रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अब पौधारोपण में हुई अनियमितता पर सवाल खड़ा किया है। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि रांची नगर निगम ने शहर को हराभरा बनाने के नाम पर 6.40 करोड़ रुपये खर्च कर 20 हजार पौधे लगाए थे। लेकिन इनमें से 90 प्रतिशत पौधे सूख चुके हैं। हर पौधे पर करीब 3200 रुपये खर्च किए गए, जिसमें उसकी देखभाल और सिंचाई की जिम्मेदारी भी शामिल थी। इसके बावजूद आज स्थिति यह है कि जिन पौधों से शहर को हरियाली से भरने का सपना दिखाया गया था, वे अब…
Author: shivam kumar
पलामू। झारखंड राज्य के सहायता अनुदान की शेष राशि 12152.46 करोड़ रुपये एवं कोयला कंपनी की बकाया राशि एक लाख 36 करोड़ 42 रुपये के भुगतान को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं कोयला मंत्री किशन रेड्डी से नई दिल्ली में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार को मुलाकात की । झारखंड सरकार की ओर से आग्रह पत्र सौंपा। मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार बताया कि वित्त मंत्री को बताया कि वर्ष 2024 -25 में झारखंड राज्य के लिए सहायता अनुदान अनुमानित निर्धारित लक्ष्य 16961.35 करोड़ रुपये की शेष राशि 12152.46 करोड रुपए उपलब्ध कराने…
नई दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल का बीती रात यहां निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वनवासी कल्याण केंद्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चौपाल ने यहां सर गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कामेश्वर चौपाल को एक…
कानपुर। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी कर्मभूमि कानपुर के दौरे पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में वन नेशन वन इलेक्शन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार का समय तो पांच साल का होता है लेकिन जनता के लिए असली काम करने का समय साढ़े तीन साल ही निकाल पाती है। यह जनता के हित में न्यायोचित नहीं है। बार—बार चुनाव होने से शिक्षा तो प्रभावित होती ही है, प्रशासनिक अमला भी जनता के हितों को सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाता। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में एक साथ चुनाव की पहल…
ढाका। बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के परिवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ भड़के शोले अंतरिम सरकार की चेतावनी के बावजूद ठंडे पड़ते नहीं दिख रहे। हसीना के पिता बंगबंधु और पति के आवास पर बुलडोजर चलाने के बाद अब उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं के घरों पर आग लगाई जा रही है। अनियंत्रित भीड़ ने रात डेढ़ बजे राजधानी ढाका के बनानी में अवामी लीग सभापति मंडल के सदस्य शेख सेलिम के घर में आग लगा दी। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, पुलिस सुरक्षा की कमी के कारण दमकल विभाग के कर्मचारी रात 2:45 बजे तक मौके पर…
-गुजरात के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुजरात पवेलियन में 400 बेड की डॉरमेट्री का शुभारंभ महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ का त्रिवेणी संगम भारत की आस्था का केंद्र है। जहां स्नान करने के बाद हर व्यक्ति स्वयं को भाग्यशाली मानता है। यह बात शुक्रवार को पतित पावनी मां गंगे व यमुना एवं अन्त:सलिला सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कही। मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों की जितनी सराहना की जाए, वह कम है। कुम्भ क्षेत्र में सुंदर व्यवस्था की…
मनीला। फिलीपींस के मागुइंदानाओ डेल सुर प्रांत में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। अम्पाटुआन के मालातिमोन इलाके में एक छोटा प्राइवेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी चार लोगों की जान चली गई। इस घटना की पुष्टि लोकल पुलिस और फिलीपींस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने की है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे, बीच किंग एयर 300 मॉडल का यह विमान उड़ान के दौरान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान की टक्कर उड़ान के दौरान एक काराबाओ (जल भैंस) से हो गई, जिसके बाद वह संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया। हादसे…
काठमांडू। नेपाल की विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा ने हमास के कब्जे से नेपाली युवक विपीन जोशी की रिहाई के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने ईरान से मदद मांगी है। बंधकों को छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू होने के 15 दिन बाद भी नेपाली युवक की रिहाई नहीं हो पाई है। विदेशमंत्री राणा ने आज सुबह ईरान के विदेशमंत्री सैयद अब्बास आरागची से टेलीफोन पर बातचीत की। राणा ने बताया कि उन्होंने ईरान के विदेशमंत्री से नेपाली युवक विपीन जोशी की रिहाई को लेकर आग्रह किया है। ईरान के विदेशमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगली बार…
चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता : राहुल गांधी नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को राज्य विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय राजधानी में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछला चुनाव लड़ने वाले पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व किया। हमारी टीम ने मतदाता सूचियों और मतदान पैटर्न का विस्तार से…
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता मामुन हुसैन की आज तड़के नारायणगंज सदर उपजिला के फतुल्लाह में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 42 वर्षीय मामुन हुसैन को पुरबललपुर रेलवे लाइन के पास निशाना बनाया गया। वह ईंट और रेत का कारोबार करते थे। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बीएनपी के स्वैच्छिक दल के संयुक्त संयोजक मामुन हुसैन को उनकी कारोबारी फर्म मां-बाबर आशीर्वाद ट्रेडर्स के सामने गोली मारी गई। उनके बड़े भाई अमजद हुसैन ने इसकी पुष्टि की। अमजद ने कहा कि कुछ लोग मामून को घर से जगाकर मां-बाबर…
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने नवी मुंबई में शुक्रवार को तड़के छापा मारकर 200 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। नवी मुंबई में यह ड्रग रैकेट अमेरिका से कूरियर के माध्यम से चलाया जा रहा था। एनसीबी ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, मामले की गहन छानबीन जारी है। एनसीबी मुंबई सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कुछ दिन पहले नवी मुंबई में 200 ग्राम कोकीन की जब्ती के बाद इस मामले की छानबीन की जा रही थी। इसी आधार पर एनसीबी ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में…
