नई दिल्ली। मणिपुर हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है। नड्डा ने पत्र में लिखा कि ‘मणिपुर की स्थिति को सनसनीखेज बनाने के लिए कांग्रेस द्वारा बार-बार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि आप भूल गए हैं कि न केवल आपकी सरकार ने भारत में विदेशी उग्रवादियों के अवैध प्रवास को वैध बनाया बल्कि तत्कालीन गृहमंत्री चिदंबरम ने उनके साथ संधियों पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा, गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने…
Author: shivam kumar
गढ़वा। पुलिस ने गढ़वा के मझिआंव बाजार स्थित मोबाईल दुकान से 16 लाख के मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में कृष्ण चौधरी और मुकेश कुमार शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर दो बोरी में भरा सीलबंद 96 मोबाईल और कांड में चोरी गये 4 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है। गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि गत 13 नवम्बर की रात मझिआंव बाजार के मां वैष्णवी मोबाईल दुकान में वेन्टीलेटर तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 16 लाख कीमत के 105 पीस स्मार्टफोन चोरी किया गया था।…
रांची। झारखंड समेत पूरे देश में ठंड का असर दिखने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों का पारा घटा रही है। वहीं सुबह शाम कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होती जा रही है। झारखंड में मौसम विभाग के मुताबिक 23 नवंबर को सुबह कोहरा तो दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। इसके बाद अगले 2 दिन तक मौसम का यही हाल रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ायेंगी। वहीं बीते 3 रोज से गुमला के बिशनपुर प्रखंड में शीत लहरी के साथ कंपकपी वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेसपुरम, कोराजुगुड़ा, नागाराम के जंगल में डीआरजी और सीआरपीएफ के साथ आज शुक्रवार की सुबह कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं 3 ऑटोमैटिक हथियार एके 47, इंसास, एसएलआर एवं अन्य हथियार गाेला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से बरामद स्वचालित हथियारों को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े नेता भी…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिये गए हैं। पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जिम्मे है। दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय हो जाएगी। तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगा। यह जानकारी श्री कुमार गुरुवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 68.95 प्रतिशत…
– अडाणी ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप में 2.25 लाख करोड़ की गिरावट नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडाणी, उनके भतीजे सागर अडाणी और एक अन्य के खिलाफ अमेरिकी अदालत में रिश्वतखोरी का आरोप लगने के बाद घरेलू शेयर बाजार में अडाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयर भी बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। इस गिरावट के कारण ग्रुप की कंपनियां के मार्केट कैप में एक झटके में 2.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। खुद गौतम अडाणी के नेटवर्थ में भी 12.1 अरब डॉलर की कमी आ गई। फॉर्ब्स रियल टाइम बिलियनर्स इंडेक्स के…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को आधार-आधारित ओटीपी के जरिए कर्मचारियों के यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) को सक्रिय करने का निर्देश दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि आधार-आधारित ओटीपी के जरिए यूएएन सक्रिय करने से नियोक्ताओं और कर्मचारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में नियोक्ताओं (कंपनियों एवं फर्मों) को यह कहा गया है कि वो सभी यूएएन का आधार में दर्ज मोबाइल नंबर से प्राप्त वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिए आधार…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वक्फ से संबंधित एक नया बिल पेश करने की तैयारी में हैं। इस प्रस्तावित बिल की जानकारी लेने के लिए मंत्रालय सक्रिय हो गया है। एक अधिकारी के अनुसार, कोलकाता स्थित केंद्रीय खुफिया विभाग ने दिल्ली को इस बिल की जानकारी दी है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने इस बिल के मसौदे की मांग की है। मंत्रालय ने यह जानने की कोशिश की है कि इस बिल में वक्फ संपत्तियों को लेकर क्या प्रावधान हैं और क्या यह केंद्र के प्रस्तावित वक्फ संशोधन कानून 2024 के खिलाफ है।…
11वें आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस फोरम काे राजनाथ सिंह ने किया संबाेधित नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार काे लाओ पीडीआर के वियनतियाने में 11वें आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस फोरम को संबोधित किया। बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए नौवहन और उड़ान की स्वतंत्रता, बिना बाधा के वैध वाणिज्य और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन का पक्षधर है। आचार संहिता पर चर्चाओं पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसी संहिता देखना चाहेगा, जो उन देशों के वैध अधिकारों और हितों को नुकसान…
-दोनों पक्षों ने अमेरिका-भारत रक्षा औद्योगिक सहयोग के अंतर्गत की गई उल्लेखनीय प्रगति को मान्यता दी नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लाओ पीडीआर के वियनतियाने में 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस के दौरान अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने परिचालन समन्वय, सूचना-साझाकरण और औद्योगिक नवाचार में वृद्धि के आधार पर भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी से हासिल की गई प्रगति की सराहना की। दोनों पक्षों ने जेट इंजन, युद्ध सामग्री और ग्राउंड मोबिलिटी सिस्टम के लिए प्राथमिकता वाले सह-उत्पादन व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए चल रहे सहयोग सहित अमेरिका-भारत…
काठमांडू। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने गुरुवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की। पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को नेपाल पहुंचे जनरल द्विवेदी को काठमांडू स्थित राष्ट्रपति आवास में एक विशेष समारोह के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को राष्ट्रपति पौडेल ने नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया। समारोह के दौरान उन्हें एक तलवार और स्क्रॉल भी भेंट किया गया। साथ ही उन्हें नेपाली सेना के प्रधान…
