Author: shivam kumar

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि नियोजित शिक्षक जहां हैं, वहीं रहेंगे। सीएम के इस ऐलान के बाद स्पष्ट हो गया है कि नियोजित शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक बने टीचर्स का दूसरी जगह पदस्थापन नहीं होगा। सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद राज्यभर में कुल 01 लाख 14 हजार 138 शिक्षकों को सरकार ने राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अधिवेशन भवन में बुधवार को 200 नियोजित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जबकि अन्य शिक्षकों को…

Read More

नवादा। नवादा जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 201 शिक्षकों काे नवादा के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बुधवार को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया ,जिन शिक्षकाें ने काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें औपबंधिक नियुक्ति-पत्र दिया गया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर भवन में 201 शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया गया। 201 शिक्षकों को प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, नवादा विधायक विभा देवी, हिसुआ विधायक नीतू सिंह, ज़िला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य शिक्षकों के शैक्षिक और प्रशासनिक कौशल…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आलम टोला रोड में अली टोला के समीप स्थित एक लॉज में छापामारी कर तीन युवकों को एक पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों युवकों से आदर्श थाना फारबिसगंज के परिसर में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा व थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लॉज से पिस्टल, दो मैगजीन व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार तीनों युवकों का नाम मो राशिद पिता मो खुर्शीद आलम ट्रेनिंग स्कूल…

Read More

विशेष सीएम, चार कैबिनेट मंत्री और स्पीकर की भी तय होगी किस्मत नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी उतरे हैं मुकाबले में आजसू और जेएलकेएम के सुप्रीमो भी हैं जनता की अदालत में राकेश सिंह झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर मतदान होना है, उनमें संताल परगना की 18 और उत्तरी छोटानागपुर की 18 सीटों के अलावा दो सीटें दक्षिणी छोटानागपुर की हैं। इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन 38 सीटों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी कैबिनेट के चार मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष,…

Read More

रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने परिवार के साथ वोट किया। उन्होंने मतदान करने के बाद कहा कि मैंने आज परिवार के साथ मतदान किया। लोगों से अपील है कि कोई मतदाता छूटे नहीं। सभी लोग अपने मतदान के अधिकार की इस्तेमाल करें ताकि एक बेहतर लोगतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमलोग चुनाव को केवल वोट की दृष्टि से नहीं देखते हैं, बल्कि अवसर मानते हैं ताकि लोगों का आशीर्वाद मिले। लोग भी इंतजार करते हैं वोट देते समय कि आगे हमारे लिए क्या नया लेकर आएंगे। दोनों चरणों में लोगों का उत्साह देखने को मिला है। वोटों…

Read More

-दोपहर एक बजे तक 32.11 फीसदी मतदान मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को ठाणे जिले के मतदान केंद्र में सपरिवार मतदान किया है। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी ने अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सपरिवार बांद्रा में और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने दादर में सपरिवार मतदान किया है। महाराष्ट्र में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रहा है। हालांकि कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 32.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, सर्वाधिक मतदान गढ़चिरौली जिले में 50.89 फीसदी मतदान हुआ है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को उपचुनाव के दौरान दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोपित उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मतदाताओं को बेवजह रोकने के आरोपों सहित अन्य शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह कदम मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के निर्देशों के बाद उठाया गया है। अधिकारियों को सभी शिकायतों के समाधान और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए…

Read More

20 अक्टूबर 1962 को भारत और चीन की सेनाएं एक-दूसरे के सामने आ गई थी। ठीक एक महीने बाद 20 नवंबर को चीन ने युद्ध विराम की घोषणा की और 21 नवंबर 1962 को यह युद्ध खत्म हुआ। एक महीने चले युद्ध में भारत के करीब 11-12 हजार सैनिकों के मुकाबले चीन ने 80 हजार से ज्यादा सैनिक मैदान में उतारे थे। युद्ध के दौरान भारत के 1 हजार 383 जवान शहीद हुए। जबकि चीन के 722 सैनिकों की मौत हुई। दरअसल, उस समय के भारत-चीन मैत्री के लोकप्रिय नारे के भ्रम में भारतीय नेतृत्व को चीन की तरफ से…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के दौरान बुधवार को अपराह्न 1 बजे तक औसतन 31.21 फीसदी मतदान हुआ है। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में 1 बजे तक सबसे अधिक 41.01 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान गाजियाबाद में हुआ है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक मुजफ्फर नगर की मीरापुर सीट पर 36.77 फीसदी मतदान हुआ है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर 41.01 फीसदी, गाजियाबाद सीट पर 20.92, अलीगढ़ के खैर सीट पर 28.80, मैनपुर के करहल विधान सभा सीट पर 32.29, कानपुर नगर के सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र में 28.50, प्रयागराज के…

Read More

रांची। झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में कुल 38 सीटों पर मतदान का समय समाप्त हो गया है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। वहीं सुरक्षा कारणों को लेकर 20 बूथों पर शाम 4 तक मतदान संपन्न कराया गया। वहीं बाकी पोलिंग बूथों पर मतदान का समय शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। Azad Sipahi  दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान संपन्न शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग विधानसभा क्षेत्र  मतदान % गांडेय 72.83% गिरीडीह 67.12% जमुआ 60.60% डुमरी 70.70% धनवार 60.87% बगोदर 64.99% गोड्डा 68.39% पोड़ैयाहाट 68.35% महगामा 65.11% जामताड़ा 74.21% नाला 78.75% जरमुंडी 71.22%…

Read More

रांची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे चरण में रांची जिले के दो विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग जारी है। सिल्ली और खिजरी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। इस दौरान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सिल्ली विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। रांची पुलिस की अपील है कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने कई दिशा-निर्देश भी दिए। दूसरी ओर, रांची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता खिजरी विधानसभा क्षेत्र के तुपुदाना इलाके में बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। इलाके में…

Read More