Author: shivam kumar

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में आज सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक के घायल होने की सूचना है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान निर्माता कंपनी ने सड़क काटकर छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस की…

Read More

पलामू। बिहार भेजने से पहले पलामू पुलिस ने वैध शराब की एक खेप बरामद की है। 750 बोतल देसी शराब रिकवर की गई है। पलामू पुलिस के अनुसार 30 अलग-अलग कार्टून में शराब भरी हुई थी। प्रत्येक बोतल में 300 एमएल शराब भरी पड़ी थी। इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। यह जानकारी गुरुवार को जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने दी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पलामू जिले की हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार ओपी पुलिस को बुधवार रात गुप्त सूचना मिली कि ग्राम देवरी कला से एक सफेद रंग…

Read More

रांची। 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पंडरा (रांची) में काउंटिंग होगी। रांची जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग काउंटिंग हाल की व्यवस्था की गई है। रांची, हटिया, कांके, मांडर, तमाड़ विधानसभा सीट की मतगणना पंडरा में होगी। रांची नगर निगम अपने स्तर से पंडरा में साफ-सफाई में जुट गया है। नगर आयुक्त के निदेर्शानुसार निगम द्वारा 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर पंडरा स्थित ह्लवोटिंग काउंटिंग सेंटरह्व परिसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पेयजल के लिए वाटर टैंकर, चलंत…

Read More

पी-मार्क और एक्सिस-माइ इंडिया में झामुमो गठबंधन को बढ़त रांची। झारखंड की 81 में से 38 सीटों पर हुए मतदान के बाद बुधवार को छह एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आये। इन एग्जिट पोल के नतीजे मिले-जुले हैं। चार एजेंसियों, मैट्रिज, पीपुल्स पल्स, चाणक्या स्ट्रैटेजीस और टाइम्स नाउ में जहां भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को आगे बताया गया है, वहीं पी-मार्क और एक्सिस-माइ इंडिया के सर्वेक्षण में झामुमो गठबंधन को बढ़त मिलने का दावा किया गया है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ है। यहां बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। झारखंड…

Read More

सशक्त झारखंड के निर्माण के लिए हुआ है यह विधानसभा चुनाव रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 बुधवार 20 नवंबर को शाम संपन्न हो गया। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि झारखंड की पावन धरती पर लोकतंत्र का यह महापर्व अद्भुत रहा। दोनों चरणों में राज्य की जनता ने अपनी आकांक्षाओं और आशाओं को मतदान के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक नये, समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प है। जनता ने दिया अभूतपूर्व आशीर्वाद…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि बरहेट का रिजल्ट आपको चौंका देगा। कहा कि हेमंत सोरेन चुनाव हारने वाले हैं। उनके खिलाफ पूरे चुनाव के दौरान वहां बहुत नाराजगी देखने को मिली। मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बरहेट में पैसे बांटे गये, हथियार के बल पर लोगों को धमकी दी गयी, ऐसी शिकायत मिलती रही। इसे लेकर चुनाव आयोग को हमने शिकायत की है। उन्होंने आगे कहा कि बरहेट में वोटरों के नाम हटाये जाने की भी खबर…

Read More

कहा- यह मौका पांच वर्षों में एक बार ही आता है, जब लोग अपनी पसंद की सरकार चुन सकते हैं, नागरिकों ने इसे सही समझा और अपनी जिम्मेदारी निभाई रांची। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के समाप्त होने के बाद बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने राज्य के नागरिकों का धन्यवाद किया और कहा कि इस बार झारखंड में परिवर्तन तय है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह संदेश साझा करते हुए कहा, झारखंड में इस बार परिवर्तन का माहौल है। मतदान के दौरान बीजेपी के प्रति रुझान साफ देखा गया है, और हम आश्वस्त हैं कि बीजेपी सरकार…

Read More

रांची। झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। घोर नक्सल प्रभाव वाले इलाकों में नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर वोट बहिष्कार का आह्वान किया था, लेकिन इस बार उन इलाकों में भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ। लोगों ने निर्भीक होकर मतदान किया। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार चलाये गये अभियान की वजह से इस बार नक्सली विधानसभा चुनाव में पोस्टरबाजी तक ही सिमटे रहे। भाकपा माओवादी सहित अन्य नक्सली संगठन भी किसी तरह की हिंसक घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाये। नक्सलियों की धमकी का नहीं दिखा असर इस बार के…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व सीएम और धनवार सीट से भाजपा कैंडिडेट बाबूलाल मरांडी की वोटिंग पर सवाल उठाया है। इस संबंध में गिरिडीह डीसी सह जिला निवार्ची पदाधिकारी को लिखित शिकायत भी की है। इसमें पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि 20 नवंबर को संपन्न हो रहे धनवार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कैंडिडेट बाबूलाल मरांडी ने मतदान के दौरान अपनी तस्वीर खिंचवाई है और इसे सार्वजनिक भी किया है। यह पूरी तरह से आदर्श आचार संहिता के विरूद्ध है। एक मतदाता के तौर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 का उल्लंघन है। गिरिडीह डीसी से अपील करते…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 और 22 नवंबर को तेलंगाना का दौरा करेंगी। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रपति 21 नवंबर को हैदराबाद में कोटि दीपोत्सव-2024 में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 22 नवंबर को हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और सांस्कृतिक महोत्सव लोकमंथन-2024 में उद्घाटन भाषण देंगी। लोकमंथन-2024 की थीम है- ‘लोक अवलोकन, लोक विचार, लोक व्यवहार और लोक व्यवस्था।’ लोकमंथन राष्ट्रवादी विचारकों और कार्यकर्ताओं की द्विवार्षिक राष्ट्रीय संगोष्ठी है।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के नतीजे लगभग दो महीने की देरी के बाद 25 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं, कॉलेजों के प्रतिनिधि के वोटों की गिनती का कार्य 24 नवंबर को होगा। डूसू चुनाव 2024-25 के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सत्यपाल सिंह ने बुधवार को एक बयान में कहा दिल्ली उच्च न्यायालय ने डीयू को 26 नवंबर या उससे पहले मतगणना करने का निर्देश दिया है, बशर्ते दीवारों आदि से सभी बैनर और पोस्टर आदि हटा लिये गये हों। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण करने पर पाया गया है कि कुछ स्थानों पर दीवारों पर पोस्टर आदि…

Read More