राजनगर एक्सटेंशन निवासी सौरभ गुप्ता ने दाखिल की थी अदालत में याचिका गाजियाबाद। यूट्यूबर एल्विस यादव के खिलाफ अदालत के आदेश पर वादी और गवाह को धमकाने के मामले में मंगलवार को नन्दग्राम थाने में एफआईआर दर्ज की गई । पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन निवासी सौरभ गुप्ता ने बीते दिनों अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रतिभा की अदालत में याचिका दाखिल की थी। आरोप लगाया था कि यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके दो साथियों के खिलाफ सांप के विष की तस्करी मामले के शिकायतकर्ता और मुख्य गवाह को धमकी दी जा रही है।…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को नई दिल्ली में 24-25 जनवरी को आयोजित नेशनल स्कूल बैंड कंपटीशन-2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पटमदा की बैंड टीम में शामिल छात्राओं ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर के इस बैंड कंंपटीशन के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने बैंड टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने बैंड कंपटीशन के जरिए अपनी प्रतिभा को पूरे देश के समक्ष पेश कर झारखंड का…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना सनातन विरोधी चेहरा दिखा दिया है। विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है। करोड़ों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से झारखंड की हेमंत सरकार ने इस अवसर पर प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की है। प्रतुल शाह देव ने कहा कि अनेक राज्यों की सरकारों ने कुंभ स्नान के अवसर पर अपने-अपने…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। करीब 21 लाख छात्र, जिनकी मैट्रिक-इंटर और अन्य बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होनी चाहिए थीं, वो जैक अध्यक्ष का पद रिक्त होने की वजह से बाधित हो सकती है। यदि समय पर परीक्षाएं नहीं हुईं, तो छात्रों को अगले शिक्षण सत्र में नामांकन लेने में भी काफी परेशानी होगी। मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इसी तरह जेपीएससी अध्यक्ष का पद…
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक बुधवार, 29 जनवरी को होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से मंगलवार को सूचित किया गया है कि कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
पलामू। धनबाद मंडल कार्य समिति की बैठक पलामू सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से पलामू और गढ़वा जिले में रेलवे से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई। 23 मामलों पर चर्चा करते हुए इससे होने वाली कठिनाइयों और निर्माण के बाद फायदे के बारे में बताया गया। बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, गिरिडीह के चन्द्रप्रकाश चौधरी के अलावा हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, एडीआरएम विनीत कुमार सहित कई रेलवे पदाधिकारी उपस्थित थे। 23 मामलों में कई एक्सप्रेस ट्रेन का फेरा बढ़ाने, पुनः प्रारंभ करने, विस्तार…
देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण में देहरादून 5×5 बास्केटबॉल के रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा, जहां देश भर की सर्वश्रेष्ठ टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को तैयार हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिलाड़ियों की उत्कृष्ट क्षमताओं के साथ आज से इस टूर्नामेंट में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा। पुरुष वर्ग में टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में सर्विसेज, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तराखंड की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के बीच मुकाबला होगा। महिला वर्ग में भी टीमें दो समूहों में बंटी हैं।…
कंपाला। चीनी मूल की बास्केटबॉल खिलाड़ी जेन्स असिंडे को 2025 एफआईबीए महिला एफ्रोबास्केट जोन 5 क्वालीफायर के लिए युगांडा की राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल टीम “गेज़ेल्स” में शामिल किया गया है। असिंडे, जो पिछले अक्टूबर में चीन के हेनान फीनिक्स टीम का हिस्सा बनी थीं, मिस्र के गीज़ा में 3 से 8 फरवरी के बीच आयोजित होने वाले क्वालीफायर में खेलेंगी। यह टूर्नामेंट महाद्वीपीय शोपीस में एकमात्र बर्थ के लिए मिस्र, केन्या, दक्षिण सूडान, तंजानिया और बुरुंडी के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। युगांडा के नए कोच निकोलस नटुहेरेज़ा ने असिंडे के अनुभव को टीम के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “असिंडे जैसी…
नायब सैनी ने ‘पानी में जहर के दावे’ पर केजरीवाल को घेरा, दागे सवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के ‘पानी में जहर के दावे’ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सैनी ने उनसे कुछ सवालों का जवाब मांगा है। और जवाब न देने पर मानहानि का दावा करने की चेतावनी दी है। सैनी ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि हरियाणा ने दिल्ली के पानी में कौन सा जहर मिलाया? पानी रोकने के लिए कौन दीवार बनाई? सैनी ने मंगलवार को वीडियो जारी करके केजरीवाल को इस मुद्दे…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के लिए केंद्रीयमंत्री, भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य और राष्ट्रीय खिलाड़ियों समेत विभिन्न अतिथियों का पहुंचना जारी है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए राजधानी देहरादून में सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कल देर शाम महाराणा प्रताप स्टेडियम में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान धामी ने खिलाड़ियों के उत्तराखंड आगमन पर का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए। उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है।…
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दुष्कर्म व हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल दे दी। पहली बार वह डेरासच्चा सौदा के सिरसा मुख्यालय में रहेगा। इससे पहले 11 बार मिली पैरोल व फरलो के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरे में ही रहा है। मंगलवार सुबह हरियाणा पुलिस की सुरक्षा के बीच राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से रवाना हुआ और सिरसा डेरा पहुंचा। इन दिनों डेरा सच्चा सौदा में अवतार माह मनाया जा रहा है। डेरा प्रमुख के बाहर आने के बाद हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद…
