—कमिश्नर और डीएम व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रख रहे -कमिश्नर बोले—मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को निरंतर प्राथमिकता दे रहा वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ से लाखों श्रद्धालुओं का अनवरत पलट प्रवाह श्री काशी विश्वनाथ धाम में हो रहा है। श्रद्धालुओं के चलते पूरे मंदिर परिक्षेत्र में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर शुक्रवार को कमिश्नर कौशलराज शर्मा ने धाम में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम,मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण सहित पुलिस अफसरों के साथ कमिश्नर ने स्वच्छता, जल आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सकीय सुविधाओं को देखा।…
Author: shivam kumar
कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले अतिरिक्त समय की मांग की थी। यह मामला संस्थान में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। 28 जनवरी को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष की एकलपीठ ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को छह फरवरी तक आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद मुकदमे की सुनवाई शुरू हो सकेगी। लेकिन शुक्रवार को संदीप घोष के वकील ने अदालत में एक…
सिलीगुड़ी। न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम-मोहम्मद हबीब, मोहम्मद शमशेर अली और अतिरुल मोहम्मद है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को मिली सूचना पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना प्रभारी सोनम लामा अपनी टीम के साथ फूलबाड़ी इलाके में अभियान चलाया। इसके संदिग्ध तीन लोगों को पकड़ा। तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस गिरफ्तार तीनों घुसपैठिए को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर साथ दिन की रिमांड पर लेगी।
दार्जिलिंग। कलकत्ता हाई कोर्ट ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो बिमल गुरुंग की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। 2017 में गोरखालैंड आंदोलन के दौरान गोरखा जनमुक्ति मोर्चा समर्थकों की गोलीबारी में दार्जिलिंग सदर थाने के एसआई अमिताभ मलिक की मौत हो गयी थी। इस मामले में बिमल मुख्य आरोपित थे। कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति गौरांग कांत की खंडपीठ ने गुरुवार को इस मामले में बिमल को जमानत दे दी। गौरतलब है कि 2017 में दार्जिलिंग में अशांति के दौरान मोर्चा सुप्रीमो बिमल गुरुंग की तलाश में 13 अक्टूबर को दार्जिलिंग…
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाईपास संलग्न तेलीपारा इलाके में एक कुकर गोदाम भीषण आग में जलकर राख हो गया। घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जतायी गयी है। हालाकिं घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि आशीघर चौकी अंतर्गत तेलीपारा संलग्न इलाके में स्थित एक कुकर के गोदाम में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग इतना भीषण था कि दूर से ही इसकी लपटे देखी जा रही थी। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग के कर्मी और आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले दमकल की दो…
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिशेल मार्श की सेवाएं नहीं मिलेंगी, क्योंकि उनकी पीठ में चोट है और इस आक्रामक ऑलराउंडर को आठ टीमों के इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया का चयन पैनल आने वाले दिनों में 33 वर्षीय खिलाड़ी के लिए टीम में प्रतिस्थापन की घोषणा करेगा। अपने करियर में कई चोटों से जूझने वाले मार्श ने भारत के खिलाफ हाल ही में घरेलू टेस्ट के दौरान पीठ में तकलीफ की शिकायत की थी। उस सीरीज में उन्हें कम गेंदबाजी के साथ संभाला गया था, लेकिन अंततः सिडनी में सीरीज के अंतिम गेम के…
नई दिल्ली। भारत सरकार ने चीन के हार्बिन में 7 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों 2025 में 88 सदस्यीय भारतीय दल की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। इस दल में 59 एथलीट और 29 टीम अधिकारी शामिल हैं। पहली बार, अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग, फिगर स्केटिंग, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग (लॉन्ग ट्रैक) में प्रतिस्पर्धा करने वाले एथलीटों को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एएनएसएफ) योजना के तहत पूर्ण वित्तीय सहायता दी जा रही है। सरकार के इस फैसले को भारत में शीतकालीन खेलों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। यह हम सबके लिए दुख की घड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) की ट्रक मशीन शॉप ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मशीन शॉप ने जनवरी 2025 में अब तक की सर्वाधिक 124 इलेक्ट्रिक लोको बोगियों का निर्माण किया है। इससे पूर्व, नवंबर 2022 में सर्वाधिक 104 लोको बोगियों का निर्माण कारखाना में हुआ था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने ट्रक मशीन शॉप पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बोगियों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। महाप्रबंधक ने इस शानदार उपलब्धि के लिए टीएमएस शॉप की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि “बरेका लोको उत्पादन के क्षेत्र…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को कहा कि यमुना की सफाई पर करीब 8500 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पेयजल मयस्सर नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज यमुना का पानी नहाने लायक भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली और यमुना के प्रदूषण के दो अपराधी है, एक केंद्र सरकार और दूसरी दिल्ली सरकार। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रावत ने कहा कि जब वह जल संसाधन मंत्री थे, तब यह तय…
चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह पिकअप और कैंटर की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में पांच की हालत गंभीर है। यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ। पिकअप में 25 से ज्यादा मजदूर सवार थे। इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि यह हादसा संभवतः धुंध के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मजदूर फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे। जिला उपायुक्त दीप शिखा शर्मा ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि…
