Author: shivam kumar

प्रदेश वासियों को झारखंड स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दी देवघर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर झारखंड को जेएमएम द्वारा दी गयी 3 बीमारियों लव जिहाद, लैंड जिहाद व जॉब जिहाद से आरोग्य प्रदान करने की कामना की। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि दी। अनुराग ने युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चर्चा की और उन्हें मोदी सरकार द्वारा धरतीआबा की स्मृति में किये जा रहे कार्यों व…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर धरती आबा का पुण्य स्मरण किया है। भाजपा ने एक्स पोस्ट पर लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं।”

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराय काले खां में जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी 3000 किलोग्राम वजनी 20 फीट ऊंची प्रतिमा सराय काले खां में बांसेरा पार्क के प्रवेश द्वार पर स्थापित की है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अनावरण कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर एक्स हैंडल पर लिखा, ” जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को मोदी सरकार इस वर्ष 150वें जयंती वर्ष के रूप में मना…

Read More

भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में वोट का किया अपील दुमका। जिले के जामा प्रखंड स्थित बेलकुपी हेलीकॉप्टर मैदान में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में साढ़े 4 साल में हेमंत सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार चार हुआ। बहुत बार बताया, रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने मेरी बातों को नहीं सुना। वह भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में जनसर्मथन का अपील करते हुए कही। उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा बताते हुए कहा कि वीर सिदो-कान्हू की पावन धरती में आदिवासियों की आबादी घटती जा रही है।…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध रुपये रखे जाने की सूचना पर रांची पुलिस ने शुक्रवार को टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र स्थित दो शैक्षणिक संस्थानों में छापेमारी कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान यह तीसरा मौका है जब रांची पुलिस किसी शैक्षणिक संस्थान में अवैध रुपये को लेकर छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सरला बिरला स्कूल, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, अनगड़ा रिसोर्ट और एक भाजपा नेता के यहां छापेमारी की जा रही है। रांची पुलिस के डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स शिक्षण संस्थान के एक-एक कमरों की जांच कर रहे हैं।…

Read More

रांची। प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित एवं खनिज सम्पदा से परिपूर्ण इस राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि,राज्य की निरंतर प्रगति तथा समृद्ध झारखंड की कामना की है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विविधता से संपन्न झारखंड अपनी अनोखी विरासत और परंपराओं के लिए विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग अपने श्रम, साहस और आत्मनिर्भरता के…

Read More

नई दिल्ली। देश आज ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस पर उन्हें कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी नागरिकों को बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा, ”मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार! जोहार! सभी देशवासियों को मैं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की बधाई देती हूं। हम सब, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साल भर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ कर रहे हैं। सभी देशवासियों की ओर से, मैं…

Read More

रांची। रांची में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्ण रेखा नदी सहित अन्य नदियों में शुक्रवार सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी है। सुबह से ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्वर्ण रेखा नदी पहुंचकर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भुवन भास्कर को अ‌र्घ्य दिया। कार्तिक पूर्णिमा पर इक्कीसों महादेव धाम स्वर्णरेखा नदी तट पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का स्नान एवं मंदिर में पूजा शुरू है। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। इस पवित्र दिन पर कई श्रद्धालु परिवार भगवान सत्यनारायण की कथा पंडितों से सुनते देखे गए। साथ ही कई लोग स्वर्ण रेखा नदी में…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर ट्वीट कर भाजपा पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे महान राज्य झारखंड के स्थापना दिवस पर आज झारखंड के वीर शहीदों के सम्मान में यह संदेश देश के प्रमुख अखबारों में छपना था, पर भाजपा ने ऐसा नहीं होने दिया। दिन-रात करोड़ों- करोड़ खर्च कर अपना चेहरा चमकाने वाली भाजपा-आखिर झारखंड के वीर शहीदों का गुणगान कैसे बर्दाश्त कर सकती है। इसलिए आप सबसे आग्रह है कि…

Read More

दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को दुमका, देवघर समेत कई जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा और अपनी सरकार द्वारा जनहित में उठाये गये कदमों का जिक्र किया। हेमंत ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार भाजपा को पांच साल तक सत्ता से बाहर रखा गया है। वह किसी तरह इस बार अपनी सरकार बनाना चाहती है। यही वजह है कि वह इडी, सीबीआइ और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा हिंदू, मुस्लिम और बांग्लादेशी घुसपैठियों को मुद्दा…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमर मीर के उस बयान पर आपत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने सरकार बनने पर घुसपैठियों को भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात कही थी। प्रतुल शाहदेव ने कहा मीर के बयान को देश विरोधी बताया। कहा कि सिर्फ अल्पसंख्यक वोटों के तुष्टीकरण और ध्रुवीकरण के लिए यह बयान दिया गया है। प्रतुल ने कांग्रेस पर घुसपैठियों का साथ देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि घुसपैठियों को इस सरकार में लगातार संरक्षण मिल रहा है। प्रतुल का आरोप है कि अल्पसंख्यक…

Read More