Author: shivam kumar

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई दिग्गज मतदान कर चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय (राष्ट्रपति संपदा, नई दिल्ली) मतदान कर लोकतंत्र का उत्सव में सहभागिता की। मतदान करने वाले अन्य दिग्गजों में विदेशमंत्री जयशंकर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं। अब तक सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, डिप्टी एनएसए पंकज कुमार सिंह, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित आदि मतदान कर…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच लगभग 8.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। आआपा प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी, भाजपा के…

Read More

-संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भ्रमण करेंगे। वो गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान करेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर मां गंगा की पूजा-अर्चना भी करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री की प्रयागराज यात्रा की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में दी। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पवित्र स्नान के लिए संगम पहुंचेंगे। पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) से शुरू महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है।…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह सात बजे सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर जवानों का पहरा है। इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। आआपा प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी, भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की…

Read More

वाशिंगटन। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यहां मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने संयुक्त संवाददाता को संबोधित किया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में संवाददाताओं से कहा, ” संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी सेना की मदद से गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा। फिलिस्तीनियों को अब वहां से चले जाना चाहिए।” सीएनएन की खबर के अनुसार, ट्रंप ने कहा संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल गाजा पट्टी पर मिलकर काम करेंगे। दोनों देश गाजा पट्टी के भविष्य के लिए जिम्मेदार होंगे। सभी खतरनाक गैर-विस्फोटित बमों और अन्य हथियारों को नष्ट किया जाएगा।…

Read More

नई दिल्ली। दो दिन की मामूली गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत मे जोरदार तेजी नजर आ रही है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना 85 हजार रुपये के स्तर को और 22 कैरेट सोना 78 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया है। सोना आज 1,070 रुपये से लेकर 1,170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में आई इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 85,210 रुपये से लेकर 85,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। पहले आधे घंटे के कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में तेजी आई, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे‌। डाउ जॉन्स 134.15 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त…

Read More

अररिया। जिले की पलासी थाना पुलिस ने बीती देर रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 50 बोतल नेपाली शराब के साथ एक मोटरसाइकिल को जब्त किया।हालांकि रात के अंधेरे में तस्कर पुलिस को देखकर फरार होने में कामयाब रहा। नेपाल से शराब तस्करी कर लाया जा रहा था,सूचना पर पलासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब छापेमारी की तो पुलिस को देखकर तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Read More

रांची। आम लोग एक बार फिर से राजभवन उद्यान का दीदार कर सकेंगे। राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए छह से 12 फरवरी तक खोला जा रहा है। कोई भी व्यक्ति राजभवन के गेट नंबर दो से सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक प्रवेश कर सकता है। प्रवेश आवश्यक जांच के बाद ही मिलेगा। सभी आगंतुकों को अपना परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। उद्यान सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खुला रहेगा। लोगों को अधिकतम 30 मिनट तक उद्यान में रहने की अनुमति मिलेगी। राजभवन लगभग 52 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। इसका…

Read More

रांची। रांची के नगड़ी में मंगलवार रात हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद की वजह सामने आ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्तता के संदेह में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक मनोज कच्छप की बहन प्रीति ने बताया कि वह घर में खाना खा रही थी, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब वह घटनास्थल पर पहुंची, तो देखा कि बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप जमीन पर गिरे हुए थे। दोनों को…

Read More