Author: shivam kumar

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन पर श्रीलंका के समुद्री जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप जड़ा गया है। इनको जापना के पास कांकेसंथुराई में 28 जनवरी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। डेली न्यूज के अनुसार, इनकी न्यायिक हिरासत अवधि 10 फरवरी को पूरी होगी। एक नौसेना अधिकारी ने 27 जनवरी को कांकेसंतुरई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि श्रीलंकाई जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरे अनधिकृत रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियों में संलिप्त हैं। इस शिकायत के बाद नौसेना ने अपने जल…

Read More

काठमांडू। अमेरिकी सरकार ने वहां रह रहे अवैध प्रवासियों की एक सूची प्रकाशित की है जिनको जल्द ही डिपोर्ट किया जाना है। इस नई सूची में अफ्रीकी देशों के नागरिकों की संख्या सर्वाधिक है जबकि चीन और भारत के नागरिकों की संख्या भी हजारों में है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से बुधवार को डिपोर्ट किए जाने वाले विदेशी नागरिकों की एक सूची प्रकाशित की गयी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध विदेशी नागरिकों को वापस भेजने की नीति के तहत अमेरिकी प्रशासन ने इस सूची को सार्वजनिक किया है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मुताबिक अब तक विभिन्न देशों…

Read More

– कृष होटल परियोजना में हुए सात करोड़ रुपये के भारतीय निवेश के दुरुपयोग का आरोप कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े पुत्र 38 वर्षीय नमल राजपक्षे के खिलाफ भारतीय निवेश से हेराफेरी के आरोप में सरकार ने कोलंबो हाई कोर्ट में अभियोग प्रस्तुत किया है। श्रीलंका के अटॉर्नी जनरल के अनुसार यह पूरा ‘खेल’ रग्बी खेल को विकसित करने के नाम पर हुआ। इसमें कृष होटल परियोजना में हुए सात करोड़ रुपये के भारतीय निवेश का दुरुपयोग किया गया। श्रीलंका के उपाली मीडिया समूह के सिंहली भाषा के समाचार पत्र ‘दिवैना’ के अनुसार अटॉर्नी जनरल ने…

Read More

‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘खोसला का घोसला’, ‘थ्री इडियट्स’ जैसी फिल्मों में भूमिका निभाने वाले अभिनेता बोमन ईरानी बतौर अभिनेता कई फिल्में कर चुके हैं। अब बोमन पहली बार फिल्म निर्देशन कर रहे हैं। बोमन ईरानी निर्देशित पहली फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम ‘द मेहता बॉयज़’ है। फिल्म में पिता-बेटे के रिश्ते की कहानी देखने को मिलेगी। बोमन ईरानी की निर्देशित फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ के ट्रेलर में पिता और पुत्र के बीच अक्सर झड़प होती दिखाई देती है। बोमन ईरानी और उनके बेटे के बीच छोटी-छोटी बातों को…

Read More

रणवीर सिंग और कियारा अडवाणी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘डॉन-3’ की मनोरंजन जगत में खूब चर्चा हो रही है। 2006 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म ‘डॉन’ को भी काफी पसंद किया गया था। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल भी दर्शकों का पसंदीदा बन गया। इसके बाद कई सालों तक दर्शक ‘डॉन’ के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की है और इसके बाद हर कोई काफी उत्साहित है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डॉन-3’…

Read More

-बच्चों और शिक्षको की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा पूर्वी चंपारण। जिले के चकिया थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल चकिया केसरिया मार्ग पर स्थित कोयला बेलवा मध्य विद्यालय के पानी के टंकी में असमाजिक तत्वो ने सल्फास की गोली डाल दिया।गनीमत यह रही कि जिस दौरान पानी की टंकी में सल्फास की गोली डाली गई। उस दौरान स्कूल में बच्चे नहीं थे। जिस कारण किसी बच्चे ने उस जहरीली पानी को नहीं पिया।अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब स्कूल खुला तो बच्चों और शिक्षकों ने अजीब…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ की खबर सुनकर मन व्यथित है, जिसमें कम से कम 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को कहा है कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकसंतप्त तीर्थयात्री परिवारों के साथ हैं। इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पूर्ण आशा है कि भारत सरकार इस घटना की पूरी तरह से जांच करेगी और ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। हम सभी को मिलकर ऐसी त्रासदियों से सबक लेना…

Read More

दुमका। व्यवहार न्यायालय के एमपी -एमएलए सह एसडीजेएम मोहित चौधरी के न्यायालय मे झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री संजय यादव पेश हुए। कोर्ट मे पेश होने के बाद मंत्री संजय यादव बुधवार को रांची मे होने वाले कैबिनेट की बैठक मे शामिल होने के लिए रवाना हो गये। गोड्डा जिला के पथरगामा थाना मे 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव अचार संहिता उल्लंघन मामले मे मंत्री संजय यादव पर मामला दर्ज हुआ था। मामले में गवाहों की गवाही शुरू है। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट की बैठक होने के कारण कोर्ट के आदेश पर श्रम मंत्री बैठक में शामिल होने…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेर हो गए है। घटना स्थल से दो इंसास राइफल बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र के बिलाटी टोला के पास स्थित जंगल में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवानों की टीम संयुक्त रूप से जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान उनका नक्सलियों के साथ आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और…

Read More

दिल्ली में जाति जनगणना कराने का भी किया वादा नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, गरीब परिवार की एक महिला को प्रत्येक माह 2500 रुपये, रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में और सभी को सस्ते एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए 100 इंदिरा कैंटीन खोलने का वादा किया गया है। घोषणा पत्र में पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं। इसमें प्यारी दीदी योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद, जीवन…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए अपनी योजना के तहत ‘सी हैवी मोलासेस’ से प्राप्त इथेनॉल की प्रशासित एक्स-मिल कीमत 57.97 रुपये प्रति लीटर तय की है। प्रधानमंत्री नरेनअद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को आज मंजूरी दी है। इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 (1 नवंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025) के लिए सी हैवी मोलासेस (सीएचएम) से प्राप्त ईबीपी कार्यक्रम के लिए इथेनॉल की प्रशासित एक्स-मिल कीमत 56.58 रुपये प्रति लीटर से 57.97 रुपये प्रति लीटर…

Read More