काठमांडू। नेपाल निर्वाचन आयोग ने संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का प्रस्ताव किया है। यदि आयोग का यह प्रस्ताव पारित होता है तो अगले आम चुनाव से महिलाओं के लिए देश में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दिनेश थपलिया ने गृह मंत्रालय को भेजे प्रस्ताव में महिलाओं के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचन में ही 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का प्रस्ताव किया है। थपलिया का कहना है नेपाल के संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक नेपाल की महिलाओं को प्रत्यक्ष राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए यह प्रस्ताव किया…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि मेरी सरकार भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है। तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेज गति से काम हो रहा है। आज देश बड़े निर्णयों और नीतियों को असाधारण गति से लागू होते देख रहा है। उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन में इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभी दो महीने पहले ही हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले ही भारत गणराज्य ने 75 वर्ष…
महाकुंभनगर (प्रयागराज)। संपूर्ण दुनिया के आकर्षण का केंद्र बना प्रयागराज महाकुंभ नित नए कीर्तिमान रच रहा है। विश्व के 116 देशों के राजनयिक कल महाकुंभनगर आ रहे हैं। सभी राजनयिक प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से अरैल पहुंचेंगे। राजनयिकों के साथ विदेशमंत्री एस.जयशंकर पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी का प्रयागराज में स्वागत करेंगे। सभी राजनयिक अरैल पहुंचने पर सबसे पहले अपने देश का झंडा फहरायेंगे। इसके बाद संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे ।यह वैश्विक आयोजन मां गंगा के तट पर होगा। इस समागम में धुर विरोधी रूस और यूक्रेन के राजदूत…
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी। पूर्वाह्न 11 बजे उनका अभिभाषण होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। सरकार ने बजट सत्र के लिए 16 विधेयकों की सूची तैयार की है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 की आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा। दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होगा और चार अप्रैल को समाप्त होगा। बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने सभी से सहयोग की अपील…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आज दिल्ली के द्वारका में विशाल चुनावी जनसभा होने जा रही है। भाजपा के शीर्ष नेता, सबसे बड़े प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारका में होने वाली चुनाव जनसभा के मंच से राजधानी के मतदाताओं को बड़ा संदेश देंगे। यह जनसभा अपराह्न तीन बजे शुरू होगी। भाजपा ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की जानकारी साझा की है। भाजपा के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में आज पार्टी के दूसरे बड़े नेता भी अलग-अलग स्थानों पर मतदाताओं से मुखातिब होंगे। केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी शाम पांच बजे शालीमार बाग और…
वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में बुधवार रात आसमान में टकरा कर पोटोमैक नदी में गिरे यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर में से विमान के ब्लैक बॉक्स को खोजने में सफलता मिल गई है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने इसकी पुष्टि की। सीएनएन की खबर के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकन एयरलाइंस के विमान (पीएसए एयरलाइंस बॉम्बार्डियर सीआरजे700 क्षेत्रीय जेट) से ब्लैक बॉक्स यानी फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को बरामद कर लिया गया है। ब्लैक बॉक्स को राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड प्रयोगशाला में ले जाया गया। सैन्य हेलीकॉप्टर (सिकोरस्की एच-60) के ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा…
गाजा पट्टी। संघर्ष विराम और बंधक रिहाई समझौते के तहत आतंकी समूह हमास ने गुरुवार को इजराइल के दो बंधकों और थाईलैंड के पांच नागरिकों को रिहा किया है, जिन्हें 07 अक्टूबर 2023 को पकड़ा गया था। समझौते के तहत यह बंधक-कैदी की तीसरी अदला-बदली थी। हमास ने गुरुवार दोपहर दो इजराइली बंधकों गादी मोजेज (80) और अर्बेल येहुद (29) को रिहा किया जबकि इससे पहले इजराइली महिला सैनिक अगम बर्गर (20) को फिलीस्तीनी क्षेत्र के उत्तर में जबालिया में रेड क्रॉस की समिति को सौंपा गया था। आज रिहा हुए तीनों इजराइली आईडीएफ निगरानी सैनिक दल के सदस्य हैं।…
टाम्पा (फ्लोरिडा)/ दमिश्क (सीरिया)। अमेरिका ने गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब गवर्नरेट में एक ड्रोन हवाई हमले में अलकायदा से संबद्ध आतंकी समूह के कमांडर मोहम्मद सलाह अल-जबीर को मार गिराया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) और अरबी न्यूज बेवसाइट ‘+963’ ने इसकी पुष्टि की। ‘+963’ ने स्थानीय सूत्र के हवाले से कहा कि हमले में मारा गया मोहम्मद सलाह अल-जबीर हयात तहरीर अल-शाम का पूर्व नेता है। वह एक जीप में अपने एक विदेशी साथी के साथ था। ड्रोन ने इस जीप को निशाना बनाया। हमले में दोनों की मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय सैन्य गठबंधन के ड्रोन ने पिछले…
हजारीबाग। चतरा से कोडरमा जा रही एक बस शुक्रवार की सुबह बरही ओवरब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चतरा से कोडरमा जा रही बस और पिकअप वैन की टक्कर में बसे उपचालक की मौत हो गई। घायल हुए 7 लोगों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतक विजय राम बस का उपचालक था। वह झुमरी तिलैया का रहने वाला था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पिकअप…
रांची। रांची नगर निगम की ओर से आम नागरिकों की सुविधा के लिए 12 दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया गया है, जो निगम प्रशासक के निर्देश पर शुरू किया गया है। यह कैंप 11 फरवरी तक चलेगा। इस कैंप में भवन मालिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और सभी प्रकार के करदाताओं से कर संग्रहण किया जायेगा, साथ ही नये आवेदन भी लिये जायेंगे। इसके लिए निगम के अधिकारी, कर संग्रहकर्ता और एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्रहकर्ता उपस्थित रहेंगे। मुख्य व्यवसायिक क्षेत्रों में ट्रेड लाइसेंस के लिए जांच अभियान चलाया जायेगा। सोमवार और मंगलवार को कैंप आयोजित किया जायेगा।…
हजारीबाग। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण बिहार-झारखंड सीमा पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिहार सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हजारीबाग के चौपारण में अपनी सीमा को सील कर दिया है, जिससे झारखंड से बिहार की ओर जाना मुश्किल हो गया है।कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर पिछले चार दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। हजारीबाग जिले के पास बिहार सीमा क्षेत्र में वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। विशेष रूप से छोटी कारों और निजी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति और भी गंभीर…
