Author: shivam kumar

रांची। रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के एकलव्य टावर में एक साथ चार फ्लैट का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना गुरुवार अहले सुबह की है। जानकारी के अनुसार चार की संख्या में आए चोरों ने यहां फ्लैट नंबर 406, 502, 507 और 304 का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इन फ्लैट्स के मालिक घरों में ताला बंद कर बाहर गए हुए थे। घरों से 10 लाख से ज्यादा के जेवरात और 5 लाख से ज्यादा की नकदी चोरी की गई है। एकलव्य टावर की सोसाइटी में लगे सीसीटीवी…

Read More

भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी लेनी होगी प्रशासन को, कठोर कदम भी जरूरी धर्मगुरुओं ने दिखाया सनातन क्या है, पहले लोगों की सुरक्षा, फिर शाही स्नान अपने परिवार वालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी, सरकार या प्रशासन के साथ-साथ खुद की अमृत कलश की बूंदों का अमृत पान सिर्फ संगम में नहीं, आस-पास के घाटों पर भी वही पुण्य प्रयागराज के महाकुंभ में जाइये, लेकिन समझदारी और संयम का परिचय भी दीजिए मंगलवार को अचानक मौनी अमावस्या शुरू होने से पहले, मेरे मन में एक सवाल उठा था। चूंकि प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला में मौनी अमावस्या के दिन माना…

Read More

धनबाद। झारखंड के एक परिवार ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में उनका खोया हुआ परिजन मिल गया है। परिवार का कहना है कि 27 वर्षों बाद अब उनकी तलाश समाप्त हो गई है, क्योंकि गंगासागर यादव, जो 1998 में अचानक लापता हो गए थे, अब ‘अघोरी साधु’ बनकर बाबा राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध हो गए हैं। 1998 में पटना यात्रा के बाद गंगासागर हुए थे लापता गंगासागर यादव 1998 में पटना की यात्रा पर गए थे, उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनके परिवार ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वहीं दूसरी और राज्यपाल ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के मध्य राज्य की शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

Read More

नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर लिखा, ”पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मैं देश के लिए शहीद सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूं।” बापू की पुण्यतिथि…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज महात्मा गांधी का उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण किया। उन्होंने बापू के विचारों का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा, ”सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं। शहीद दिवस पर मार्गदर्शक बापू को गहरी श्रद्धांजलि।” उन्होंने महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें। साथ ही दिलों से डर को निकालकर सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें।

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब कुत्तों ने जमीन खोदनी शुरू की और शव के कुछ हिस्से बाहर आ गए। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के नावाडीह ओपी के कुरहोबिंदो पंचायत स्थित ऊंटापत्थर इलाके की है। बुधवार को जब शव दिखाई दिया, तो इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकाला। शव के अलग-अलग हिस्से…

Read More

डोडा। जम्मू संभाग के डोडा जिले में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर सुरक्षाबलों ने गुरुवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से आज सुबह दोरहू, बस्ती और भद्रवाह के आसपास के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानीय निवासियों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी और इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद यह अभियान चलाया गया।

Read More

रांची। झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है। राज्य के लगभग सभी जिलों में आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन में थोड़ी गर्मी बढ़ सकती है । हालांकि, अगले दो दिनों तक सुबह और रात में कोहरा के कारण ठंड बरकरार रहेगी। ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। उसके बाद रात में भी गर्मी का असर होने लगेगा। उत्तर भारत में हो सकती है बर्फबारी मौसम विभाग के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान में एक साइक्लोनिक…

Read More

रामगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आज भी अपने विचारों से देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं। आज उनकी पुण्यतिथि हम मना रहे हैं । लेकिन वे आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। यह बातें गुरुवार को रामगढ़ दामोदर नदी तट पर स्थित मुक्ति धाम गांधी स्मारक में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डीसी चंदन कुमार ने कही। डीसी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने मरने से पहले एक बात कही थी। ”तुम मुझे तो मार दोगे, लेकिन मेरे विचारों को कैसे मरोगे”। उनकी यह पंक्तियां आज भी लोगों के कानों में गूंजती हैं। महात्मा गांधी के निधन के बाद देश…

Read More

निर्माण कार्य श्रेणी में जीएसटी 12 से बढ़ा कर 18 फीसदी की गयी रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें निर्माण कार्य श्रेणी की जीएसटी दर 12 की जगह 18 फीसदी करने का निर्णय लिया गया। इस परिप्रेक्ष्य में नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कार्य संविदाओं में भुगतान और अंतर राशि देयता के लिए प्रक्रिया निर्धारण की स्वीकृति दी गयी। कैबिनेट ने कुल छह प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दी। शिक्षकों-छात्रों को किया जायेगा सम्मानित: राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थाओं को सरकार…

Read More