नवादा। नवादा में रविवार को एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। धारदार हथियार से महिला के शरीर व पैर पर वार किया गया है, जिसके बाद इलाज की क्रम में महिला की मौत हो गई है। मृतका रजौली थाना क्षेत्र के मुरैना गांव के विनोद चौधरी की पत्नी कलावंती देवी हे गई। मृतक के पति ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पति विनोद चौधरी ने बताया कि जमीन की विवाद काफी लंबे समय से चल रही है। कुछ दबंग लोगों के द्वारा जमीन छोड़ देने के लिए कहा जा रहा था और…
Author: shivam kumar
3 ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ पहुंची टीम रांची। जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की ओर से हरमू पंच मंदिर स्थित हरमू बाजार रोड में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में 3 ट्रैक्टर, 3 हल्ला गाड़ी, 2 जेसीबी के साथ निगम की इनफोर्समेंट टीम व सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। अभियान के तहत करीब सड़क के दोनों ओर से करीब 25 से अधिक बांस बल्ली, एल्बेस्टस की दुकानों को हटा कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। हटायी गयी दुकानों में मांस, मछली, बैग, सब्जी, कपड़ा, पूजन सामग्री, ठेला, गुमटी आदि की…
खूंटी। खूंटी में एसबीआई बैंक का एटीएम तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये चोरी करके बीती रात फरार हो गए। खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचना स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर 12 लाख, 21 हजार रुपये चुरा ले गए। ये ढाई वर्ष में दूसरी बार की घटना है। खूंटी सिमडेगा रोड पर बिचना गांव बस्ती से किनारे चौराहा होने के बावजूद शाम होते ही सुनसान हो जाता है। वहीं बैंक सुनसान जगह पर होने के कारण बीती रात में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 2 बजे रात…
रामगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इससे पूर्व 18 नवंबर की शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा और 19 नवंबर को ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियों को बूथ के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इन सभी कार्यों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके मद्देनजर डीसी चंदन कुमार ने रविवार को रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंचे और वहां तैयारियों का जायजा लिया। 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए कक्ष भी अभी से ही बनाकर तैयार कर दिए गए हैं। इसका भी निरीक्षण डीसी ने किया। निरीक्षण…
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने राजधानी में चुनाव से 3 महीने पहले पार्टी और सरकार दोनों से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि पार्टी और सरकार अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है और दिल्ली की जनता के बजाय राजनीतिक एजेंडा पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कैलाश गहलोत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को केवल दो लाइनों में उन्होंने इस्तीफा लिखा है, लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे इस्तीफे में उन्होंने विस्तार से इसके…
मुंबई। मुंबई स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर केयर नंबर पर शनिवार को धमकी भरा फोन मिलने के बाद पुलिस एलर्ट हो गई है। रिजर्व ऑफ इंडिया की सुरक्षा रक्षक की तरफ से इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एमआरए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार शनिवार को अज्ञात व्यक्ति ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ है, पीछे का रास्ता बंद कर दीजिए, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। इसके बाद फोन करने वाले ने फोन डिसकनेक्ट कर दिया। फोन कॉल…
लातेहार। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपितों धनंजय पाठक और निशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लातेहार के रहने वाले हैं। डीएसपी अरविंद कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 13 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के नवोदय स्कूल के पास एक घर में किराए पर रहने वाली महुआडांड़ निवासी महिला सलिमा तिग्गा की हत्या कर घर के कमरे में ही शव में आग लगा दी गयी थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर…
रांची। बीआइटी मेसरा पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ने वाले राजा पासवान को उसके ही सीनियर छात्रों ने पीट कर मार डाला। राजा दूसरे वर्ष का छात्र था। दरअसल 14 नवंबर की रात संस्थान में फ्रेशर पार्टी थी। इवेंट के दौरान फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों के दो गुट आपस में भीड़ गये। घटना में प्रबंधन ने हस्तक्षेप करते हुए समझा-बुझाकर छात्रों को शांत कराया। कुछ देर बाद सीनियर छात्रों के एक गुट ने राजा को पकड़ लिया। हॉस्टल ले गये और बेरहमी से पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया। शराब पीकर बेहोश…
कहा- गृह मंत्री ये मान रहे हैं कि घुसपैठ हुआ है तो आप क्यों कुर्सी पर बैठे हैं, आपको इस्तीफा दे देना चाहिए देवघर। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को देवघर में कहा कि शनिवार को देश के गृह मंत्री फिर से संताल दौरे पर थे। कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं को अब गांव के लोग भी सुनना पसंद नहीं कर रहे हैं। इसिलए इनको बार-बार झारखंड आना पड़ रहा है। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे नेता हेमंत सोरेन से कुछ सवाल किये हैं। अब हेमंत के सामने तो ये सवाल जाने से…
जेएमएम पर भी साधा निशाना दुमका। झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। चुनाव प्रचार के लिए दुमका पहुंची ने माकपा पोलित ब्यूरो वृंदा करात ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा की नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है, अपने पूंजीपति मित्रों के हित में पार्टी झारखंड को लूटना चाहती है। बीजेपी की नजर खनिज संपदा पर वृंदा करात ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यहां की खनिज संपदा…
हम जोड़ते हैं और जोड़ते रहेंगे: हेमंत रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक अलग ढंग से जवाब दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, हम जोड़ते हैं और जोड़ते रहेंगे। उनके लिए यह स्पष्ट है कि प्रभु श्री राम, भगवान बिरसा, और आराध्य सिद्धो-कान्हू का आक-सार (तीर-धनुष) उनकी पहचान का हिस्सा है। सीएम सोरेन ने योजनाओं की एक सूची जारी करते हुए कहा कि वे गर्व के साथ बताते हैं कि उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में कोई जातिगत भेदभाव नहीं है। यदि कोई झारखंडी है और आयकर देने में सक्षम नहीं…
