Author: shivam kumar

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपनी समकक्ष पेनी वोंग को ‘ऑस्ट्रेलिया दिवस’ की शुभकामनाएं दी है। ऑस्ट्रेलिया दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह 1778 में सिडनी को ब्रिटेन के यूनियन फ्लैग के साथ पहुंचे पहले बेड़े के आगमन का प्रतिनिधित्व करता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-आस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी में निरंतर होती वृद्धि की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इसे दोनों देशों की जनता को लाभ मिल रहा है और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्मृति को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में पेनी वोंग ने डॉ. एस…

Read More

चेन्नई। राज्यपाल आर.एन. रवि ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेबर स्टैच्यू के पास मरीना बीच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहां आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.आर. श्रीराम तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। तिरंगा फहराने के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इससे पहले राज्यपाल ने कामराजर सलाई स्थित युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने सशस्त्र बलों की टुकड़ियों की एक शानदार परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान स्कूल और कॉलेज के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने तमिलनाडु की…

Read More

देशभक्त और सजग नागरिकों के कर्तव्य से ही कोई देश बनता है महान : भैयाजी जोशी महाकुंभनगर। महाकुम्भ क्षेत्र के झूंसी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गंगाधाम कार्यालय पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भैयाजी जोशी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भैयाजी ने कहा कि देशभक्त और सजग नागरिकों के कर्तव्य से ही कोई देश महान बनता है। हमें अधिकार के साथ अपने नागरिक कर्तव्यों को प्रमुखता देनी होगी। उन्होंने देश के निर्माण में योगदान देने वाले पूर्वजों, स्वाधीनता दिलाने वाले सेनानियों…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में तीन अलग-अलग अभियान में 30 दहशतगर्दों को मार गिराया है।हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा आतंकी हमले होते रहे हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए सुरक्षाबलों की प्रशंसा की है। डान समाचार पत्र ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से बताया है कि सुरक्षाबलों ने शनिवार को तीन अलग-अलग आपरेशन में 30 दहशतगर्दों को मार गिराया है। पहली मुठभेड़ केपी के लक्की मरवत में हुई जहां आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर आपरेशन चलाया गया था। इसमें 18 दहशतर्द मारे…

Read More

-ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण पटना। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बिहार सरकार के कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार इस साल 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। साथ ही 34…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज में रविवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य ध्वजारोहण काली मंदिर मैला मैदान में एसडीओ शैलजा पांडेय के द्वारा किया गया। इसके बाद अनुमंडल प्रशासन के तालिका अनुसार अनुमंडल कार्यालय परिसर, वकालत खाना में वरीय अधिवक्ता के द्वारा, डीएसपी कार्यालय में डीएसपी मुकेश कुमार साहाके द्वारा, वाणिज्य कर कार्यालय में राज्य कर संयुक्त आयुक्त के द्वारा, अनुमंडल अस्पताल में अस्पताल उपाधीक्षक के द्वारा, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख के द्वारा, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ के द्वारा, नप कार्यालय में मुख्य पार्षद वीणा देवी के द्वारा, आदर्श थाना में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के द्वारा, सर्कल कार्यालय मे…

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा के बलदेव साहु कालेज स्टेडियम में झारखंड सरकार की मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके मंत्री ने झांकी का भी अवलोकन किया। मंत्री ने खेल शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा की हमें गर्व है कि हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।हम स्वतंत्रता सेनानियों के आभारी हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे कर हमें आजादी दिलाई है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य का विकास कर रही हैं। मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम…

Read More

कोलकाता। बिधाननगर नगर निगम ने सुरक्षा के मद्देनजर वार्ड संख्या 23 के नेताजी पल्ली क्षेत्र में स्थित एक बहुमंजिला इमारत को तत्काल खाली करने का निर्देश दिया है। निगम की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इस इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल अवैध रूप से बनाई गई हैं, जो अब खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी हैं। अधिकारियों ने इमारत को सात दिनों के भीतर खाली करने और संपत्ति के कागजात निगम कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को बागुईआटी के नेताजी पल्ली में दो इमारतों के झुकने की सूचना दी।…

Read More

उत्तर दिनाजपुर। चिकित्सकीय लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। मृतक की पत्नी अपर्णा दास महंत ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ रायगंज थाना और मेडिकल काउंसिल को भी लिखित शिकायत की है। शिकायत के आधार पर रायगंज थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि कालियागंज के शांति कॉलोनी निवासी हिरण्मय महंत (52) को सांस संबंधी परेशानी के कारण 12 जनवरी की रात रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अगले दिन 13 जनवरी को मरीज की मौत हो गई थी। परिवार…

Read More

सिलीगुड़ी। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और एनजेपी जीआरपी ने डाउन नौगांव एक्सप्रेस से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मुश्ताक शेख और रकीब शेख हैं। दोनों आरोपित मालदा के निवासी है। आरोपितों के पास से 520 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किये गए है। सूत्रों के अनुसार, रेलवे पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी एसआरपी कुंवर भूषण सिंह को गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन से नशीले पदार्थ की तस्करी होने वाली है। इसी के मद्देनजर एनजेपी जीआरपी को तुरंत सूचना दी गई। सुचना के आधार पर डाउन नौगांव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, स्वास्थ्य एवं डिजिटल इन्फ्रा क्षेत्र में सहयोग पर बनी सहमति बनी। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया मुख्य अतिथि था। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इंडोनेशिया हमारे 76वें गणतंत्र दिवस के जश्न का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति रविवार को भारत के 76वें गणतंत्र…

Read More