नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट 2025-26 पेश किया। वित्त मंत्री ने इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में कई घोषणाएं कीं। इसमें 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ट्यूटी पूरी तरह हटाने की घोषणा की है। इनमें ज्यादातर दवाइयां विभिन्न प्रकार के कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होती हैं। आज बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कैंसर से पीड़ित मरीजों को राहत देते हुए 36 गंभीर बीमारियों के लिए जीवनरक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से पूरी छूट देने का ऐलान किया।…
Author: shivam kumar
गाजा पट्टी। कुख्यात आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच हुए संघर्ष विराम और बंधक रिहाई समझौते के अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को अपहृत किए गए तीन और इजराइली बंधकों को आज रिहा कर दिया। इसके बाद तीनों 484 दिन बाद स्वदेश लौट गए। द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, 54 वर्षीय ओफर काल्डेरन और 35 वर्षीय यार्डन बिबास को सुबह दक्षिण गाजा के खान यूनिस में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रिहा किया गया। करीब दो घंटे बाद 65 वर्षीय कीथ सीगल को गाजा सिटी बंदरगाह पर इजराइल को…
कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आज सुबह राष्ट्रपति सुरक्षा प्रभाग का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा 70वें किलोमीटर पोस्ट के पास थलावा-ए28 रोड पर हुआ। हादसे में राष्ट्रपति सुरक्षा प्रभाग के चार अधिकारी घायल हो गए। डेली मिरर के अनुसार, यह वाहन सड़क से उतरकर बिजली के खंभे से टकरा गया। दुर्घटना के समय राष्ट्रपति सुरक्षा प्रभाग के चार पुलिस अधिकारी वाहन में थे। चारों को चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए पहले थलावा अस्पताल ले जाया गया। वहां से इनको अनुराधापुरा टीचिंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच…
सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित राष्ट्रीय हंग्यूल संग्रहालय में शनिवार को आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, मध्य सियोल में राष्ट्रीय हंग्यूल संग्रहालय में आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। द कोरिया टाइम्स के अनुसार, योंगसन जिला कार्यालय और अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग तीसरी मंजिल पर शुरू हुई और तेजी से चौथी मंजिल तक फैल गई। आग बुझाने के लिए 140 कर्मियों को भेजा गया। इस दौरान मलबा गिरने से एक अग्निशमन कर्मी घायल हो गया। इस दौरान चार कर्मचारी दौड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। आग से संग्रहालय को भारी…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के छह सबसे वरिष्ठ अधिकारियों और देशभर के एफबीआई फील्ड कार्यालयों के कई प्रमुखों को बाहर कर दिया गया है। ऐसे अधिकारियों की कुल संख्या 24 से अधिक बताई गई है। इनमें कई अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने छह जनवरी के कैपिटल दंगों की जांच की थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरा कार्यकाल शुरू करते ही एफबीआई अधिकारियों के खिलाफ शुरू की गई यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। एफबीआई संयुक्त राज्य अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की सबसे महत्वपूर्ण एजेंसी है। एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, नौकरी से बर्खास्त किए…
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की घोषणा कुछ दिन पहले की गई थी। अब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिक वाले इस नए पोस्टर ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। अर्जुन कपूर की नई फिल्म का यह मजेदार पोस्टर वायरल हो गया है। एक तरफ भूमि पेडनेकर घोड़े पर बैठी नजर आ रही हैं। तो दूसरी तरफ रकुलप्रीत सिंह। अर्जुन कपूर बीच में खड़े हैं और भूमि और रकुल उन्हें दोनों तरफ से खींचती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन…
उदित नारायण एक लोकप्रिय बॉलीवुड गायक हैं। उनके लाखों प्रशंसक हैं। उदित नारायण कई गायन कार्यक्रमों में प्रदर्शन करते हैं। ऐसे ही एक शो से उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उदित की हरकत पर नाराजगी जताई है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने 69 वर्षीय उदित नारायण की आलोचना की है। उदित नारायण अपने नए वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद नेटिज़न्स नाराज हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उदित नारायण का…
नई दिल्ली। चांदनी चौक से सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समावेशी विकास के विजन को सार्थक करता है। उन्होंने कहा कि अब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर चल पड़ा है। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं और इनकम टैक्स स्लैब में 25 लाख रुपये की आय वाले व्यक्ति को टैक्स में एक…
-वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में रिकॉर्ड लगातार 8वां केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.8 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा 4.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए शुद्ध बाजार उधारी 11.54 लाख…
पटना। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केन्द्रीय बजट 2025-26 पेश किया। इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा वित्त मंत्री ने की है। इससे बिहार में किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है, वह सबके सामने है। देश 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। गरीबों के कल्याण के लिए बहुत काम किया जा रहा…
जलपाईगुड़ी। प्रयागराज महाकुंभ के संगम नोज पर हुई भगदड़ में लापता जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के बेलाकोबा की महिला रेसमीत मेहर शुक्रवार रात सकुशल घर लौट आयी है। उनके सकुशल लौटने से घर में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि सोमवार 27 जनवरी को महिला अपने पति समेत इलाके के कई लोगों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए निकली थी। वे गत मंगलवार को वहां पहुंचे थे और बुधवार को स्नान करने के लिए निकली थी। उसी दिन महाकुंभ में भगदड़ की घटना घटी थी। इसके बाद से महिला अपनों से बिछड़ गई। पति ने काफी…
