दूसरे दल में जो भी अच्छे सोचवाले लोग हैं, उन्हें लाकर देश को मजबूत बनाना चाहते हैं रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि लोबिन हेंब्रम झारखंड आंदोलन का बड़ा चेहरा हैं। वे एक बड़े आदिवासी नेता हैं। चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम के आने से पार्टी को बल मिलेगा। हमारा यह लक्ष्य और आदर्श ही है कि सब लोग बीजेपी में आयें। मेरा यह काम ही बनता है कि जो भी अच्छा सोचने वाले लोग अलग पार्टी में हैं, उन्हें भाजपा में लाकर देश को मजबूती दें। हम तो किसी को…
Author: shivam kumar
रांची। बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रकाश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों पर लिखी अपनी पुस्तक चंपाई सोरेन को भेंट कर भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर बधाई दी। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को ही भाजपा में शामिल हुए हैं।
कहा: जेएमएम अब गुरुजी वाला जेएमएम नहीं रहा पुराने नेताओं की पूछ नहीं संताल में बदल रही डेमोग्राफी रांची। चंपाई सोरेन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा को दूसरा झटका लगा है। पार्टी से निलंबित लोबिन हेंब्रम ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। लोबिन के आने से संताल में भाजपा को एक आक्रामक नेता मिला है। उसकी स्थिति कुछ मजबूत होगी। संताल परगना के बोरियो से निर्वाचित लोबिन हेंब्रम ने को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर असम के सीएम सह भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन,…
पुराने लोग छोड़ रहे झामुमो, कुछ न कुछ कारण रहा होगा रांची। लोबिन हेंब्रम के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो के इतने पुराने लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, कुछ न कुछ कारण रहा होगा। कहा कि सरकार बनाने का लाभ भी यहां के लोगों को नहीं मिल पाया। जिन्हें झारखंड से कोई मतलब नहीं था, उन्हें ही लाभ मिला। भाजपा ही आदिवासी-मूलवासी का विकास करेगी। केंद्र की अटल सरकार ने सबसे पहले आदिवासी मंत्रालय बनाया। अटल जी की सरकार के समय ही संताली को आठवीं अनुसूची में शामिल किया…
रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को चंपाई सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को असम में मां कामाख्या देवी मंदिर का दर्शन करने के लिए निमंत्रण दिया। चंपाई सोरेन ने एक्स पर यह जानकारी दी। चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मिलने आये। उन्होंने मुझे गुवाहाटी (असम) स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने हेतु आमंत्रण दिया। उल्लेखनीय है कि चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को झामुमो पर अपमानित…
पलामू। उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में दौड़ के दौरान हो रही मौत औऱ बेहोश होने की घटना पर पलामू सांसद वीडी राम ने झारखंड सरकार को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने बहाली प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया है। साथ ही इसे रोक कर जाड़े के मौसम में प्रक्रिया पूरी करने की आग्रह किया है। मृतक के परिजनों को एक-एक करोड रुपए मुआवजा राशि देने की मांग की है। मेदिनीनगर के चियांकी एयरपोर्ट पर उत्पाद विभाग के सिपाही पद पर बहाली प्रक्रिया के लिए दौड़ प्रतियोगिता हो रही है। 27 अगस्त से यह प्रतियोगिता चल रही है। नाै सितंबर तक आयोजित है।…
रांची। सिविल कोर्ट रांची स्थित कमर्शियल कोर्ट के स्पेशल जज चंद्रभानु कुमार की अदालत ने शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव के बैंक खाता को फ्रीज करने का आदेश दिया है। आदेश का अनुपालन करते हुए सिविल कोर्ट रांची के नाजिर जीशान इकबाल के नेतृत्व में एक टीम ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव का हटिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बैंक खाता को फ्रीज कर दिया है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव के उक्त बैंक खाते से डिग्री होल्डर अनिल शर्मा का एक करोड़ 90 लाख 21 हजार 244 और 93 पैसा की…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए पूछा है कि आप नौकरी बांट रहे हैं या मौत। बाबूलाल ने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती की अधिसूचना 8 अगस्त को निकली और 14 अगस्त को एडमिट कार्ड दिया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए 22 अगस्त से दौड़ का आयोजन शुरू किया गया। ऐसे में महज 15 दिनों में अभ्यर्थी दौड़ की क्या तैयारी करेंगे? उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की ओर से आपाधापी में भादो की उमस भरी गर्मी में दौड़ आयोजित कराने के कारण ही…
नई दिल्ली। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण विंडो की अंतिम तिथि पर पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से उरुग्वे के मैनुअल उगार्टे के साथ पांच साल का अनुबंध किया है। उरुग्वे के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने जून 2029 तक के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे एक और साल के लिए बढ़ाने का विकल्प है। पिछले सीजन में 23 वर्षीय उगार्टे ने कोपा अमेरिका में पीएसजी के लिए प्रत्येक मैच खेला था। साथ उन्होंने पीएसजी के साथ लीग और कप दोनों जीता था, साथ ही उन्हें टूर्नामेंट की टीम में नामित किया गया था। उन्होंने कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 2022/23…
-जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन -शीर्ष अदालत के 75 वर्ष पूरे, डाक टिकट व सिक्का जारी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट और सिक्का जारी किया। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा, ” सुप्रीम कोर्ट ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है, यह भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस…
– सीएसआईआर-आईआईपी दून में वैज्ञानिकों और छात्रों के साथ करेंगे बातचीत देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे आज दोपहर बाद देहरादून पहुंचेंगे और पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति 01 सितंबर को राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज जाएंगे और फिर ऋषिकेश एम्स जाएंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। उपराष्ट्रपति शनिवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे के करीब जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुचेंगे। उपराष्ट्रपति शाम चार बजे पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी पहुचेंगे। चार से पांच बजे के बीच वह देहरादून…