरा जोर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए न केवल 27 साल के वनवास को खत्म करने में कामयाब हुई है, बल्कि देश की राजधानी को एक नया विश्वास, नया जोश और गुड गर्वनेंस का भरोसा दिलाने को तत्पर हो रही है। निश्चित ही चुनाव मोदी के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली की प्रतिष्ठित सुंदर नर्सरी में परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में विद्यार्थियों से तनाव मुक्त परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सीमित नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें अपने जुनून को तलाशने की आजादी होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के लिए समय प्रबंधन और कठिन विषय को स्वयं चुनौती देने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे समाज में दुर्भाग्य से यह घर कर गया है कि अगर हम स्कूल में इतने नंबर नहीं लाए, दसवीं-बारहवीं में इतने…

Read More

राष्ट्रपति का राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत महाकुम्भ नगर। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को प्रयागराज की पावन धरा पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगायी। त्रिवेणी संगम पर राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। बता दें, देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। गौरतलब है कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…

Read More

– दोनों फाइटर जेट को उड़ान भरते हुए देखने के लिए देशी-विदेशी दर्शकों में भी होड़ बेंगलुरु। एशिया की सबसे बड़ी हथियारों की प्रदर्शनी ‘एयरो इंडिया’ में इस बार रूसी सुखोई-57 जेट और अमेरिकी एफ-35 की धूम है। एयर फोर्स स्टेशन येलहंका में दोनों फाइटर जेट की गड़गड़ाहट के साथ उड़ान भरते हुए देखने के लिए देशी-विदेशी दर्शकों में भी होड़ मची है। मित्र देशों से आए दर्शक दो दिनों तक रूसी और अमेरिकी फाइटर प्लेन का मुकाबला देखेंगे। प्रदर्शनी के शुरुआती दो व्यावसायिक दिन ख़त्म होने के बाद प्रदर्शनी आम दर्शकों के लिए खुल जाएगी। यूक्रेन के साथ युद्ध…

Read More