लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी रामपुर गांव में लेवी वसूलने आये नक्सलियों की ग्रामीण और मजदूरों ने जमकर धुनाई कर दी। इस घटना में एक नक्सली की मौत हो गई । मृत नक्सली की पहचान अभय उर्फ किशोर नायक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग सात की संख्या में उग्रवादी हथियार के साथ ईंट भट्ठों से रंगदारी वसूलने रामपुर गांव गए थे। यहां एक भट्ठा में रंगदारी को लेकर नक्सलियों ने संचालक और मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। इससे मजदूर आक्रोशित हो गए और नक्सलियों से भिड़ गए। मजदूरों…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 10 से 13 जनवरी तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड के जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के ऐरो डांस इवेंट के लिए झारखंड के पांच खिलाड़ियों की टीम ने क्वालीफाई किया है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में एनएच 33 के चौड़ीकरण अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में वित्तीय अनियमितता संबंधित मामले में भू अर्जन कार्यालय के तत्कालीन प्रधान लिपिक प्रवीण कुमार सिन्हा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मंगलवार को डीसी चंदन कुमार ने बताया कि प्रवीण सिन्हा के विरुद्ध प्रतिवेदित आरोप, उनके जरिये संचालन पदाधिकारी के समक्ष समर्पित बचाव बयान एवं संचालन पदाधिकारी के मंतव्य की समिक्षोपरांत आरोपों को प्रमाणित किया गया है। प्रवीण कुमार सिन्हा के विरुद्ध झारखंड पेंशन नियमावली के नियम 45 बी के तहत स्थाई तौर पर 10 प्रतिशत पेंशन से राशि कटौती का दंड डीसी के जरिये…
रामगढ़। धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में रामगढ़ जिले के रेलवे स्टेशन और रेल लाइन को सुदृढ़ करने की मांग उठाई गई। मंगलवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित बैठक में हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान कहा गया कि पतरातु में टोकीसूद रेलवे लाइन के अंतर्गत (किरीगढ़ा) पहले से रेल लाइन है। गांव की दूसरी छोर से एक और रेलवे लाइन एनटीपीसी के लिए प्रस्तावित है। इससे किरीगढ़ा गांव रेलवे लाइन से चारो ओर से घिर जाएगा। इसलिए जहां पर पूर्व से रेलवे लाइन है,वहां पर्याप्त जमीन…
लोहरदगा। शहरी क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने तीन लोगों को कुचल दिया।इसमें दो लोगों की मौत हो गई।घटना कचहरी मोड के पास की है। एक सवारी गाड़ी एक मोटरसाइकिल सवार और मोटरसाइकिल को कई किलोमीटर तक लेकर लेकर घसीटता रहा। रास्ते में गाडी कई लोगों को टक्कर मारता रहा। शंख नदी पुलिस पिकेट के पहले सवारी गाड़ी खराब हो कर रुक गया और उसमें आग लग गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। मृतक का नाम लोहरदगा निवासी जमील क़ुरैशी और रामगढ़ निवासी उल्फत अंसारी शामिल है। घायलों का इलाज…
कोडरमा। स्थानीय विधायक और झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने अपने परिजनों और समर्थकों के साथ संगम में डुबकी लगाई। विधायक डॉ नीरा यादव सोमवार को प्रयागराज पहुंचीं। वे महामंडलेश्वर बाबा सुखदेव दास के शिविर पहुंचने पर कई लोगों ने उनका स्वागत किया। संगम में डुबकी लगाने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मां गंगा की पूजा आराधना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ दिव्य है और यूपी सरकार की व्यवस्था भी अद्भुत है। लाखों करोड़ों की भीड़ के बाद भी निरंतर साफ सफाई तो वहीं लोगों को कोई परेशानी नहीं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में…
-पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण। जिले में पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक के सिर में गोली लगी शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान सिसहनी पंचायत के अजगरी गांव निवासी मथुरा सिंह के बेटे बिजली विभाग के ठेकेदार विवेक सिंह (35) के रूप में हुई। परिजनो का आरोप है कि विवेक को उनके चार दोस्तों ने घर से बुलाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।वही एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पकड़ीदयाल डीएसपी दुर्गाशक्ति के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने महज कुछ घंटो के भीतर तीन आरोपियों को…
– तीसरी तिमाही का मुनाफा 12.25 फीसदी बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये पर नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर को समाप्त अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 12.25 फीसदी बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,656 करोड़ रुपये रहा था। केनरा बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 की (अक्टूबर-दिसंबर) तीसरी तिमाही में मुनाफा 12.25 फीसदी बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी है। बैंक के…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन पद के लिए सोमवार को आवेदन आमंत्रित किए हैं। वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग ने जारी विज्ञापन में आवेदन देने की अंतिम तारीख 17 फरवरी तय की है। मौजूदा सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। मंत्रालय के अनुसार सेबी प्रमुख की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 5 वर्ष की अवधि या नियुक्त व्यक्ति की 65 वर्ष की आयु होने तक (जो भी पहले हो) के लिए की जाएगी। विज्ञापन में कहा गया है…
दुबई। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को सोमवार को आईसीसी अवार्ड्स में आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने टी20आई और फ्रैंचाइज़ क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वनडे में वह सबसे प्रभावशाली साबित हुए। उन्होंने वर्ष का समापन अपनी राष्ट्रीय टीम के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बाद) और दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (एएम ग़ज़नफ़र के बाद) के रूप में किया, जिसमें अफगानिस्तान ने 2024 में अपनी पाँच में से चार वनडे सीरीज जीतीं। वह अफगानिस्तान के लिए लगातार चार वनडे सीरीज़ जीतने में…
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को आईसीसी ने महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के सम्मान से नवाजा है। 28 वर्षीय मंधाना ने इस साल 50 ओवर के प्रारूप में अपनी शानदार बल्लेबाजी से नया कीर्तिमान रचा। सालभर किया शानदार प्रदर्शन स्मृति मंधाना ने 2024 में कुल 13 पारियों में 57.86 के औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से 747 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार शतक जड़े, जो महिला वनडे क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड है। जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में मंधाना ने लगातार दो शतक लगाकर टीम…
