रांची। झारखंड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा से कंचन सिंह समेत छह अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में प्रोन्नति दी गयी है। इनमें धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, विजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद शामिल हैं। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन्हें प्रमोशन मिला है। अधिसूचना में कहा गया है कि गैर-राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को राज्य सरकार के परामर्श से उक्त विनियमावली के विनियम 3 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के…
Author: shivam kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच भूकम्प के झटके लगे हैं। पर्वतीय जिला कुल्लू में सोमवार सुबह भूकम्प के हल्के झटकों से धरती हिली। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही। ये झटके सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर कुछ सेकंड तक रहे। इसका असर कुल्लू जिला से सटे इलाकों में भी महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकम्प का केंद्र कुल्लू में 31.76 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.49 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और इसकी गहराई जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों के कारण किसी…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने चेक बाउंस के आरोप में विनीत भदानी को दोषी करार देते हुए एक वर्ष सश्रम कारावास की सजा और 37 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जुर्माना की राशि उस पीड़ित को दी जायेगी, जिसे विनीत भदानी ने चेक दिया था। यह राशि उस चेक के बदले देय होगी जो बाउंस हो गये। दरअसल विनीत भदानी ने अजय जैन को पैसों के भुगतान के लिए 27 लाख। 13 हजार 157 रुपए के छह चेक जारी किये थे, जो बाउंस कर गये थे। अजय जैन ने सिविल कोर्ट…
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुम्भ का तीसरा अंतिम अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन प्रातः 4.45 बजे से शुरू हो चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के साधु-संत पारंपरिक तरीके से भव्य रथों पर सवार होकर गाजे बाजे के साथ प्रातः 4 बजे ध्वज-पताकाएं, बैंड-बाजा के साथ अखाड़े स्नान करने के लिये निकले। आचार्य महामंडलेश्वर व मंडलेश्वर भव्य रथ पर आसीन हैं। बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर संगम तट हुई भगदड़ के बाद अखाड़ों ने पारंपरिक तरीके से अमृत स्नान…
टोक्यो। जापान ने अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को और मजबूत करते हुए रविवार को एच3 रॉकेट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण नेविगेशन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह जापान की अधिक सटीक और स्वायत्त स्थान निर्धारण प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। मिचिबिकी-6 नामक इस उपग्रह को तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया, जो जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप पर स्थित है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने पुष्टि की कि लॉन्च के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे हुए और उपग्रह को सही कक्षा में स्थापित कर दिया गया। वर्तमान में जापान की अर्ध-जेनिथ उपग्रह प्रणाली…
जोहान्सबर्ग। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर किंशासा स्थित भारतीय दूतावास ने बुकावु में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। दूतावास ने जारी परामर्श में बताया कि एम23 विद्रोही समूह बुकावु से मात्र 20-25 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच चुका है, जिससे वहां की स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। इस परिदृश्य को देखते हुए भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें। दूतावास ने आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर (+243 – 890024313) और…
वॉशिंगटन। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक महत्वपूर्ण राजनयिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं, जहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह बैठक मंगलवार, 04 फरवरी को व्हाइट हाउस में होगी और दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, गाजा संघर्ष-विराम और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है। नेतन्याहू ने रवाना होने से पहले कहा कि यह दौरा इजराइल-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है। बैठक के दौरान गाजा पट्टी में स्थायी शांति, ईरान के बढ़ते प्रभाव को रोकने और अरब देशों के साथ राजनयिक संबंधों को और मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।…
नई दिल्ली। बजट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा रुपया में गिरावट देखने को मिल रहा है। रुपया 67 पैसे की गिरावट के साथ 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.00 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार के बाद भारतीय रुपया 67 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 87.29 पर आ गया। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 109.77 पर रहा। विदेशी…
नई दिल्ली। बजट के बाद शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 638.58 अंक यानी 0.82 फीसदी लुढ़क कर 76,867.38 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 204.25 यानी 0.87 फीसदी फिसलकर 23,277.90 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। अमेरिका का चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर में गिरावट है, जबकि 9 शेयरों में तेजी है। इसी तरह निफ्टी…
पूर्वी चंपारण। जिले के घोड़ासहन स्टेशन से सटे मालगोदाम के पास सोमवार की अहले सुबह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियो ने हथियार दिखाकर हुंडी कारोबारी से लगभग 1.25 लाख लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है,कि अपराधियो ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया है।हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नही की गई है।मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी नेपाली व भारतीय रुपयो की अदला बदली का काम करता है।वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी थाना व घोड़ासहन थाना पुलिस सिकरहना डीएसपी व रेल डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी है।
लातेहार में अपराधी बक्से नहीं जाएंगे: कुमार गौरव लातेहार। लातेहार पुलिस को एक बार फिर नक्शलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मार्चा के सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ राजेश सिंह उर्फ दुला सिंह उर्फ राजेश जी को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। इस संबंध में लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि थर्ड रेल लाईन निर्माण कार्य में लगे कम्पनी टीटीआईपीएल के संवेदक विकास तिवारी को लेवी के लिए…
