किशनगंज। शहर के डुमरिया भट्टा पेट्रोल पंप के समीप रेलवे संवेदक आर एन चौधरी के बंद घर में 1 करोड़ रुपये मूल्य का सोना व 20 लाख रुपये नकदी चोरी मामले की घटना का उद्भेदन रविवार को किशनगंज पुलिस ने कर लिया है। मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का 1 लाख 28 हजार रुपये बरामद किया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि रेलवे संवेदक के घर चोरी की घटना का उद्भेदन कांड दर्ज करने के छह दिनों के अंदर कर लिया गया है।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत मे 140 से 150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 84,490 रुपये से लेकर 84,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 77,450 रुपये से लेकर 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक…
नवादा। बिहार के डीजीपी की ओर से प्रेस और पुलिस लिखी गाड़ी की विशेष रूप से जांच पड़ताल करने के आदेश के तहत जांच के दौरान रविवार को नवादा जिले में प्रेस लिखी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने गाड़ी के साथ उसमें सवार पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. नवादा जिले के गोविंदपुर थाना की पुलिस ने पति पत्नी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी ।तभी झारखंड की ओर से आ रही वेगनार कार पर…
नवादा। नवादा में शिक्षा जागरूकता अभियान में जुटे बुद्धिजीवी विचार मंच के सदस्यों ने रविवार को अकबरपुर प्रखण्ड अंतर्गत फतेहपुर रविदास टोला में रैली निकाल कर सैकड़ों महादलित परिवार के बीच शैक्षणिक माहौल बनाने की कोशिश की । रंग बिरंगी तख्तियों पर उकेरे गए शिक्षा सन्देश को लहराते हुए बच्चों ने भी कुछ कर गुजरने का संकल्प लिया । टोले के शिक्षा सेवियों ने भी आयोजन का स्वागत करते हुए इसे समाज के सुनहरे भविष्य का आइना बताया । गायक चंदेश्वर प्रसाद और अविनाश के लोक धुन में पिरोये गए संगीत से आज के भोर का जागरण जीवन्त हो उठा…
रांची। गर्मी ने राज्य भर में दस्तक दे दी है। लगभग हर वर्ष गर्मियों में राजधानी रांची के लोगों को पेयजल की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसका कारण अपेक्षा के अनुसार बारिश का नहीं होना है। हालांकि इस बार मॉनसून की अच्छी बारिश होने से गर्मी में रांची के सभी डैम लबालब भरे हुए हैं। इससे इस वर्ष गर्मियों में यहां के लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होगी। राजधानी रांची के मुख्य तीन डैम धुर्वा डैम, गोंदा और गेतलसूद से राजधानी के पेयजल की जरूरत की पूर्ति होती है। रविवार को धुर्वा डैम में पेयजल का स्तर 2193…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को झारखंड के रांची दौरे पर आएंगी। वह भारतीय विज्ञान संस्थान (बीआईटी) मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। यह समारोह 15 फरवरी से लेकर 15 जुलाई तक चलेगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और बिरला ग्रुप के चेयरमैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी बीआईटी मेसरा के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि बीआईटी मेसरा की स्थापना 1955 में हुई थी, और यह संस्था 70 साल पूरे होने के अवसर पर अपने प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन कर रही है। इस अवसर…
चतरा। चतरा और लातेहार के सीमांत जंगल में रविवार को एक व्यक्ति का अपहरण के बाद धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही चतरा एसपी विकास पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मृतक की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के लेम्बुवा गांव निवासी विष्णु साव के रूप में की गई है। अहले सुबह मवेशी लेकर जंगल जा रहे विष्णु का चार-पांच नकाबपोश और हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह…
रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पार्षद ने राज्य में शैक्षणिक सत्र 2025-27 में बीएड एमएड और बीपीएड के प्रवेश परीक्षा और आवेदन की तारीख जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक एग्जाम की तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गयी है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर आपको एक अंक मिलेगा।कब तक सकते हैं आवेदन जिन अभ्यर्थियों के इन पाठ्यक्रमों दाखिला लेने की इच्छा हो वे 15 फरवरी से 15 मार्च तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि परीक्षा सभी जिलों में आयोजित नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक ये प्रवेश परीक्षा रांची,…
रांची। राजधानी रांची ने जगन्नाथपुर थाना में दर्ज दो नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी निकल गया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों नाबालिकों के साथ कोई सामूहिक दुष्कर्म की घटना नहीं हुई, बल्कि दोनों नाबालिक लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात में रुकी हुई थी और घर में पता नहीं चले इस डर से उन दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कहानी रची। इस झूठी कहानी की वजह से पुलिस भी परेशान हुई। सीसीटीवी फुटेज में लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ जाते हुए दिख रही है। उन्हें किसी भी…
विशेष निर्मला सीतारमण की झोली से राहतों की बारिश की संभावना मध्य वर्ग की हैं पांच चिंताएं, जिनके समाधान की होगी कोशिश मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में इस बार अधिक राहत मिलेगी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। अब से कुछ घंटे बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। देश भर में अर्थशास्त्री और उद्योग विशेषज्ञ बजट 2025 से बड़ी उम्मीदें लगाये बैठे हैं, जिनसे इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, एमएसएमइ और दूसरे जरूरी सेक्टर को तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिल सके। दूसरी तरफ भारत का आम…
रांची। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भी शनिवार को पेश किये गये आम बजट में झारखंड की पूर्ण उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार भी केंद्रीय बजट में झारखंड के साथ धोखा हुआ है, क्योंकि इस राज्य में चुनावी जनादेश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ गया है। इसलिए इस राज्य को कुछ नहीं मिला। राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य से 12 सांसद और दो मंत्री हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने झारखंड को क्या दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर झारखंड की जनता को धोखा दिया है।
