Author: shivam kumar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गुरुवार को यह जानकारी दी गई। बोर्ड ने कहा कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की दिनांक 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को संपन्न लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कि प्राप्तांकों की श्रेष्ठ और आरक्षण के लंबवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण अभिलेखों की समीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 22 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह अमेरिका के लिए काली तारीख है। 22 नवंबर 1963 को अमेरिका के टैक्सास राज्य के डलास में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या कर दी गई थी। वो महज दो साल, 10 माह और दो दिन अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। उन्हें अमेरिका के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में से एक माना जाता है। महज 43 साल की उम्र में देश के राष्ट्रपति बने। कैनेडी को गोली मारने वाला पूर्व मरीन ली हार्वी ओसवाल्ड था। ओसवाल्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो दिन बाद कैनेडी…

Read More

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना क्षेत्र में बुधवार देररात यमुना एक्सप्रेस—वे पर ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवेल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। बस टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस—वे पर ट्रक बस से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला, तीन पुरूष एक बच्चा शामिल…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स हैंडल पर पोस्ट कर खुशी जताते हुए देश की टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ”एक अभूतपूर्व उपलब्धि! हमारी हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी सफलता कई आगामी एथलीटों को प्रेरित करेगी” उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को दमखम दिखाते हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में चीन को 1-0 से हराकर…

Read More

जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज हाल ही में दर्ज एक मामले में जम्मू संभाग में आठ स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई पाकिस्तानी आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ की जांच के सिलसिले में की गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए के अधिकारी रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ सहित कई जिलों में परिसरों की तलाशी ले रहे हैं। छापेमारी का उद्देश्य सबूत जुटाना और आतंकवादी घुसपैठ से जुड़े नेटवर्क को खत्म करना है। माना जा रहा है कि आतंकवादी के सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) के परिसरों पर छापेमारी की जा रही…

Read More

पटना। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नरकाटियागंज के हरिनगर रेलवे स्टेशन के पास बीती मध्य रात्रि दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पेशल ट्रेन 04068 बेपटरी हो गई। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बताया गया है कि यार्ड परिसर में इंजन के पीछे की एक बोगी डिरेल हुई। अचानक झटका लगने से घबराये यात्री अपनी-अपनी सीट से उठ गए। कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रेन चार घंटे तक हरिनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना पर पहुंची एआरटी की टीम ने बेपटरी बोगी को अलग…

Read More

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय स्थिति बन चुकी है, जिससे मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ‘फेंजल’ नामक चक्रवात के बनने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार रात को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण अंडमान और निकोबार के पास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय दबाव क्षेत्र बन चुका है। इसके प्रभाव से आस-पास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो धीरे-धीरे तेज होकर ‘गहरे दबाव’ और फिर चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को कहा है कि चक्रवातीय दबाव अगले…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत कैरेबियाई देश में अपना फार्मा निर्यात बढ़ाना चाहता है। इस दिशा में भारत वहां ‘जन औषधि केंद्र’ स्थापित करने की योजना भी बना रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और गुयाना दोनों देश वैश्विक संस्थानों के सुधार को लेकर अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ कैरेबियन गार्डन सिटी जॉर्जटाउन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा, खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति के तेलंगाना प्रवास की पूर्व संध्या पर भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु आज हैदराबाद में कोटि दीपोत्सवम- 2024 में शामिल होंगी। वो कल हैदराबाद में ही अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और सांस्कृतिक महोत्सव ‘लोकमंथन-2024’ में उद्घाटन भाषण देंगी। लोकमंथन की थीम है-‘लोक अवलोकन, लोक विचार, लोक व्यवहार और लोक व्यवस्था।’ ‘लोकमंथन’ राष्ट्रवादी विचारकों और कार्यकर्ताओं की द्विवार्षिक संगोष्ठी है।

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में हुए सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। राज्यपाल ने एक्स पर गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में हुए सड़क हादसे की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां के गोरहर थानाक्षेत्र में एक बस…

Read More

हजारीबाग। झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव समाप्ति के उपरांत मतगणना की तैयारीयों पर जिला प्रशासन जुट गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह नैंसी सहाय ने बाजार समिति मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया एवं विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने वज्रगृह में इवीएम के रख-रखाव की व्यवस्था, मतगणना कक्ष,पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था…

Read More