विशेष मोदी सरकार का बजट, मिडिल और युवा क्लास के लिए सुकून नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का बजट संसद के पटल पर रख दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवीं बार बजट पेश करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था की गाड़ी को विकसित देशों की पटरी पर दौड़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार किया गया यह बजट वास्तव में लगातार ताकतवर होते भारत की एक स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करता है, जिसमें गांव से लेकर महानगर तक के लिए कुछ न कुछ है।…
Author: shivam kumar
पुरुष हॉकी इंडिया लीग का खिताब श्राची रारह बंगाल टाइगर्स ने किया अपने नाम नई दिल्ली। पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2024-25 में शनिवार को रोमांचक फाइनल में जुगराज सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से श्राची रारह बंगाल टाइगर्स ने हैदराबाद तूफांस को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने पर बंगाल टाइगर्स के कप्तान रूपिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह हमारा विश्वास था जिसने हमें खिताब तक पहुंचाया। टूर्नामेंट में अपनी टीम के उतार-चढ़ाव भरे सफर के बारे में बात करते हुए श्राची रारह बंगाल टाइगर्स के कप्तान रूपिंदर पाल सिंह ने कहा कि हमारे लिए…
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना हाफ मैराथन के पहले संस्करण में कुलबीर सिंह और वृंदा भंडारी ने शीर्ष स्थान हासिल किया। कुलबीर सिंह ने पुरुष वर्ग, जबकि वृंदा भंडारी ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की। राजधानी दिल्ली में रविवार को आयोजित इस भव्य मैराथन में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में धावकों ने 21.1 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख एल. मंडाविया ने मुख्य दौड़ 21.1 किमी और 10 किमी को हरी झंडी दिखाकर रवाना…
बोलीं- महंगाई और बेरोजगारी जनता के मुद्दे लेकिन बजट में इन पर कोई बात नहीं हुई नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नई दिल्ली के चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि शीला दीक्षित जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों से दिल्ली की जनता वाकिफ है। उन्होंने दिल्ली में कई बड़े-बड़े काम किए थे। उनकी विकास पर नजर रहती थी, वह दिन रात काम करती थीं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल आए और शीला दीक्षित पर…
टिहरी/नरेंद्र नगर। उत्तराखंड के चार धामाें में से एक श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 4 मई (रविवार) को प्रात: 6 बजे खुलेंगे।रविवार काे बसंत पंचमी के दिन राजमहल नरेन्द्र नगर राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि टिहरी दरबार में पूजा अर्चना के बाद तिथि घोषित की गई। इस वर्ष श्रीबदरीधाम खुलने की प्रक्रिया के तहत तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार 22 अप्रैल से शुरू होगी और 4 मई काे धाम के कपाटखुलेंगे। उल्लेखनीय है कि श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हर साल बसंत पंचमी के पावन पर्व ही तय की जाती है।
मुंबई। गढ़चिरौली जिले में स्थित कियार गांव के समीप जंगल में बीती रात नक्सलियों ने पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव मडावी (45) की हत्या कर दी और शव के पास पर्चा छोड़ कर फरार हो गए। सुखदेव मडावी का शव रविवार को सुबह गांव के पास पुलिस ने बरामद किया है। शव के पास छोड़े पर्चे में दावा किया गया है कि मृतक पुलिस का खबरी था। पुलिस ने शव के पास मिले नोट के आधार पर जांच शुरू करके क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने मीडिया को बताया कि…
-धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे यात्री -बस में मध्यप्रदेश के 48 यात्री थे सवार आहवा। डांग जिले के सापुतारा घाटी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। नासिक की ओर से आ रही बस डांग-आहवा जिले के सापुतारा से ढाई किलोमीटर दूर मालेगाम फॉरेस्ट गेस्टहाउस के सामने 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में मध्यप्रदेश के 48 तीर्थयात्री सवार थे जो विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार सापुतारा के समीप निजी बस 35 फीट गहरी खाई में गिर गई।…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धूप खिली हुई थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इस बदलाव के चलते तीन से पांच फरवरी तक प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश और उच्च पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाएं चलने और आसमानी बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। चार फरवरी को तेज अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी,…
काठमांडू। नेपाल सरकार ने आम लोगों के घरों में इस्तेमाल होने वाले पेयजल को कर मुक्त करने की घोषणा कर दी है। सरकार की तरफ से आम लोगों के घर में नल से प्रयोग के आने वाले पानी पर अगले आर्थिक वर्ष से कोई भी टैक्स नहीं लगने की बात कही गई है। राजधानी काठमांडू के करीब चंद्रगिरि में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री यादव ने बताया कि जलस्रोत के मामले में विश्व के धनी देशों में से एक नेपाल में आम लोगों से पीने के पानी पर टैक्स वसूलना विडंबना है। नेपाल के केंद्रीय पेय जल मंत्री प्रदीप यादव…
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अमेरिकी सेना ने शनिवार को सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) आतंकियों के खिलाफ एयरस्ट्राइक की। इसमें कई आईएसआईएस आतंकियों की मौत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि आईएसआईएस सहित उन सभी के लिए संदेश साफ है जो अमेरिकियों पर हमला करते हैं- हम तुम्हें ढूंढ़- ढूंढ़ कर मार गिराएंगे। अमेरिका की यह एयर स्ट्राइक सोमालिया के गोलिस पर्वत इलाके में की गई। यूएस डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने एयर स्ट्राइक में कई आईएसआईएस आतंकियों की मौत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देश पर अमेरिकी सेना…
खार्तूम। सूडान में देश की सेना के खिलाफ लड़ने वाले एक कुख्यात अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने ओमडुरमैन शहर में एक खुले बाजार में आम लोगों पर हमला किया, जिसमें 54 लोग मारे गए हैं। सबरीन मार्केट में हुए इस हमले में 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है। हमला शनिवार को उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी कर रहे थे। इस हमले के बाद शहर में दहशत फैल गई और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास तेज…
