Author: shivam kumar

वॉर मेमोरियल में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, डिफेंस एक्सपो में लेंगे भाग भारतीय रक्षा उद्योग के विकास, विज्ञान और तकनीकी के विकास पर होगी चर्चा भारत ऑस्ट्रेलिया संसदीय मैत्रीय की बैठक में भी भाग लेंगे प्रवासी भारतीय समूह से करेंगे मुलाकात आजाद सिपाही संवाददाता रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए। रक्षा राज्यमंत्री चार दिनों तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपने दौरे में संजय सेठ मेलबर्न शहर जायेंगे, जहां युद्ध स्मारक में बलिदान हुए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में रह रहे…

Read More

पीएम मोदी के दिल में जनजातीय समाज बसता है : दीपक प्रकाश रांची। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह के साथ मिल कर हिंदीपिढ़ी स्थित चाला भवन निर्माण का शिलान्यास किया। रांची शहरी क्षेत्र हिंदपीढ़ी अंतर्गत वार्ड संख्या 23 स्थित चाला भवन के ऊपरी तल्ल का निर्माण राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत कराया जायेगा। मौके पर श्री प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में जनजातीय समाज बसता है। पीएम मोदी हमेशा इस समाज की उन्नति और विकास की चिंता करते…

Read More

रांची। साइकिलिंग में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दर्जनों मेडल जीतने वाली सरिता कुमारी के पास अपनी साइकिल खरीदने के पैसे नहीं हैं। सरिता लोहरदगा जिले के करचाटोली की रहने वाली है। पिता मजदूरी करते हैं। सरिता करचा टोली निवासी मजदूर सनिया उरांव और सातो उरांव की बेटी है, जिसने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जूनियर साइकिलिंग में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगा दी, लेकिन आज तक जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनको पुरस्कृत नहीं कर पाये, जिसका मलाल खुद सरिता को भी होता है। सरिता का कहना है कि घर की बेटी को अगर घर में सम्मान नहीं…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच सोमवार को वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूएई के बीच नए और उभरते क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने के लिए बहुआयामी संबंधों और रास्तों पर चर्चा की। क्राउन प्रिंस कल आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे। आज प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने आपसी मुद्दों पर चर्चा की। क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता मोहम्मद अली खान और एक बिचौलिए को उसके बेटे सहित 91,500 रुपये की रिश्वत की राशि की लेते हुए गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता के परिसर से 2.39 करोड़ रुपये की नकदी बरामद भी बरामद की गई। सीबीआइ ने यह जानकारी सोमवार को दी। सीबीआइ अधिकारियों के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद डीपीसीसी के वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता अभियंता मोहम्मद अली खान सहित पांच निजी व्यक्तियों के खिलाफ एक दिन पहले रविवार को मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि भारतीय राजनीति में प्रेम और सम्मान का बहुत ज्यादा अभाव है। साथ ही उन्हाेंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भी आलोचना की है। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा है कि आरएसएस मानती है कि भारत एक विचार है। वहीं कांग्रेस का मानना है कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरह हमें भी लगता है कि हर किसी की भागीदारी होनी चाहिए। हमारा मानना है कि हर किसी को सपने…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अभी दो-चार महीने के बाद चुनाव की घंटी बजनेवाली है। इसलिए आजकल पूरे राज्य में राजनीतिक गिद्ध मंडराने लगे हैं। कोई असम से आ रहा है, कोई छत्तीसगढ़ से आ रहा है। अभी छोटा-छोटा गिद्ध सब आ रहा है। कुछ दिन बाद से बड़ा-बड़ा गिद्ध सब नजर आयेगा। और आपके बीच में छोटा का खाना परोसेगा, झूठ का आश्वासन देगा। और आपको दिग्भ्रमित करेगा। कोई जात के नाम पर, कोई धर्म के नाम पर, कोई अगड़ा पिछड़ा के नाम पर। ये लोग आपको दिग्भ्रमित करेगा, चुनाव में वोट मांगेगा।…

Read More

रांची। जदयू में शामिल होने के बाद पहली बार सरयू राय ने खुल कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह तो जिस सीट से फिलहाल विधायक हैं, यानि जमशेदपुर पूर्वी से ही तैयारी कर रहे हैं। वहां के लोगों की समस्याओं को सुन कर उसका समाधान करने में जुटे हैं। इसलिए मैं तो उसी सीट से दावेदार हूं। हालाँकि उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर क्या निर्णय होता है, तब तक कुछ कहना मुनासिब नहीं…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जेएसएलपीएस के रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। साथ ही एनआरइटीपी, एमकेएसपी, तथा जोहार परियोजना के संविदा कर्मियों को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर डीएवाइ- एनएलआरएम परियोजना में समायोजित करने का निर्णय लिया, जिससे 363 कर्मियों को रोजगार की निरंतरता का लाभ मिलेगा। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जेएसएलपीएस के तहत 500 नये पदों के सृजन का भी निर्देश दिया, जो विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के निर्धन मैट्रिक पास युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा। विभागीय मंत्री ने जेएसएलपीएस…

Read More

हेडर-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर किया पलटवार -अगले चुनाव में जनता राजनीतिक बेरोजगार का भी लेबल लगायेगी आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। सोशल मीडिया के जरिये कहा है कि आदिवासियों की जमीन हड़प कर आलीशान बैंक्वेट हॉल बनाने का सपना संजोने वाले हेमंत सोरेन की साजिश का जबसे भंडाफोड़ हुआ है, तब से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बाबूलाल के मुताबिक, पिछले साढ़े चार सालों में झारखंड में एक ढेला का काम नहीं करनेवाले हेमंत सोरेन के द्वारा भाजपा पर लेबल लगाने का आरोप हास्यास्पद है।…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का उदघाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 534 मोबाईल पशु चिकित्सा इकाईयों (वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी 534 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (वाहनों) एवं मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का उदेश्य पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा (डोर स्टेप पशु चिकित्सा सेवा) सुविधा उपलब्ध कराना है। पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तक लाने में होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए राज्य के सभी 534 प्रखंडों के लिए एक-एक मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के परिचालन की व्यवस्था की गयी है। मोबाइल…

Read More