नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में कुछ देर के लिए गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर दोनों सूचकांकों की रफ्तार को तेज कर दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे तक के कारोबार…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज सीमित कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व आज ब्याज दरों पर फैसला लेने वाला है। फेडरल रिजर्व के फैसले के पहले अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के…
महाकुम्भ नगर।प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 35-40 लोगों की मौत हो चुकी है। 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए थे। फिर मेला 8-10 एंबुलेंस से कुछ और शवों को लाया गया। इन्हें मिलाकर करीब 20 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। वे उन्हें लेकर चले भी गए हैं। इधर, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर हादसे के 14 घंटे बाद…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में वरीय अधिवक्ताओं के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है। राज्य के अलग अलग जिलों में प्रैक्टिस कर रहे 80 वकीलों ने वरीय अधिवक्ता के रूप में चयन के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इन वकीलों में झारखंड हाइकोर्ट, रांची सिविल कोर्ट, धनबाद सिविल कोर्ट समेत अन्य जिला न्यायालय के वकीलों का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक इस बार करीब 10-15 वकीलों का चयन ही वरीय अधिवक्ता के रूप में होना है। वर्ष 2017 के बाद से अब जल्द ही फुल कोर्ट की बैठक हो सकती है और वरीय अधिवक्ताओं का चयन किया जा…
रामगढ़। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ उचित लाभुकों को ही मिलना चाहिए। जितने भी लोगों ने आवेदन दिया है उनके दस्तावेज की बारीकी से जांच की जानी चाहिए। यह निर्देश बुधवार को डीसी चंदन कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान दिया। जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024 -25 में योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों की जानकारी दी। अब तक दिए गए लाभुकों के लाभ के संबंध में भी जानकारी दी। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का दस्तावेज को अच्छे से जांच…
रांची। महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट और सीटों की कमी को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची और टाटानगर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग की है। क्या है झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगें – झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची और टाटानगर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग की है। – प्रयागराज और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट और सीटों की कमी को लेकर यह मांग की गयी है। – महाकुंभ मेले में…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में होंगे। वो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 12ः30 बजे यमुना पार के करतार नगर (चौथा पुश्ता) में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया गया है कि प्रधानमंत्री माेदी दिल्ली में दो और रैली करेंगे। यह 31 जनवरी और दो फरवरी काे प्रस्तावित हैं। इस बार दिल्ली में आआपा, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। सत्तारूढ़…
हजारीबाग। जिला के कटकमदाग थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात भारी मात्रा में शराब बरामद की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन मामले की जानकारी दी। पंकज कुमार ने बताया कि हुरूदाग गांव में एक व्यक्ति के जरिये नकली शराब बनाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस के जरिये टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इसी दौरान एक व्यक्ति को भी पुलिस पकड़ने में सफलता पाई। और दो फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम क्रिस्टोपाल हंस (22) बताया गया है। इसके पास…
पलामू। पलामू जिले में चौकीदार बहाली में अपनी जगह पर भाई और रिश्तेदार को दौड़ाकर पास होने के मामले को लेकर प्रशासन गंभीर है। इस मामले में 11 अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है। पलामू डीसी को शिकायत मिली थी कि चौकीदार बहाली दौड़ में अपनी जगह पर रिश्तेदार और भाई को दौड़ा कर कुछ अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस शिकायत पर पलामू डीसी ने एक टीम गठित कर जांच के आदेश दिये थे। जांच के बाद शहर थाने में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि चौकीदार पद के लिए रिजल्ट घोषित…
पलामू। पुलिस ने एनएच 39 फोरलेन सड़क निर्माण के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के चुकरू स्थित टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल और गोली बरामद की गयी है। इस घटना को अंजाम दिलाने वाले राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की गयी है। बताते चलें कि 7 जनवरी को गोली चली थी। एक मजदूर के पैर में गोली लगी थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में मुख्य शूटर शुभम दुबे को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दूसरा…
विशेष वक्फ बोर्ड कागज दिखाये, नहीं तो संपत्ति सरकारी है: योगी सरकार दरगाह हो, मस्जिद हो या फिर कब्रिस्तान, वक्फ को देना पड़ेगा प्रमाण दान में दी गयी संपत्तियां ही वक्फ की, बादशाहों द्वारा निर्मित मीनारें उसकी नहीं अधिकारियों को निर्देश, वक्फ की संपत्तियों का सत्यापन करें, गिनती नहीं बतायें नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। प्रयागराज सनातनियों के महाजुटान का गवाह बना हुआ है। हर सनातनी की इच्छा है कि वह 144 साल बाद आये इस महाकुंभ में डुबकी जरूर लगाये। महाकुंभ से अभिभूत सिर्फ भारतीय ही नहीं हैं, विदेशों में भी इसका…
