रांची। केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने 14 सितंबर को रांची के हरमू स्थित अखड़ा में करमा पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मिलनेवालों में केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव, उपाध्यक्ष हेमंत गाड़ी, संयुक्त सचिव पंकज टोप्पो, हरमू सरना समिति के अध्यक्ष विक्की कच्छप, केंद्रीय सदस्य लक्ष्मण तिर्की एवं समिति के सदस्य आश्रिती कच्छप, निशि कच्छप, रिमीन कच्छप, अर्शिता उरांव, कोमल उरांव, संजय उरांव, अनमोल खलखो, जयश्री उरांव, प्रवीण उरांव आदि शामिल…
Author: shivam kumar
रांची। जदयू प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक 9 सितंबर को होगी। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो करेंगे। इस संबंध में शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि प्रदेश जदयू के प्रभारी और बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, प्रदेश जदयू के सह प्रभारी और विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह, सह प्रभारी और बेलहर के विधायक मनोज यादव भी बैठक में शामिल होंगे। जदयू के सभी…
विशेष विधानसभा चुनाव से पहले इसकी काट खोज रही भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे से भाजपा नेताओं की बढ़ी उम्मीद नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। विधानसभा चुनाव के दरवाजे पर खड़े झारखंड में अब सब कुछ चुनावी लाभ-हानि की कसौटी पर कसा जाने लगा है। झारखंड के ढाई दशक के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है, जब यहां के सियासी माहौल में इतनी तल्खी और आक्रामकता है। यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का चरम है। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, हर कोई अपनी चाल सधे हुए अंदाज में चल रहा है और…
वैश्विक स्तर पर हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। 7 नवंबर 1965 को युनेस्को ने तय किया कि साक्षरता दर बढ़ाने के लिए दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। इसके अगले साल 8 सितंबर 1966 को पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। प्रतिवर्ष विश्व साक्षरता दिवस की खास थीम होती है। इस दिवस के जरिये शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाता है। साक्षरता न केवल लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद करती है बल्कि गरीबी मिटाने, जनसंख्या नियंत्रित करने, बाल मृत्युदर कम करने आदि में…
कोलकाता। कोलकाता स्थित आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हाउस स्टाफ की नियुक्ति में पिछले तीन वर्षों से हो रही धांधली का खुलासा सीबीआई ने किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि 84 डॉक्टरों और हाउस स्टाफ की भर्ती में भ्रष्टाचार के प्रमाण मिले हैं। इस साल हाउस स्टाफ की नियुक्ति के लिए 13 सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी, जिसमें इंटरव्यू के बाद सभी सदस्यों के हस्ताक्षर आवश्यक थे। हालांकि, अंतिम हस्ताक्षर आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल और भ्रष्टाचार के मुख्य आरोपित संदीप घोष करते थे। सीबीआई ने अदालत को बताया है कि 2022 और…
देहरादून। चारधाम यात्रा में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में अभी तक 20 लाख 52 हजार 897 श्रद्धालु दर्शन को पहुंच चुके हैं। आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। अभी दोनों धामों में प्रत्येक दिन पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। यात्रियों की आशातीत वृद्धि पर बदरी—केदार मंदिर समिति उत्साहित है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंन्द्र अजय का कहना है कि तीर्थयात्रियों को सरल-सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए समिति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मानसून अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम…
नई दिल्ली। भारत ने चाड में भीषण आग लगने की घटना के बाद वहां 2300 किलोग्राम चिकित्सा सहायता की खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट किया, “चाड को मानवीय सहायता प्रदान करना: भारत – विश्वबंधु, विश्व का मित्र। भारत ने घातक आग की घटना के जवाब में चाड गणराज्य की सरकार को आवश्यक जीवन रक्षक एंटीबायोटिक्स और सामान्य दवाओं से युक्त चिकित्सा सहायता प्रदान की। लगभग 2300 किलोग्राम वजन वाली यह खेप आज दिल्ली से रवाना हुई।”
सतना। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्य धाम परिसर जाएंगे और पूर्व सांसद स्व. नाना जी देशमुख को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। धनखड़ यहां से उत्तर प्रदेश के हिस्से में आने वाले चित्रकूट पहुंचेंगे। वे रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय जाएंगे और तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं। क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने उपराष्ट्रपति के चित्रकूट भ्रमण के…
कराची। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और आर्थिक राजधानी कराची में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले पुलिस मुलाजिमों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले 12 और पुलिस अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए तीन महिलाओं और नौ पुरुषों सहित 12 और अधिकारियों को निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले भी छह अधिकारियों को निलंबित गया था। सिंध पुलिस के महानिरीक्षक गुलाम नबी मेमन ने कराची के अतिरिक्त पुलिस…
नेबलस (वेस्ट बैंक)। इजराइल प्रशासित वेस्ट बैंक के नेबलस शहर के पास बेइटा कस्बे में इजराइली सेना की कथित गोलीबारी में शुक्रवार को तुर्किये-अमेरिका की दोहरी नागरिकता वाली 26 वर्षीय आयसेनुर एजगी ईगी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। वो बेइटा में नई यहूदी बस्ती बनाने के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थीं। इजराइल सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि बेइटा में गोली चलने से एक विदेशी महिला की मौत की खबरों की जांच की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि इंटरनेशनल सॉलिडेरिटी मूवमेंट के साथ हुए प्रदर्शन में ईगी…
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों की मुलाकात ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी और 2018 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के पिछले छह साल बाद अब इस कपल के घर एक नया मेहमान आने वाला है। हाल ही में रणवीर और दीपिका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया। दीपिका ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह और रणवीर सितंबर में माता-पिता बनने वाले हैं। दीपवीर किसी भी शुभ कार्य से पहले मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं। जब उनकी शादी हुई तो उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत सिद्धिविनायक के…