कोलकाता। विधाननगर स्थित कृष्णा पल्ली बस्ती में रविवार सुबह आग लगने से रेलवे लाइन के किनारे बसी करीब 12 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गये। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे एक झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते चारों ओर धुंआ छा गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर दमकल के छह इंजिन मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों और…
Author: shivam kumar
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रविवार को राजभवन में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने भेंटकर विधानसभा निर्वाचन-2024 में विजयी प्रत्याशियों की सूची समर्पित की।
हुगली। आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए शनिवार शाम हुगली जिले के हरिपाल पंचायत समिति सभाकक्ष में राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मान्ना ने व्यवसायियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद बेचाराम मान्ना ने कहा कि कोलकाता के बाजार में आलू 30 रुपये के दायरे में रहेगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आलू के निर्यात और आलू की कीमत में बढ़ोतरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। इसके बाद बाजार में आलू की कीमत नियंत्रित करने के लिए बैठक बुलाई गई। हुगली जिले में उत्पादित आलू…
रांची। मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा चौक में रविवार को बाइक और बस में सीधी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में बाइक सवार को रिम्स ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। युवक मांडर थाना क्षेत्र के के मलती गांव का रहने वाला है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
रांची। देश के जाने माने शिक्षण संस्थान बीआइटी मेसरा पॉलिटेक्निक में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में पिछले सप्ताह एक छात्र की मौत हो गयी थी। मृतक छात्र की पहचान राजा पासवान के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावे मारपीट में शामिल साम्रगी को भी बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम अभिषेक कुमार, मौसम कुमार सिंह, निपुण, साहिल और इरफान अंसारी हैं। 14 नवंबर को रांची स्थित बीआइटी मेसरा में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट के एक स्टूडेंट…
बोकारो। बोकारो के चंदनकियारी के सिलफोर पंचायत के रहने वाले अग्निवीर अर्जुन महतो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा , ‘परमात्मा वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।’ वहीं झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने भी अर्जुन महतो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा बोकारो के वीर सपूत अग्निवीर अर्जुन महतो के शहीद होने की दुखद खबर ने हृदय को व्यथित कर दिया। परमात्मा से प्रार्थना है कि वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त…
रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे आने के बाद सबसे पहला हमला पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर हुआ है। उनके घर पर रविवार की सुबह कुछ लोगों ने पथराव किया। इस पथराव में उनकी मारुति गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। पथराव के पीछे नवनिर्वाचित विधायक के दबंग समर्थकों का हाथ होने का आरोप अंबा प्रसाद ने लगाया है। अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर अपनी टूटी हुई गाड़ी की तस्वीर पोस्ट की है और कहा है कि क्या यही है जनसेवा की आपकी पहली तस्वीर? अंबा प्रसाद ने कहा कि अभी कल ही चुनाव के नतीजे…
रांची। जिले के ओरमांझी के बिरसा जू के पास शुक्रवार की शाम दो युवकों को गोली मारी गयी थी। इस घटना में जेल में बंद सुजीत सिन्हा गिरोह की संलिप्तता सामने आयी हैं। इस घटना की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन कारोबारी से सुजीत सिन्हा गिरोह ने रंगदारी की मांग की थी। हालांकि जमीन कारोबारी ने इस संबंध में न तो पुलिस को जानकारी दी, न ही रंगदारी दी। इसी को लेकर सिन्हा गिरोह के अपराधी जमीन कारोबारी जायसवाल को गोली मारने आश्े थे। लेकिन उनके बीच में जायसवाल के दो कर्मचारी आजाद और जावेद…
रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की सत्र (2024-25) की आठवीं कार्यकारिणी बैठक शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में अपर बाजार स्थित नानी एंक्लेव में संपन्न हुई। सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष ने स्वागत भाषण में सभी प्रभारियों की प्रशंसा की और उन्हें और अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मीटिंग में पिछली बैठक की कार्यवाही सभा पटल में रखी गयी, इसके बाद सचिव शुभा अग्रवाल ने अक्टूबर माह का प्रतिवेदन पेश किया। बैठक में नवंबर माह में होने वाले कार्यों पर चर्चा की गयी। विशेष रूप से गोसेवा, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, जनसेवा के कार्य आदि पर…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का नतीजा आचुका है। इस बार इंडिया गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर ली है। वहीं, इस चुनाव में कई ऐसे लोगों को भी हार का सामना करना पड़ा, जो झारखंड की राजनीति में बड़े चेहरे माने जाते हैं या फिर राज्य में मंत्री पद पर रह चुके हैं। ऐसे नेताओं में आजसू प्रमुख सुदेश महतो को सिल्ली में झामुमो के अमित महतो से शिकस्त मिली। बीजेपी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को भी चंदनक्यारी में हार का सामना करना पड़ा। हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बन्ना…
रांची। इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद अब तय हो गया है कि इंडी गठबंधन की सरकार दोबारा बनेगी। इंडी गठबंधन के विधायक दल की बैठक रविवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में चल रही है। बैठक में नव निर्वाचित विधायक पहुंच रहे हैं। इस बैठक में इंडी गठबंधन के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इंडी गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। सूत्रों का कहना है कि हेमंत सोरेन की…
