Author: shivam kumar

लखनऊ। बाबू बनारसी दास क्रिकेट मैच के बी डिविजन में सेंट्रल क्रिकेट क्लब और मेगा ट्रेंड के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें सेंट्रल क्रिकेट क्लब ने 143 रन से मैच जीतकर बढ़त बना ली। इस मैच में कार्तिक सिद्धू ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शानदार गेंदबाजी की। सेंट्रल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 259 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज प्रियांशु 12 रन बनाकर आउट हो गये। वहीं अनिकेत 29 ने रन व हिमांशु ने 26 रन का योगदान दिया। यश साहनी ने 29 रन बनाये, जबकि कार्तिक सिद्धू ने एक चौका…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि विज्ञान और किसान के बीच की दूरी कम करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार लैब टू लैंड- वैज्ञानिक से किसान तक समय पर सही जानकारी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने पूसा में आयोजित वैश्विक मृदा कॉफ्रेंस-2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक नवाचारों और विस्तार प्रणालियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत के कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसियां के सहयोग से भी किसानों को ज्ञान और कौशल प्रदान…

Read More

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम ने एक होटल में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री विनोद तावड़े के कमरे से करोड़ों रुपये और कागजात जब्त किए हैं। आयोग ने विनोद तावड़े और भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करायी है। इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने अपने महामंत्री विनोद तावड़े को पूरी तरह से निर्दोष करार दिया है। भाजपा ने इसे विपक्ष की साजिश बताते देते हुए उनकी हताशा बताया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उनसे मणिपुर में जातीय संघर्ष के बीच जानमाल को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में मणिपुर के हालात की जानकारी दी है। खरगे ने लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अपना दायित्व ठीक से नहीं निभाने के कारण वहां कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। मणिपुर में हिंसा के चलते मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक अधिकारों के साथ गंभीर समझौता किया जा रहा है। खरगे ने कहा…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। उसके बाद इस मामले में चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। तावड़े के साथ ही भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, विनोद तावड़े ने इसे अपने विरुद्ध महाविकास आघाड़ी कार्यकर्ताओं की साजिश करार दिया है। पालघर जिले के विरार में स्थित विवांता होटल के रूम नंबर 406 में आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ठहरे थे। उसी…

Read More

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उपाध्यक्ष और पूर्व गृहमंत्री अल्ताफ हुसैन चौधरी को आज राजधानी ढाका की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में बरी कर दिया। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने अल्ताफ पर सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 18 दिसंबर 2007 को रमना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, आयोग ने जांच के बाद सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल और पूर्व गृहमंत्री चौधरी पर आय के स्रोतों से अधिक 2.56 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने और 59 लाख रुपये की चल…

Read More

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज़ हो चुकी है और इसने भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना की कहानी से पूरे देश को चौंका दिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रधानमंत्री और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भी इसकी प्रशंसा कर चुके हैं। फिल्म ने चौथे दिन 1.45 करोड़ कमाये कमाए, जिससे अब तक इसकी कुल कमाई 9.5 करोड़ हो चुकी है। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को देखने वालाें की संख्या में सोमवार को वृद्धि हुई है। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 1.69 करोड़, शनिवार (दूसरे दिन) को 2.62 करोड़, रविवार तीसरे दिन को 3.74…

Read More

– निवेशकों को 1 दिन में 1.31 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज दिन के कारोबार में जोरदार मजबूती दिखाने के बाद आखिरी 1 घंटे के कारोबार में मुनाफा वसूली का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार 1.3 प्रतिशत से भी अधिक उछल गया, लेकिन दोपहर बाद यूक्रेन द्वारा रूस पर बड़ा हमला करने की खबर आते ही आखिरी 1 घंटे के कारोबार में बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। इस बिकवाली के कारण शेयर बाजार की…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास लोकतंत्र का 4डी (चार-आयामी) लाभ है, जो निवेशकों को यह आश्वासन देता है कि देश में उनके साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भारत मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत करते समय समानता, संतुलन और निष्पक्ष व्यापार की तलाश करता है। पीयूष गोयल ने मुंबई में विकासशील भारत 2047 के लिए नीति निर्माण’ विषय पर आयोजित 27वें सीआईटीआईसी सीएलएसए इंडिया फोरम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने देश में अनुकूल कारोबारी माहौल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के…

Read More

पटना। नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ‘बाढ़ प्रबंधन एवं सीमावर्ती क्षेत्र कार्यक्रम’के तहत चल रही एवं प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जल संसाधन विभाग, बिहार के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बिहार में बाढ़ प्रबंधन की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नेपाल से आने वाली प्रमुख नदियों से पेश आने वाली बाढ़ और कटाव की समस्या तथा नदियों में…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रोहतास जिले के करगहर प्रखंड स्थित कुशही गांव में स्व रामायण राय (मुखिया जी) की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व रामायण राय की स्थापित प्रतिमा स्थल के समीप पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्व रामायण राय के सुपुत्र एवं पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उनका अभिनंदन किया। कुसही गांव पहुंचने पर स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर एवं फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत…

Read More