Author: shivam kumar

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा युद्ध समाप्त होने के बाद इजराइल इस क्षेत्र को अमेरिका को सौंप देगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि गाजा में किसी अमेरिकी सैनिक की तैनाती की जरूरत नहीं होगी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, “लड़ाई खत्म होने के बाद गाजा पट्टी को अमेरिका को सौंप दिया जाएगा। फिलिस्तीनियों को पहले ही सुरक्षित और आधुनिक घरों में बसाया जा चुका होगा।” इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने ट्रम्प के इस विचार का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि…

Read More

फिल्म ‘पठान’ और ‘वेदा’ के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम जल्द ही फिर सिल्वरस्क्रीन पर नजर आएंगे। जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ का टीजर रिलीज हो गया है। लगभग एक मिनट के टीजर की शुरुआत विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक क्लिप से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि दुनिया के सबसे महान राजनयिक एक श्रीकृष्ण और एक हनुमानजी थे। इसके बाद स्क्रीन पर जॉन अब्राहम की एंट्री होती है। इस फिल्म में जॉन मुख्य भूमिका में हैं, वह जेपी सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। इस टीजर में एक महिला बुर्का पहने हुए और खुद को…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एबीडीएम) के तहत देश में 73.90 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते बनाए गए हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्‍न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) शुरू किया है, जिसमें नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (एबीएचए) बनाए जाते हैं, जो कार्डधारक की 14 अंकों की विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान (इसे पहले स्वास्थ्य आईडी…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के चौथे चरण में जमुई जिले के आदर्श महिला थाना परिसर में 89088.02776 लाख रुपये की कुल 74 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 7640.52698 लाख रुपये की 58 योजनाओं का उद्घाटन और 81447.50076 लाख रुपये की 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जमुई जिला में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खैरा प्रखंड के लघुआर मंदिर का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् वे ढावांटांड़ ग्राम में बने हेलीपैड पर उतरे। इसके पश्चात्…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला पुलिस अपराध और अपराधियो के विरूद्ध लगातार कड़ा कदम उठा रही है।इसी क्रम में विभिन्न अपराधो में संलिप्त 124 फरार अपराधियों के विरूद्ध कड़ा एक्शन लेते हुए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनाम की घोषणा किया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने वर्षो से फरार चल रहे 124 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 15 लाख इनाम की घोषणा की है। उन्हाेंने बताया है कि अपराधी थाना या न्यायालय में आत्मसमपर्ण करे या फिर अपराधियों के घर बुलडोजर चलेगा। विगत दिनों में एक साथ सैकड़ों अपराधियों के घर पर बुलडोजर चला चुकी पूर्वी चंपारण पुलिस एक…

Read More

गिरिडीह। पुलिस ने साइबर ठगी करते पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शुकवार को पुलिस अधीक्षक डा विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पोर्टल पर प्राप्त सूचना के आधार पर जिले के गाण्डेय थाना क्षेत्र के केवी सहाय होल्ट के फूलजोरी और जमुआ थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा के देवाटाड़ के पास सभी पांचो साइबर ठगी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस उपाधीक्षक ( साइबर क्राइम ) आविद खा के नेतृत्व में छापेमारी कर मौके से पांचों को गिरफ्तार किया। एसपी ने कहा कि पकड़े गये ठगों में गुलाम रसूल , उपेन्द्र कुमार , अजय मंडल , अमित…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन में ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2025’ के प्रतिभागियों से संवाद किया। यह यात्रा अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (स्टूडेंट एक्सपीरियंस इन इंटर स्टेट लिविंग-एसआईएल) कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि हमारा देश “विविधता में एकता” का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह यात्रा युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर वहां की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक संरचना को समझने का अद्भुत अवसर प्रदान करेगी। राज्यपाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि एसआईएल 1966 से राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ कर रहा है और यह संगठन…

Read More

काठमांडू। नेपाल के निजी भ्रमण पर आये ब्रिटेन के शाही राजकुमार ने पोखरा में ब्रिटिश गोरखा आर्मी के सिपाहियों को सनातन वैदिक परंपरा और मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार को शपथ ग्रहण दिलाई। इस वर्ष नेपाल के 274 गोरखा सैनिकों ने ब्रिटिश आर्मी में भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। काठमांडू स्थित ब्रिटेन के दूतावास के मुताबिक नेपाल के एक सप्ताह दौरे पर ब्रिटेन के राजपरिवार के राजकुमार एडवर्ड पोखरा पहुंचे हैं। उन्होंने ब्रिटिश सेना में भर्ती के लिए चयनित हुए गोरखा बटालियन के सिपाहियों को आर्मी भर्ती कैंप पहुंचकर शपथ दिलाई। स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुए समारोह का समापन वैदिक…

Read More

एग्जिट पोल की भविष्यवाणी सच हुई, तो बदलेगी सियासत दांव पर है अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी की प्रतिष्ठा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं और संभावित चुनाव परिणाम के बारे में एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। 8 फरवरी को मतगणना से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासत को गरम कर दिया है। दिल्ली के मतदाताओं ने किसे जनादेश दिया है, यह खुलासा तो 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही हो…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। साथ ही 31 मार्च को समाप्‍त हो रहे चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी अनुमानित है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने शुक्रवार को बताया कि रबी फसल की अच्छी संभावनाओं तथा औद्योगिक गतिविधियों में अपेक्षित सुधार से अगामी वित्त वर्ष 2025-26 में आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा। उन्होंने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 में कर राहत से घरेलू खपत मजबूत…

Read More

-रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 6.25 फीसदी किया मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 6.5 फीसदी से घटकर 6.25 फीसदी हो गया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज इसका ऐलान किया। रेपो रेट में इस कटौती से लोन सस्ता होगा और ईएमआई भी घटेगी। संजय मल्होत्रा ने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद लिए गए फैसले की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि छह सदस्यीय समिति ने आम सहमति से रेपो रेट को 0.25 फीसदी से घटाकर 6.25…

Read More