Author: shivam kumar

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेले में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। श्रद्धालुओं के साथ देश-विदेश से वीआईपी भी संगम स्नान के लिये पहुंच रहे हैं। प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुम्भ 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर स्नान से शुरू हो गया है। 26 फरवरी तक महाकुम्भ चलेगा। जानकारी के अनुसार, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा 28 जनवरी रात आठ बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। 29 जनवरी प्रात: 6 बजे वह संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। बताते चलें, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने मंत्रियों और अधिकारियों को देशभर में ​कुम्भ में पधारने…

Read More

— रास्ते अलग-अलग, लेकिन मंजिल सभी की एक–प्रेम, शांति और आत्मज्ञान— महाकुंभ का आध्यात्मिक संगम दे रहा धर्मों की गहराई और बहुलता का परिचय महाकुम्भ नगर। गंगा, यमुना और अन्त: सलिला सरस्वती के संगम पर चल रहे महाकुम्भ में जल का ही नहीं, बल्कि धर्म, पंथ और आध्यात्मिक विचारधाराओं का भी अभूतपूर्व संगम देखने को मिल रहा है। यह आयोजन न केवल हिंदू धर्म के वैदिक मंत्रों और ऋचाओं का स्वर गुंजा रहा है, बल्कि भगवान बुद्ध के शांति संदेश, गुरु नानक की गुरबानी और संत कबीर के वचनों से भी वातावरण को आध्यात्मिक और विविधतापूर्ण बना रहा है। महाकुंभ…

Read More

आर्थिक भ्रष्टाचार मामले में जल्द शुरू होगी सुनवाई कोलकाता।आरजी कर अस्पताल में हुए आर्थिक भ्रष्टाचार के मामले में जल्द ही सुनवाई शुरू होगी। मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में सीबीआई ने यह जानकारी दी। जस्टिस तीर्थंकर घोष की पीठ में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बताया कि इस मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। आरजी कर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपर अख्तर अली ने सबसे पहले इस भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था। सीबीआई ने अदालत में एक सीलबंद रिपोर्ट भी पेश की। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी बताया कि मामले की जांच अभी…

Read More

जलपाईगुड़ी। बेलाकोबा चौकी पुलिस ने रेत तस्करी से पहले चार डंपर सहित तीन चालकों को हिरासत में लिया है। मंगलवार की सुबह बेलाकोबा चौकी पुलिस ने राजगंज ब्लॉक के तालमा मोड़ इलाके में अभियान चलाकर यह जब्ती की है। बताया गया है कि नदी से अवैध रूप से रेत की तस्करी की जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना के बाद बेलाकोबा चौकी पुलिस ने तालमा मोड़ इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान जैसे रेत लदी डंपर तालमा मोड़ इलाके में पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया। आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर तीन डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया। जबकि…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के उद्देश्य से मंगलवार से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचारों को लेकर पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के लगातार अभियानों और इस मुद्दे पर उनके नेतृत्व में हुई जनसभाओं में भारी भीड़ जुटने से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर उनका प्रभाव बढ़ा है। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या गंभीर है, हालांकि दिल्ली में यह समस्या इतने बड़े पैमाने पर नहीं है, लेकिन अधिकारी का…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आर.जी. कर अस्पताल विवाद और पश्चिम बंगाल सरकार तथा सीबीआई के बीच खींचतान के बीच अब कांग्रेस ने राजनीति का केंद्र बदलने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी, अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को जनता की मांगों को लेकर एक बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस की ओर से इस आंदोलन में 100 दिनों के रोजगार गारंटी योजना के भुगतान में हो रही देरी, लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर 2500 करने और पुजारियों को मासिक भत्ता देने जैसी मांगें प्रमुख होंगी। पार्टी का तर्क है कि यदि…

Read More

-62 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड की मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित कामाख्या मंदिर प्रांगण से 580.87 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 62 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री मंत्री ने कृत्यानंद नगर प्रखंड की मजरा पंचायत के भवानीपुर ग्राम में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्लास्टिक के उपयोग से सड़क निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। जल-जीवन-हरियाली अभियान के…

Read More

भागलपुर। मौनी अमावस्या को लेकर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर अवस्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए शिव भक्तों की अपार उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी और पड़ोसी देश नेपाल सहित उत्तर बिहार के विभिन्न हिस्सों से अजगैबीनगरी पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर का पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मंदिर का पट खुला तबतक श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लम्बी कतार लग गई। भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर मंदिर में पूजा अर्चना…

Read More

पटना। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिहार ग्रामीण लीग (बीआरएल) की शुरुआत करने का ऐलान किया है। बीसीए के अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में यह लीग उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगी, जिन्हें अब तक जिला या राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला है। इस पहल के साथ ही, बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं की खोज बीसीए का उद्देश्य गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और ब्लॉक स्तर पर छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें राज्य…

Read More

टोक्यो। जापान के सैतामा प्रांत के याशियो में एक चौराहे पर मंगलवार को एक बड़े गड्ढे में एक ट्रक समा गया। इस घटना में एक व्यक्ति को बचा लिया गया। पुलिस को सुबह करीब 9:50 बजे एक आपातकालीन कॉल में कहा गया कि चौराहे पर अचानक जमीन धंस गई। इससे लगभग 10 मीटर चौड़ा और 6 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। इस दौरान गुजर रहा एक ट्रक इसमें समा गया। जापान टुडे समाचार पत्र के अनुसार बचाए गए व्यक्ति की हालत ठीक है। वह आराम से बातचीत कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार चौराहे के आसपास से एक सीवर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा नये भारत के आशावाद और मौलिकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 में यह ओडिशा की उनकी दूसरी यात्रा है। उन्होंने कहा कि उत्कर्ष ओडिशा राज्य में अब तक का सबसे बड़ा व्यापार सम्मेलन है। इसमें पांच से छह गुना अधिक निवेशक भाग ले रहे हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए राज्य के लोगों और ओडिशा सरकार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पूर्वी भारत को…

Read More