26नक्सलियों के खिलाफ चल रहे निर्णायक अभियान का दिखने लगा है असर झारखंड, छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्यों में अब सुरक्षा बल पड़ने लगे हैं भारी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। आमतौर पर नक्सली, आतंकवादी और अंडरवर्ल्ड के मास्टरमाइंड अपने पूरे जमात के साथ भारतीय गणतंत्र के लिए चुनौती समझे जाते हैं। इसलिए सुरक्षा बलों ने 76वें गणतंत्र दिवस से महज कुछ दिन पहले नक्सलियों के खिलाफ जो निर्णायक कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय आॅपरेशन चलाये हैं और 50 से ज्यादा नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है, वह तिरंगे और संवैधानिक गणतांत्रिक व्यवस्था को…
Author: shivam kumar
धनबाद। धनबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इसमें 3 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले में सेना के अधिकारी शिवाजी सिंह, उनकी बेटी सोनम कुमारी और पड़ोसी राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह शामिल हैं। वहीं घायलों में शिवाजी सिंह की पत्नी नीरा देवी और राजीव सिंह की पत्नी अलका देवी शामिल हैं। घायलों को तुरंत बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के सरायढेला खरनागढ़ा निवासी सेना के सूबेदार शिवाजी सिंह अपने परिवार के साथ प्रयागराज से कुंभ स्नान करके धनबाद लौट…
– एकता के महाकुंभ में भाषा, जाति और मान्यताएं हुईं एकाकार -भारतीय संस्कृति समझने और अनुभव करने उमड़े दुनिया भर के श्रद्धालु – आस्था के संगम में लगाई डुबकी, जन्म-जन्मांतर के बंधन से मुक्ति की कामना महाकुंभनगर। आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम। फिर भी न कोई हड़बड़ी न आगे बढ़ने की होड़। सभी के मुंह पर ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे। हरेक की मंजिल है संगम। भोर के धुंधलका के साथ ही रंग-बिरंगे परिधान में लिपटी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का सैलाब। आस्था के इस महाकुंभ में श्रद्धा भी है, विश्वास भी है, मन में मां गंगा, मां यमुना और…
फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर व वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इसअभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 57 एनबीडब्ल्यू व 1 एसआर मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे थाना उत्तर ने 4, थाना दक्षिण ने 3, थाना रसूलपुर ने 8, थाना…
महाकुम्भ नगर। सनातन संस्कृति की संवाद और तर्क की परंपरा कुम्भ की धरती पर जीवंत हुई। आचार्य शंकर न्यास के एकात्म धाम शिविर में दो दिवसीय शास्त्रार्थ सभा का आयोजन किया जा रहा है। भारत की गौरवशाली एवं सुदीर्घ परंपरा की अध्यक्षता श्रृंगेरी के शंकराचार्य विधु शेखर भारती तीर्थ कर रहे हैं। *100 शंकरदूतों ने गाया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित गुर्वष्टकम्* शास्त्रार्थ सभा की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई, इसके बाद करीब 100 से अधिक शंकरदूतों ने सन्नीधानम् के समक्ष सुप्रसिद्ध गायिका माधवी मधुकर झा के साथ आचार्य शंकर द्वारा रचित गुर्वष्टकम् स्तोत्र का गायन किया। गुरु अष्टकम के बाद…
कोलकाता। देश का सबसे बड़ा भूमिगत स्टेशन कोलकाता में बनने जा रहा है। न केवल भारत में, बल्कि एशियाई महाद्वीप में भी ऐसे बड़े भूमिगत मेट्रो स्टेशन कम ही हैं। भारत का सबसे बड़ा भूमिगत मेट्रो स्टेशन कोलकाता हवाई अड्डे पर बनने जा रहा है। स्टेशन के बगल में यार्ड का निर्माण किया जा रहा है। कोलकाता में चलने वाली चक्र रेल को भी हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हवाई अड्डे के लिए चक्र रेल सेवा 29 जुलाई 2006 को शुरू हुई थी। चक्र रेल शुरू करने के उद्देश्य से दमदम छावनी से एक ओवरहेड लाइन…
अलीपुरद्वार। देश के साथ-साथ अलीपुरद्वार में 76वां गणतंत्र दिवस मनाई गई। सुबह गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन अलीपुरद्वार के परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित किया गया। अलीपुरद्वार के जिलाधिकारी आर बिमला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आधिकारिक तौर पर शुभ समारोह की शुरुआत की। पुलिस प्रशासन द्वारा परेड एवं रैली निकालकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम के साथ-साथ कई झांकियां प्रदर्शित किए गए। अलीपुरद्वार व उसके आस-पास के इलाकों में 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपनी…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है। हमारे इस महान लोकतंत्र का आधार है- हमारा संविधान। हमारा संविधान लोकतंत्र का एक पवित्र ग्रंथ है, जो हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक है। हमारा कर्तव्य है कि हम इसका पूरा सम्मान करें, क्योंकि संविधान किसी भी राष्ट्र की शासन प्रणाली का मजबूत आधार होता है। हमारा संविधान शासन की प्रकृति और प्रक्रिया को परिभाषित करता है। इसी के माध्यम से विभिन्न लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना…
दुमका। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन में राष्ट्रध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करना हमारी परम्परा रही है। स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व हमारे संविधान की मूल भावना है और इन्हीं आदर्शों से उस ठोस आधारशिला का निर्माण हुआ है, जिन पर हमारा गणतंत्र मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि जब हम आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के अधिकार की बात करते हैं, तो स्वभाविक रूप से जो नाम हमारे जेहन में सबसे पहले आता है, वह है- संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर। राज्य में…
रांची। झारखंड विधानसभा परिसर में 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने झंडोत्तोलन किया। इस मौक़े पर विधानसभा के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। वहीं उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर झारखंडवासियों को शुभकामना और बधाई दीं।
गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर दिखा भारत के स्वदेशी हथियारों का जलवा - ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ थीम पर 31 झांकियां निकाली गईं – पहली बार कर्तव्य पथ पर 5,000 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रदर्शन किया नई दिल्ली। देश के 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर भारत के स्वदेशी हथियारों का जलवा दिखा। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समारोह का नेतृत्व किया। मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10 हजार विशेष अतिथि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता, समानता, विकास और सैन्य शक्ति को…
