पलामू। 15 लाख के इनामी माओवादी नक्सली नितेश यादव और 10 लाख के ईनामी नक्सली संजय यादव की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस की ओर से चलाये गये सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नौ किलो की एक आईईडी बरामद किया है। इस जगह से आईईडी मिली, वहां से एक देसी कट्टा भी मिला। आईईडी और देशी कट्टा को जमीन में गाड़ कर रखा गया था। जमीन से आईईडी निकालने के बाद उसे मौके पर ही विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया। घटनास्थल पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधिया गांव में बताया गया है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने केंद्रीय आम बजट की सराहना की है। आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए गट्टानी ने कहा कि आम बजट मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी है। बजट में दवा, मेडिकल उपकरण, कम्प्यूटर समेत कई चीजाें काे सस्ता करने का फैसला लिया गया है। साथ ही 12 लाख रुपये तक आय वालों को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है। इसके अलावा स्टार्ट अप को प्रोत्साहन दिया गया है। चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि आम बजट सभी वर्गों के लिए लाभकारी है।
कोलकाता। कोलकाता के धर्मतला इलाके में शनिवार सुबह अचानक एक खाद्य दुकान में आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग के तेजी से फैलने के कारण बाद में तीन और दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। यह घटना न्यू मार्केट क्षेत्र में एक लोकप्रिय बिरयानी दुकान के पास स्थित एक छोटी खाद्य दुकान में हुई। क्षेत्र घनी आबादी वाला होने के कारण आग लगते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। जिस इमारत में आग लगी, उसके ऊपरी मंजिलों पर कुछ कार्यालय और परिवार…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केन्द्र सरकार का यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये गये हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बजट में बिहार के लिये जो घोषणाएं की गयी हैं, उनसे बिहार के विकास को और गति मिलेगी। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए राज्य में मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाना किसानों…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किये गये केंद्रीय बजट को जनता जनार्दन का बजट बताया और कहा कि यह लोगों के हाथों में अधिक पैसा देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से केंद्रीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट बचत बढ़ाएगा, निवेश बढ़ाएगा, खपत बढ़ाएगा और विकास को भी आगे बढ़ाएगा। उन्होंने बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को जनता का बजट पेश करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारत की विकास यात्रा का…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें 50,65,345 करोड़ रुपये के व्यय की परिकल्पना की गई है। संसद में पेश बजट दस्तावेज के मुताबिक यह राशि चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 7.4 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए व्यय (संशोधित अनुमान) 47.16 लाख करोड़ रुपये है। सीतारमण का ये रिकॉर्ड लगातार 8वां बजट है। केंद्रीय बजट 2025-26 के मुताबिक सरकार का कुल खर्च 50.65 लाख करोड़ रुपये है, इसमें से 12.76 लाख करोड़ रुपये सरकार सिर्फ ब्याज के भुगतान में खर्च करेगी। यह 9 विभागों के संयुक्त…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को मिली राहत को बेहद मामूली बताते हुए कहा है कि देश महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से गुजर रहा है। इस बजट में युवा, किसान, महिला एवं पिछड़ों के लिए कुछ नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग से 54.18 लाख करोड़ रुपए का आयकर वसूल किया है। अब वह 12 लाख तक की छूट की बात कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी सरकार ने अपनी खामियों को छुपाने के लिए ‘मेक इन…
– बिहार में मखाना बोर्ड का होगा गठन, उच्च उपज वाले बीजों पर राष्ट्रीय मिशन की घोषणा – 10 लाख जर्मप्लाज्म लाइनों के साथ दूसरा जीन बैंक स्थापित किया जाएगा – कपास उत्पादकता के लिए पांच वर्षीय मिशन की घोषणा की गई – किसान क्रेडिट कार्ड ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई – असम के नामरूप में 12.7 लाख टन क्षमता का यूरिया संयंत्र होगा स्थापित नई दिल्ली। देश की विकास यात्रा के लिए ‘कृषि को पहला इंजन’ मानते हुए केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में पेश किए…
नई दिल्ली। लोकसभा में शनिवार को बजट पेश करने के दौरान समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दल के सदस्यों ने महाकुंभ के दौरान भगदड़ की घटना का विरोध जताया और चर्चा की मांग की। हंगामे और नारेबाजी के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट की शुरुआत की। नारेबाजी के बाद विपक्ष ने सदन से सांकेतिक बहिर्गमन किया। सीतारमण ने पूर्वाह्न 11 बजे लोकसभा में बजट पेश किया। उनके बजट भाषण शुरू करते ही विपक्ष की ओर से महाकुंभ में भगदड़ का मुद्दा उठाया गया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष की ओर से इस मुद्दे को राष्ट्रपति…
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किए केंद्रीय बजट में कई अच्छे बिंदुओं को उठाया है। इससे मध्यम वर्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट में कृषि, चिकित्सा समेत कई क्षेत्रों को कवर किया है। वह इस बजट स्वागत करते हैं। उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री ने आज संसद में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। सीतारण ने कहा कि बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित है। देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थल राज्यों की साझेदारी में विकसित…
नई दिल्ली। केन्द्रीय बजट 2025-26 का भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने स्वागत किया है। शनिवार को संसद में पेश किए गए इस बजट को भाजपा ने एक दूरदर्शी रोडमैप बताते हुए इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक बताया। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर साझा किए अपने संदेश कहा कि केंद्रीय बजट 2025 एक दूरदर्शी रोडमैप है जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के मार्ग को प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
