Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल में सत्तारूढ़ सीपीएन (यूएमएल) ने काठमांडू नगर निगम के उस नोटिस को रविवार को लेने से इनकार कर दिया जिसमें उस पर प्रदूषण एवं गंदगी फैलाने के आरोप में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीपीएन (यूएमएल) के अध्यक्ष प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली हैं। काठमांडू नगर निगम ने यह नोटिस शनिवार को सार्वजनिक किया था। स्थानीय पुलिस की टीम नगर निगम का यह नोटिस देने रविवार को सीपीएन (यूएमएल) के मुख्यालय दो बार गयी, लेकिन पार्टी पदाधिकारी ने नोटिस लेने से यह कह कर इनकार कर दिया कि इस पर पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली का नाम…

Read More

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने भारतीय चुनावी व्यवस्था, खासतौर पर मतगणना प्रक्रिया की प्रशंसा की है।साथ ही उन्होंने अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया पर चुटकी ली है, जहां राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी भी कैलिफोर्निया में मतों की गिनती चल रही है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर की तरफ से साझा किए गए एक आलेख पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय चुनावी प्रक्रिया की तारीफ की। इस आलेख का शीर्षक था- ‘भारत ने एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती की।’ इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने लिखा ‘भारत में एक दिन में…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता रविवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और इस्लामाबाद तक मार्च करेंगे। एक साल से अदियाला जेल में बंद इमरान खान ने कहा है कि इस बार उनके समर्थक देश में लोकतंत्र की स्थापना से पहले घरों को वापस नहीं लौटेंगे। पीटीआई के प्रदर्शन से पहले सरकार की तरफ से राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में सख्ती बढ़ा दी है। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक इमरान ने सरकार के खिलाफ इस विरोध मार्च को “आखिरी आह्वान” कहते हुए अपने समर्थकों के साथ-साथ आम देशवासियों से भी सड़कों पर उतरने का…

Read More

भारतीय सिनेमा के बड़े अभिनेताओं में शुमार अनुपम खेर गंभीर, हास्य और कभी खलनायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। खेर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा खुले रहते हैं। अनुपम ने हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी जिंदगी की एक अलग कहानी बताई। इसमें अनुपम को अपने पिता से मिली शिक्षाओं का पता चलता है। आईएफएफआई में अनुपम खेर ने अपनी स्कूली शिक्षा के बारे में पिता से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा देनेे के बाद उन्हें 11वीं कक्षा में दाखिला मिल गया। उस समय स्कूल रिजल्ट का…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ है। शुरुआती कारोबार में इस चमकीली धातु की कीमत में आज 750 रुपये से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,790 रुपये से लेकर 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,150 रुपये से लेकर 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। सोने की तरह आज चांदी के भाव में भी तेजी आई…

Read More

नई दिल्ली। अक्टूबर के महीने से लेकर अभी तक घरेलू शेयर बाजार लगातार गिरावट का शिकार हो रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और सितंबर में खत्म हुई तिमाही में ज्यादातर कंपनियों के कमजोर नतीजों की वजह से घरेलू शेयर बाजार पर लगातार दबाव बढ़ता गया है। लेकिन अब महाराष्ट्र के चुनाव के बाद इस बात की संभावना बन रही है कि शेयर बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हो सकता है। हालांकि अलग-अलग विशेषज्ञों की इस बारे में अलग-अलग राय है। धामी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत धामी का मानना है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की जीत…

Read More

रांची। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पर्यवेक्षक तारिक अनवर, मल्लू भट्टी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को अधिकृत किया गया। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जल्द से जल्द सरकार का गठन हो। डिप्टी सीएम बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से कोई दबाव नहीं है। मौके पर कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में ये विधायक रहे मौजूद बैठक में डॉ रामेश्वर…

Read More

रांची। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा है जननायक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव यह झारखंड विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीत पर संपूर्ण पासवा परिवार में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पित है और यही कारण है कि दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से गठबंधन सरकार का गठन होने जा रहा है। पासवा के नेतृत्व में संपूर्ण झारखंड के निजी विद्यालयों और शिक्षाविदों में…

Read More

हजारीबाग। सदर विधानसभा के विधायक के रूप में चुने गए प्रदीप प्रसाद ने जीत के अगले ही दिन रविवार काे जनता से सीधे संवाद कर जनसेवा का परिचय दिया। उन्होंने रविवार को कार्यालय परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रसाद के सामने रखा। प्रसाद ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

Read More

बसपा प्रमुख ने सम्भल की घटना के लिए प्रशासन और शासन काे बताया जिम्मेदार लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने महाराष्ट्र व झारखंड की विधानसभा और यूपी की नौ विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद आये नतीजे के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फर्जी वाेटिंग राेकने के लिए जब तक चुनाव आयाेग काेई कदम नहीं उठायेगा, तब तक हमारी पार्टी खासकर उपचुनाव नहीं लड़ेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार जो मतदान हुआ है और उसके बाद जो कल नतीजे आए…

Read More

खूंटी। वैसे तो पूरे राज्य में भाजपा की हार हुई है, पर भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली खूंटी जैसी सीट से पांच बार लगातार विधायक रहे और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह की करारी शिकस्त ने कई सवाल खड़े किये हैं। तोरपा से तीन के विधायक रहे कोचे मुंडा के पराजय को भी लोग विधायक कोचे मुंडा की जनता से दूरी के साथ ही भाजपा संगठन की कमजोरी के रूप में देख रहे हैं। खूंटी जिले से भाजपा का सुपड़ा साफ होने के संबंध में लोगों की अलग-अलग राय है, लेकिन सभी एक बात…

Read More