इस्लामाबाद। इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) ने दो साल पहले नौ मई, 2023 के दंगा मामलों में 10 दोषियों की सजा निलंबित कर दी। जस्टिस मोहसिन अख्तर कियानी और जस्टिस सरदार इजाज इशाक खान की खंडपीठ ने दोषियों में से प्रत्येक को 25 हजार रुपये के जमानत बांड पेश करने का आदेश दिया। एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार इससे पहले आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने 22 नवंबर को दोषियों को पांच साल और 10 महीने की कारावास की सजा सुनाई थी। इन्हें फैजाबाद में पुलिस पर हमला करने और एक पुलिस चौकी को जलाने के आरोप लगाया गया था।…
Author: shivam kumar
ढाका। बांग्लादेश के 16 लोग भारत में दो साल की सजा काटने के बाद स्वदेश लौट आए। घरवापसी करने वाले इन लोगों में 10 लड़के और छह लड़कियां (सभी अवयस्क) हैं। इन लोगों ने कल रात बेनापोल चेकपोस्ट से स्वदेश वापसी की। द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार भारत की पेट्रापोल इमिग्रेशन पुलिस ने उन्हें रात करीब साढ़े आठ बजे बांग्लादेश की बेनापोल इमिग्रेशन पुलिस को सौंपा। यह लड़के और लड़कियां राजशाही, दिनाजपुर, ठाकुरगांव और नरैल के रहने वाले हैं। रात को इनके ठहरने की व्यवस्था जशोर में एक गैर-सरकारी संगठन ने की। आज सुबह सभी को उनके परिजनों…
इस्लामाबाद। संयुक्त राज्य अमेरिका में यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर के बीच हवा में हुई टक्कर के पीड़ितों में एक पाकिस्तान की महिला असरा हुसैन रजा भी हैं। वह कंसास से अमेरिकन एयरलाइंस के विमान से वाशिंगटन लौट रही थीं। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार दुर्घटना से कुछ क्षण पहले 26 वर्षीय असरा ने अपने पति 25 वर्षीय हमाद रजा को संदेश भेजा था कि वह लगभग 20 मिनट में वाशिंगटन में उतरेगी। इस जोड़े की मुलाकात इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन में कॉर्पोरेट फाइनेंस की पढ़ाई के वक्त हुई थी। इसके बाद असरा ने…
विशेष चीन की एआइ ने सूचना तकनीक की दुनिया में अमेरिका को पछाड़ा राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही लग गया झटका नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। दो दिन पहले दुनिया भर के शेयर बाजार बुरी तरह गिरने लगे। अचानक पैदा हुई इस गिरावट का कारण चीन द्वारा विकसित एआइ टूल डीपसीक को माना गया, जिसने सूचना तकनीक के क्षेत्र में अमेरिका को पछाड़ दिया है। डीपसीक का असर दुनिया भर में पड़ा, तो भारत भी इससे अछूता नहीं रह सका। चीन आर्थिक, सैन्य और तकनीक के क्षेत्र में बादशाहत हासिल करके दुनिया का…
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हाे चुकी है। देशभक्ति काे लेकर बनी इस फिल्म काे लेकर काफी चर्चा हो रही है। अभिनेता अक्षय कुमार और वीर पहारिया अभिनीत इस फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, जिसके बाद सप्ताहांत में इसकी कमाई में काफी वृद्धि हुई है। वीर पहारिया ने बॉलीवुड में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से डेब्यू किया है। वीर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की कहानी वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है। फिल्म…
अररिया। नेपाल-भारत मानव विकास एवं मैत्री संघ के संयोजन में नेपाल के काठमांडू में आगामी जून माह में 15 लाख किसानों के परिवार का संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन होगा।नेपाल किसान नेट लिमिटेड के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम में फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और भारत नेपाल की मित्रता पर अपनी बात को रखेंगे। मैत्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य भूषाल एवं सदस्य चिरंजीवी ने शुक्रवार को नेपाल के काठमांडू से फारबिसगंज पहुंचकर विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधायक विद्यासागर केशरी से मुलाकात करते हुए कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। संघ के…
दार्जिलिंग। अपने परिवार के सदस्यों के साथ दार्जिलिंग घूमने आए दक्षिण 24 परगना जिले के एक पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक का नाम अमियोनाथ घोष (55) है। जानकारी के अनुसार, अमियोनाथ घोष को गुरुवार रात दार्जिलिंग के एक होटल में अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, अमियोनाथ घोष का परिवार 28 जनवरी को घर से दार्जिलिंग घूमने के लिए निकले थे। उसके साथ कुछ और परिवार भी थे। इसके बाद वे 29 जनवरी की सुबह एनजेपी पहुंचे और सीधे कालिम्पोंग चले…
रांची। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन करने संबंधित बातों को बच्चों के सिलेबस में शामिल किया जाएगा. साथ ही एमवीआई जल्दबाजी में किसी को लाइसेंस न दें. इस बात का ख्याल रखा जाए. क्योंकि ऐसा होने पर सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी होती है. वे शुक्रवार को होटल रेडिशन ब्लू में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सेमिनार में आनेवाले महत्वपूर्ण सुझावों को सरकार धरातल में उतारने की दिशा में काम करेगी. मौके पर परिवहन विभाग के सचिव कृपानंद झा ने झारखंड…
रांची। झारखंड सरकार राज्य में सरकारी जमीन के संरक्षण के लए सर्वेक्षण कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए हेमंत सरकार कार्ययोजना तैयार कर रही है, जिसे 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में खाली और उपयोग में नहीं आ रही सरकारी जमीन की जियोफेंसिंग होगी। दूसरे चरण में सीमांकन किया जाएगा, जिससे जमीन की सही पहचान हो सके। तीसरे चरण में अतिक्रमण वाली जमीन की समस्या का समाधान किया जाएगा। क्या है जियोफेंसिंग? जियोफेंसिंग एक तकनीक है, जिससे किसी विशिष्ट क्षेत्र की वर्चुअल सीमाएं तय की जाती हैं। इसके जरिए जीपीएस, वाई-फाई और अन्य तकनीकों की…
रांची। झारखंड की चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी और राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश ) के लिए रवाना हो गये हैं। यह महाकुंभ 144 वर्षों के बाद आया है, जो इसकी विशेषता को दर्शाता है। यह एक महत्वपूर्ण और पवित्र अवसर है, जिसमें लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए आते हैं। अलका तिवारी रांची से चलकर गढ़वा, बंशीधर नगर होते हुए सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचेंगी।
धनबाद। धनबाद जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। धनबाद एसएसपी ने 76 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें एएसआई रैंक के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें थाना, ओपी समेत अन्य जगहों पर तबादला किया गया है। जारी आदेश में तबादला किए गए पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब जॉइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अनुपालन प्रतिवेदन भी मांगा गया है। यह फेरबदल धनबाद जिले में पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए किया गया है।
