Author: shivam kumar

समस्तीपुर। विद्यार्थियों के अंदर वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए 1 फरवरी शनिवार को ताजपुर नगर परिषद स्थित एएलसी सेंट्रल स्कूल ताजपुर के प्रांगण में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कौशल का प्रदर्शन किया। कुछ प्रोजेक्ट ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पैरेलल टेलिस्कोप, राडार सिस्टम, पावर जनरेटर , स्मार्ट स्टिक, साइबर सिक्योरिटी, महाकुंभ, प्रोग्रेस ऑफ बिहार जैसे प्रोजेक्ट और मॉडल में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिरुचि उभर कर सामने आई। विद्यालय क्षेत्र के अंदर कौशल और कला को सार्थक स्वरूप देने के लिए…

Read More

समस्तीपुर। जिले में कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर गांव में शुक्रवार को राजस्व संग्रहण राशि दौरान मीटर रीडर एवं अन्य विभागीय कर्मचारी के साथ मारपीट करने एवं जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर विद्युत कनीय अभियंता कुणाल कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की दोपहर विद्युत आपूर्ति विभाग के मीटर रीडर मोनु कुमार एवं अन्य विभागीय कर्मचारी गोपालपुर के राम प्रताप महतो के पुत्र बैद्यनाथ महतो के यहां विद्युत बकाया राशि वसूली करने पहुंचे तो बैद्यनाथ महतो के पुत्र ललित महतो एवं अन्य…

Read More

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रिकॉर्ड आठवां लगातार बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान किए। वित्त मंत्री ने अपने पिटारे से बिहार के लिए कई अहम योजनाओं का एलान किया है। बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का भी एलान किया गया है। मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफा देते हुए वित्त मंत्री ने 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने का एलान किया। 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर अब आयकर नहीं। जब स्टैंडर्ड डिडक्शन भी जोड़ देंगे तो वेतनभोगी लोगों के लिए…

Read More

रांची। अड़की प्रखंड खूंटी में बीडीओ रही मेरी मड़की पर विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया गया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के इस अधिकारी पर मनरेगा योजना अंतर्गत मिट्टी मोरम पथ निर्माण योजना में अनियमितता बरतने, बिना काम किए राशि भुगतान कर वित्तीय अनियमितता करने, फर्जी मस्टर रोल कराने, अभिलेखों को सही तरीके से संधारित नहीं करने एवं योजनाओं के पर्यवेक्षण नहीं करने आदि से संबंधित कई गंभीर आरोप थे। ग्रामीण विकास विभाग ने इन पर  26 जुलाई 2016 को ही आरोप पत्र तैयार कर कार्रवाई की अनुशंसा की। पूरे मामले पर उनसे स्पष्टीकरण कर मामले की समीक्षा कर मेरी…

Read More

हजारीबाग। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना जिले के चौपारण में हुई है। जहां महाकुंभ से बोकारो जा रही बस बेकाबू होकर एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना शनिवार की सुबह चौपारण के दनुआ घाटी में हुई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद चौपारण आपदा मित्र की एंबुलेंस और एनएचआई एंबुलेंस द्वारा घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में भर्ती कराया गया, जहां…

Read More

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज बजट वाले दिन सोना ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच कर कारोबार की शुरुआत की है। सोना आज पहली बार 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करके कारोबर कर रहा है। सोने की तरह ही चांदी में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इस तेजी के साथ ही चांदी भी ऑल टाइम हाई लेवेल 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के काफी करीब पहुंच गई है। आज…

Read More

नई दिल्ली। आज केंद्रीय बजट पेश होने के पहले घरेलू शेयर बाजार शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद सामान्य मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण दोनों सूचकांकों ने हरे निशान में वापसी कर ली। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुआ था। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी कमजोरी बनी रही। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। एशियाई बाजार में आज गिफ्ट निफ्टी के अलावा सभी बाजार बंद हैं। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने का ऐलान करने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स 337.47 अंक यानी 0.75 प्रतिशत अंक…

Read More

पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर बाजार में शुक्रवार दिनदहाड़े हुई मो. ईमामुद्दीन की हत्या लेेन देन के विवाद में हुई थी। पुलिस ने इस घटना का तीन घंटे में खुलासा करते हुए आरोपित मुमताज अहमद उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से घटना में इस्तेमाल 7.65 एमएम की एक देशी पिस्टल, दो मैग्जिन और आठ जिंदा गोली बरामद की गयी है। साथ ही घटना के वक्त पहने हुए कपड़े, दस्तावेज, मोबाइल भी बरामद हुआ है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि हैदरनगर बाजार में प्रमोद मेडिकल के समीप बरेवा टोला…

Read More

रांची। अफीम तस्करों के खिलाफ लगातार रांची पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पिठौरिया थाना पुलिस ने महुवाजारा जंगल में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया। इस दौरान लगभग दो एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि अफीम तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है।

Read More

रांची। राजधानी रांची में सरस्वती पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर चौक-चौराहे और मोहल्ले में पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह पूजा समितियों ने बैनर और पोस्टर लगा दिए हैं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया है। रांची के अपर हटिया स्थित सरस्वती शिशु बाल क्लब इस वर्ष पहाड़ की थीम पर पंडाल का निर्माण कर रहा है। इस संबंध में सचिव रवि कुमार ठाकुर ने बताया कि इस पंडाल में भक्ताें काे गुफा के अंदर मां शारदे के दर्शन हाेंगे। पंडाल में जगह-जगह पर आदिमानव की कलाकृतियां दिखाई देंगी। क्लब 1995 से सरस्वती पूजा…

Read More