रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने पति बजरंग महतो के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय डभातू के बूथ संख्या 336 पर मताधिकार का प्रयोग किया। ममता देवी के साथ उनके देवर संजय कुमार महतो और देवरानी डॉक्टर शालिनी प्रिया भी थीं। इस दौरान ममता देवी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि इस बार महिलाओं का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा।
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में कल के मुकाबले बुधवार को मामूली सुधार हुआ है। हालांकि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 422 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक वजीरपुर में 464, मुंडका में 462, द्वारका में 400 एक्यूआई दर्ज किया गया । चांदनी चौक में 388, लोधी रोड में 375 के आसपास एक्यूआई दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’ माना जाता है। वहीं, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ और…
नई दिल्ली। देश के छह राज्यों में आज सुबह सात बजे चुनाव शुरू हो गया। आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सभी 288 और झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की नौ सीटें, पंजाब की चार सीटें, केरल में एक और उत्तराखंड में एक सीट पर मतदान शुरू हो चुका है।
जॉर्जटाउन (गुयाना)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीनों देशों के दौरे के आखिरी चरण में कुछ देर पहले गुयाना पहुंच गए। वो यहां ब्राजील का दौरा पूरा कर पहुंचे। उन्होंने अपने विदेश दौरे की शुरुआत नाइजीरिया से की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना पहुंचने की खुशी सचित्र एक्स हैंडल पर साझा की। उन्होंने लिखा ”कुछ समय पहले गुयाना में उतरा। हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए पहुंचे राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली, प्रधानमंत्री मार्क एंथोनी फिलिप्स, वरिष्ठ मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से हमारे देशों के बीच मित्रता और गहरी होगी।”…
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के तीनबत्ती मोड़ में उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) के नए बस स्टैंड का बुधवार को उद्घाटन किया गया है। नए बस स्टैंड का निर्माण करीब ढाई एकड़ जमीन पर किया गया है। बुधवार को एनबीएसटीसी के चेयरमैन पार्थ प्रतिम रॉय, सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव सहित अन्य अधिकारी की उपस्थित में बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया। एनबीएसटीसी के इस नए बस स्टैंड से चार रूटों की 12 लोकल बसें चलाएगी। इस मौके पर मेयर और एनबीएसटीसी के चेयरमैन ने कहा कि शहर में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए तीनबत्ती मोड़…
रांची। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बुधवार को खिजरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की महिला समिति, धुर्वा बूथ संख्या 373 पर मतदान किया। मतदान केंद्र पर मुख्य सचिव सहित अन्य उपस्थित सभी मतदाताओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कमल और केले की हवा है। अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। उन्होंने राज्य वासियों से झारखंड के भविष्य के लिए घरों से निकलकर मतदान करने का अनुरोध किया। श्री मरांडी ने बुधवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बन रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से किए गए सभी चुनावी वायदे सरकार बनते ही पूरे किये जायेंगे, इसमें कोई संशय नहीं है। भाजपा की ओर मुख्यमंत्री…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में सभी मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। उन्होंने एक्स कहा कि जिसे झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की चिंता हो। आज घुसपैठियों की विदाई और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक वोट करें। युवाओं के स्वर्णिम भविष्य और संथाल परगना सहित समस्त झारखंड वासियों की समृद्धि के लिए मतदान करें। झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी ने भी लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की गारंटी है। वोट अवश्य…
रांची। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील की है कि सपरिवार बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान प्रक्रिया बुधवार को ससमय प्रारंभ हो गयी है।
रांची। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह 07 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण के सभी मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के वेबकास्टिंग द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर अंदर एवं बाहर की ओर कैमरे लगे हैं जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि नेताओं के लिए सबसे आसान होता है आपके (जनता) के अंदर नफरती भावनाओं को भड़का कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा साध लेना। यह कैंपेन सबसे आसान होता है। भाजपा को इसमें महारत है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मैं झारखंडी हूं। हमारे संस्कार हमें ऐसा करने की इजाजत नहीं देते, ना ही मैं ऐसा करूंगा। हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि मेरे खिलाफ शैडो, व्हिस्पर एवं नफरती कैंपेन में भाजपा ने एक अनुमान के मुताबिक 500 करोड़ से अधिक खर्च कर दिये।…
