नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले के बुराड़ी में कल शाम ढही निर्माणाधीन चारमंजिला बिल्डिंग के मलबे से दो शव निकाले गए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। अबतक 12 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। बनकर तैयार इस इमारत के ढह जाने से कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। घायलों में तीन पुरुषों को ट्रामा सेंटर रेफर किया है। मलबे से निकले दो शव में एक बच्ची का है। उसका नाम राधिका बताया गया है। सीएमओ नीरज मीणा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले सप्ताह व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद उनसे मिलने वाले पहले विदेशी नेता होंगे। सीएनएन की खबर के अनुसार, अमेरिका और इजराइल की कूटनीति को करीब से समझने वाले कुछ अधिकारियों ने ऐसे संकेत दिए हैं। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू की यात्रा की योजना को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है और ना ही आधिकारिक तौर पर यात्रा के लिए किसी तारीख का चयन किया गया है। अमेरिका और इजराइली अधिकारियों ने यात्रा की योजना को प्रारंभिक चरण…
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस बजट कार्यालय ने सभी संघीय अनुदान और ऋणों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के कार्यवाहक निदेशक मैथ्यू वैथ ने कहा, ”संघीय एजेंसियों को सभी संघीय वित्तीय सहायता के दायित्व या वितरण से संबंधित सभी गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया गया है।” सीएनएन की खबर के अनुसार, सोमवार को भेजे गए एक आंतरिक ज्ञापन में व्हाइट हाउस बजट कार्यालय ने सभी संघीय अनुदान और ऋण पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह आदेश शाम 5 बजे से प्रभावी होगी। इसका मंगलवार को खरबों डॉलर…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही चीन की सोशल मीडिया कंपनी टिकटॉक का अधिग्रहण कर सकती है। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका मानना है कि माइक्रोसॉफ्ट, टिकटॉक का अधिग्रहण करने के लिए चर्चा कर रहा है। उन्होंने एयर फोर्स वन में साथ यात्रा कर रहे संवाददाताओं से कहा कि इसकी बोली दिलचस्प होगी। सीएनएन की खबर के अनुसार, कानून के अनुसार टिकटॉक को अमेरिका में प्रतिबंधित किया जाना है। ट्रंप ने सीधेतौर पर पूछे जाने पर कि क्या माइक्रोसॉफ्ट इस ऐप हासिल करने के लिए चर्चा कर रहा है? ट्रंप…
काठमांडू। अमेरिका की सभी तरह की आर्थिक मदद रोकने की औपचारिक घोषणा ने नेपाल की चिंता बढ़ा दी है। नेपाल की सबसे बड़ी चिंता मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) के तहत मिल रहे आर्थिक सहयोग को लेकर है। नेपाल सरकार ने आधिकारिक रूप से पत्र लिख कर एमसीसी के तहत जारी 55 करोड़ अमेरिकी डॉलर का सहयोग नहीं रोकने के लिए आग्रह किया गया है। यह पत्र सोमवार को नेपाल के वित्त मंत्रालय ने अमेरिकी राजदूतावास के माध्यम से एमसीसी मुख्यालय भेजा गया है। नेपाल के उप प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री विष्णु पौडेल का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत को स्थानीय समाचार पत्रों ने प्रमुखता दी है। द हिल समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की। दोनों देशों के बीच संबंधों और मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा की योजना पर चर्चा हुई। व्हाइट हाउस ने कॉल के रीडआउट का ब्यौरा जारी किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, कॉल के दौरान ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को संतुलित करने के प्रयास में अमेरिकी…
वीर पहरिया और अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की खूब चर्चा हो रही है। देशभक्ति से भरपूर यह फिल्म शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हुई और वीकेंड पर इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया ने ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वीर शिंदे की बेटी स्मृति पहाड़िया और संजय पहाड़िया के बेटे हैं। वीर जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं। वीर, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति है,…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट नजर आ रही है। कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 82,240 रुपये से लेकर 82,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 75,390 रुपये से लेकर 75,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। बाजार में खरीदारी शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार की चाल में दोबारा तेजी का रुख बन गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। चीन के एआई स्टार्टअप डीपसेक के झटके ने पिछले सत्र के कारोबार के दौरान अमेरिकी टेक शेयरों को पूरी तरह से हिला दिया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट में…
रांची। रांची विश्व विद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह सात मार्च को होगा। मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार होंगे। समारोह में स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों के 77 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा। इनमें 15 मेडल स्पांसर होंगे। विवि प्रशासन ने मंगलवार को बताया गया कि मेडिसिन में ओवरऑल बेस्ट मास्टर डिग्री, मेडिसिन एमडी तथा काउंसलिंग इन साइकोलॉजी के अवार्ड की घोषणा रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण नहीं की जा सकी है। जारी लिस्ट में अगर किसी विद्यार्थी को कोई आपत्ति है, तो वे 31 जनवरी तक अपनी आपत्ति…
