Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और स्टार प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। केंद्रीयमंत्री द्वय अमित शाह और जेपी नड्डा महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने तीनों स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम को एक्स पर साझा किया है। भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर पौने दो बजे झारखंड के सारठ और अपराह्न सवा तीन बजे राज्य के गोड्डा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र के दोंडाईचा की नॉलेज सिटी, दोपहर डेढ़…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव में राज्य के अति नक्सल प्रभावित माने जाने वाले क्षेत्रों में पूर्व के भय और दहशत पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही मतदाता लोकतंत्र में आस्था दिखाते हुए घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर कतारबद्ध होकर मतदान में हिस्सेदारी निभाने को आतुर दिखे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-254 प्राथमिक विद्यालय कोलबंगा तथा मतदान केंद्र संख्या-255 उत्क्रमित विद्यालय रबांगा के क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के संबंध में पोस्टरबाजी और मतदाताओं को धमकी की भी सूचना प्राप्त हुई। सुरक्षा बलों द्वारा सफलतापूर्वक पोस्टर हटा…

Read More

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा सीट के लिए बुधवार की सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मॉक पोल के बाद सभी बूथ पर ईवीएम में वोट डाला जा रहा है। डीसी चंदन कुमार ने पूरे विधानसभा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तौर पर चुनाव संपन्न कराने का निर्देश कर्मचारियों को दिया है। साथ ही मतदाताओं से पहले मतदान फिर जलपान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि सभी मतदाता घर से बाहर निकलें और अपना वोट डालें। अपने पड़ोसियों को भी प्रेरित करें ताकि कोई भी वोटर मतदान करने से चूके नहीं। डीसी चंदन कुमार ने…

Read More

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के लाभर पिकेट में तैनात सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव को बुधवार की सुबह मिस फायरिंग के कारण गोली लग गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद जख्मी जवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश,सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार अस्पताल पहुंचे और जवान का हाल—चाल जाना। जवान को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया…

Read More

रांची। झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे इस महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है। उल्लेखनीय है कि झारखण्ड के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर आज सुबह से…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया जाना शामिल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के दरभंगा (बिहार) कार्यक्रम का विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, एक अनूठी पहल के तहत इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी देशभर के रेलवे स्टेशनों पर 18 जन औषधि केंद्रों का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए वह यहां 1,260 करोड़ रुपये…

Read More

रामगढ। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में 11 ट्रांसजेंडर भी हैं, जो मतदाता सूची में शामिल हैं। बुधवार को वह भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लिया। ट्रांसजेंडर ने इस दौरान अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें देश का नागरिक होने का गौरव दिया है। आज वह भी अपने पसंद के उम्मीदवार का चुनाव कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्हें समाज की कई कुरीतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनका भविष्य भी स्वर्णिम हो सकता है।

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर आज सुबह मतदान शुरू हो गया। पहले चरण के मतदान में चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रामदास सोरेन, पूर्णिमा दास, डॉ. अजय कुमार और मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। प्रथण चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर…

Read More

लोहरदगा। राज्य के पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा के पूर्व विधायक सधनु भगत का बुधवार सुबह 9:00 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। सधनू भगत का जन्म 19 जनवरी, 1946 को हुआ था। एकीकृत बिहार में वर्ष 1995 में पहली बार लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने तथा दूसरी बार भी लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीत सुनिश्चित की और 15 नवंबर, 2000 को झारखंड अलग होने के पश्चात प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में…

Read More

गोड्डा/रांची। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सबसे कद्दावर नेता नरेन्द्र मोदी ने झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कट मनी के लिए ये लोग फर्जी आवास योजना लेकर आए हैं। झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार झोपड़ी में रहने वाले हर परिवार को पक्का घर देगी, ये मोदी की गारंटी है। गरीब को पक्का घर के साथ पानी का नल और मुफ्त गैस कनेक्शन भी मिलेगा। मोदी बुधवार को गोड्डा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी आपका बिजली का बिल जीरो करने वाला है। हम हर…

Read More

कल्पना का हेलीकॉप्टर रोके जाने पर गरजे जेएमएम के केंद्रीय महासचिव इडी बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर हमारे यहां छापेमारी कर रही है ताकि यह सुर्खियां बने रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बीजेपी, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाये। सुप्रियो ने कहा कि चुनाव आयोग और भारत सरकार की अन्य संस्थाएं हमारे प्रचार अभियान को रोकने की कोशिश कर रही हैं। कहा कि आयोग हमें सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए विवश न करे। कहा कि कल्पना सोरेन का हेलीकॉप्टर रोका गया था, और आज भी हमारे 2…

Read More