Author: shivam kumar

मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार को शुरू हो गई। आरबीआई गवर्नर 5 से 7 फरवरी तक चलने वाली इस बैठक के नतीजे का ऐलान 7 फरवरी करेंगे। रिजर्व बैंक इस बार नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति इस बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। आरबीआई की चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आखिरी तीन दिवसीय द्वै‍मासिक एमपीसी बैठक 5 से…

Read More

कांग्रेस का मकसद लीडरशिप के लेवल पर दलित, आदिवासी और पिछड़े को देखना पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बिहार में हुई जाति जनगणना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बिहार की जाति गणना नहीं देखें, बल्कि जातीय भागीदारी का सच अगर जानना है तो तेलंगाना में हुई जाति गणना को देखा जाए। उन्होंने देश स्तर पर तेलंगाना मॉडल को अपनाने की वकालत की। कहा कि देश स्तर पर जाति जनगणना कराने की जरूरत है।वह बुधवार को पटना में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौैधरी की 130वीं जयंती समारोह को संबोधित कर…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सुबह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की । मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय से मिलकर बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया हूं। राज्यपाल महोदय को प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति से अवगत कराया हूं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हो रही हैं। शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर दो अहम मुद्दों को लेकर हमला किया है। पहला मुद्दा राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर आराेप लगाया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर अनुराग गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया है। कदाचार में लिप्त अनुराग गुप्ता यूपीएससी की अनुशंसित सूची में नहीं थे। इसके बावजूद उन्हें डीजीपी बनाया गया है। दूसरा मुद्दा रामगढ़ के गोला में हुए सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर हिंसक हमले का…

Read More

रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित कतरपा गांव में हुई दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर बुधवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग ने नगड़ी में सड़क जाम कर दिया है। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सड़क जाम में शामिल लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक राय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात स्कूटी सवार दो अपराधियों ने…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड नगरपालिका सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने बागवनी अधीक्षक, सैनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सैनेटरी सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और विधि सहायक के कुल 19 पदों के परीक्षा परिणाम जारी किये हैं। वहीं शेष पदों के परिणाम जल्द घोषित किये जायेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची : बागवनी अधीक्षक : 3 अभ्यर्थी सैनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर : 5 अभ्यर्थी सैनेटरी सुपरवाइजर : 4 अभ्यर्थी राजस्व निरीक्षक : 5 अभ्यर्थी विधि सहायक : 2 अभ्यर्थी

Read More

-फल विक्रेताओ ने जताया आक्रोश पूर्वी चंपारण। जिला के सीमाई शहर रक्सौल में मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत बुधवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाई। इस दौरान प्रशासन द्धारा सड़क किनारे फल बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं पर सख्ती बरता गया।इसी दौरान अतिक्रमण हटा रही जेसीबी ने कई फल विक्रेताओं के फलों को कुचल दिया। जिसके बाद फल विक्रेता आक्रोशित हो गये।जानकारी के अनुसार 50 से अधिक फल विक्रेताओं ने मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और जेसीबी को घेर लिया। आक्रोशित फल विक्रेताओ ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते कहा कि प्रशासन गरीबों के…

Read More

महाकुंभ सिर्फ योगी और मोदी का तो नहीं, कांग्रेस नेता क्यों नहीं कर रहे सहयोग महाकुंभ देश का पर्व है, इसे राजनीतिक दलों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी आंकड़ा तो ऐसे बता रहे हैं, जैसे कोई पहाड़ा, फिर वर्ष 1954 पर खामोशी क्यों छा जाती है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के दो शीर्ष नेता एक बार फिर विवादों में हैं। यह विवाद संसद में उनके द्वारा दिये गये गैर-जिम्मेदाराना बयान से पैदा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कह दिया…

Read More

महाकुंभनगर (प्रयागराज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर पहले महाकुंभनगर पहुंच चुके हैं। वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ स्टीमर पर बैठकर संगम तट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को यहां के घाटों के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने संगम घाट पर खड़े श्रद्धालुओं का हाथ उठाकर अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंंत्री मोदी ने महाकुंभ से पहले प्रयागराज में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज सुबह सपत्नीक दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ”यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि ये खास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं को इन्होंने (आआपा) दिल्ली में लागू ही नहीं होने दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि आठ फरवरी को जब नतीजे आएंगे तो भाजपा यहां (दिल्ली विधानसभा) का दायित्व संभालेगी। दिल्ली को एक शानदार राजधानी बनाने का काम हम फिर से शुरू करेंगे।” अभी तक मतदान करने वाले नेताओं व अन्य हस्तियों में प्रमुख हैं-राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि दो बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आआपा) की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी लेकिन तब भी दिल्ली को सिर्फ परेशानियां और भ्रष्ट नेता ही मिले। दिल्ली की जनता के सपने यमुना नदी में डूब गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल कंपनी से ऊब चुके हैं। वह अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहते हैं। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव पर कहा कि आज लोग बदलाव…

Read More