नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने हरित प्रौद्योगिकियों से जुड़े महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के लिए एक लचीली मूल्य शृंखला बनाने के लिए ‘राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन’ को मंजूरी दी है। इसपर सात वर्षों में 34,300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16,300 करोड़ रुपये के व्यय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आदि द्वारा 18 हजार करोड़ रुपये के अपेक्षित निवेश के साथ महत्वपूर्ण खनिज मिशन के शुभारंभ को मंजूरी दे दी। केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस मिशन का उद्देश्य भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और…
Author: shivam kumar
रांची। जेएमएम की राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार रहीं महुआ माजी की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं। क्योंकि आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में रांची पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 122/2024 में महुआ माजी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट द्वारा इस मामले में संज्ञान लेकर अग्रिम सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में इस केस को ट्रांसफर किया जा सकता है। दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा…
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में बीते 24 जनवरी को सुबह की सैर पर निकले हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को गोली मारकर घायल कर दिया था। अपराधियों ने चरना बेड़ा लिप्टस बागान के पास घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की दबिश की वजह से फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी निमेश कच्छप ने कोर्ट में मंगलवार को सरेंडर कर दिया। पुलिस मुख्य आरोपी को पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। इस मामले में घटना के दिन शाम में ही एक आरोपी शनिचरवा कच्छप को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, उसका भांजा निमेश कच्छप फरार चल रहा था। पूछताछ…
रांची। आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पूजा सिंघल पर केस चलाने के लिए इडी ने राज्य सरकार से अनुमति मांगी है। बता दें कि इससे पूजा सिंघल की निलंबन वापसी और पोस्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसी महीने 7 जनवरी को झारखंड की निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल को 28 महीनों बाद जेल से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली थी। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद निलंबित आइएएस पूजा सिंघल ने नये कानून के तहत कस्टडी के आधार पर रिहाई…
रांची। पूर्व मंत्री और भाजपा के रांची विधायक सीपी सिंह की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं। क्योंकि आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में रांची पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 123/2024 में सीपी सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट द्वारा इस मामले में संज्ञान लेकर केस को अग्रिम सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर किया जा सकता है। दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान रांची विधानसभा सीट से…
नई दिल्ली। नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में चल रहे टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने हमवतन लियोन ल्यूक मेंडोंका को मात देकर एकमात्र लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। गुकेश, जो हाल ही में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने हैं, ने 43 चालों में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, वे 10वें दौर में प्रवेश करने वाले एकमात्र लीडर बने, जिनके पास संभावित नौ में से 6.5 अंक हैं। दूसरी ओर, आर. प्रज्ञानानंद, जो नौवें राउंड में लीडर के रूप में आए थे,…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में चल रहे उथल-पुथल के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ एलार्डिस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आईसीसी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आईसीसी में पिछले साल नवंबर से ही प्रशासनिक बदलाव का दौर चल रहा था, जब दो शीर्ष अधिकारियों को हटाया गया था। एलार्डिस का इस्तीफा इसी कड़ी में एक बड़ा झटका माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल हुए ट्वेंटी-20 विश्व कप में गड़बड़ियों के…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम के पास मची भगदड़ पर आज अधिकारियों से चर्चा की। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रयागराज में श्रद्धालु जनों की भारी भीड़ है। संगम नोज में स्नान का भारी दबाव है। जो लोग जहां पर मौजूद हैं, उसी घाट पर स्नान करें। प्रशासन उनकी पूरी व्यवस्था के लिए तत्परता से लगा हुआ है। हादसे में कुछ लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा है। प्रधानमंत्री मोदी भोर से ही चार बार उनसे बात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, कुछ लोगों की असमय मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। कांग्रेस नेता खरगे ने एक्स पोस्ट में श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि अभी कई महत्वपूर्ण स्नान शेष हैं। इसके लिए व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की हर संभव मदद का आह्वान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे…
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ में मंगलवार की रात को हुए दुखद हादसे के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने आज अमृत स्नान में भाग नहीं लेने का निर्णय किया है। गौरतलब है, संगम नोज पर मंगलवार की रात करीब 2 बजे मची भगदड़ में 25 से अधिक श्रद्धालुओं की कुचलने से मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है। मेला क्षेत्र में भगदड़ संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से मची। फिलहाल घायलों को मेला क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेला प्रशासन ने मृतकों की संख्या…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। सोने के भाव में आज 300 रुपये से लेकर 320 प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई। कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,920 रुपये से लेकर 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 75,090 रुपये से लेकर 75,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली कमजोरी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में…
