नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र में पूर्ण आस्था के साथ-साथ मतदाताओं को यह दृढ़ संकल्प भी रखना चाहिए कि वे सभी प्रकार की संकीर्णता, भेदभाव और प्रलोभन से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध मतदाता हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। राष्ट्रपति नई दिल्ली में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने चुनावों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले राज्य और जिला अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ चुनावी व्यवहार पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने युवाओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र भी…
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल को शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में सम्मानित किया है। डीएम को यह विशेष सम्मान राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिया गया। उल्लेखनीय है,कि बीते लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रबंधन, तकनीकी इनोवेशन और सुरक्षा प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरे देश भर के जिलो में पूर्वी चंपारण के डीएम का बेहतर प्रदर्शन रहा।जिसको लेकर उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। सम्मान मिलने के बाद डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा है,यह सम्मान जिला प्रशासन के सभी कर्मियों की मेहनत और जिले के नागरिकों के सहयोग का…
भागलपुर। आर्ट ऑफ गिविंग, कीट किस के संस्थापक डॉक्टर अच्युत सामंत के जीवन दर्शन आर्ट ऑफ गिविंग के तत्वावधान में शनिवार को भागलपुर में 1200 एथलीट समेत पूरे बिहार में 6000 एथलीटों ने एजुकेशन फॉर ऑल, कीट किस मिनी मैराथन में हिस्सा लिया। भागलपुर में मुख्य कार्यक्रम सैंडिस कंपाउंड वॉलीबॉल स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां 500 से अधिक एथलीटों ने मिनी मैराथन में हिस्सा लिया। मिनी मैराथन का उद्घाटन भागलपुर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल, डिप्टी मेयर सलाउद्दीन अहसन, पूर्व डिप्टी मेयर डॉक्टर प्रीति शेखर, समाजसेवी एवं बिहार आर्ट ऑफ गिविंग के संरक्षक विजय यादव, निखिल कुमार सिंह, अजय…
रांची। झारखंड सरकार के ऊर्जा विकास निगम से 109 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में झारखंड एटीएस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित के घर से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने शनिवार को बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। झारखंड सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खाते से लगभग 109 करोड़ रुपये गायब करने के मामले में जांच जारी है। इस दौरान एटीएस ने रांची…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के समक्ष बैंड प्रदर्शन के लिए पूर्वी सिंहभूम के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम के चयन पर हार्दिक बधाई दी है। राज्यपाल ने शनिवार को कहा कि राज्य की बेटियों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में बैंड प्रस्तुति देना झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। ये बेटियां ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अहम अभियान की प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये बेटियां अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित करेंगी और समस्त बेटियों…
रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर इस वर्ष के पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है, जिसमें झारखंड पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों समेत 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देने के रूप में दिया गया है। हालांकि, इस बार झारखंड पुलिस के किसी भी अधिकारी या कर्मी को राष्ट्रपति का पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक या वीरता पदक नहीं मिला, जबकि पिछले वर्ष 2024 में झारखंड पुलिस के 23 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति का पुलिस उत्कृष्ट…
विशेष आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहीं बैंकों से लोन के मामले से लेकर अन्य क्षेत्रों में फहरा रहीं परचम, बन रहीं आत्मनिर्भर राज्य के विकास में इनके सकारात्मक योगदान की तस्वीर बड़ी ही चमकीली है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। अमेरिका के प्रसिद्ध समाज वैज्ञानिक डैनियल लर्नर ने अपने चर्चित सिद्धांत थ्योरी आॅफ मूवमेंट में कहा है कि किसी भी समाज में बदलाव तभी ठोस और स्थायी के साथ समावेशी हो सकता है, जब उसके केंद्र में महिलाएं हों। दूसरे शब्दों में कहा जाये, तो महिलाओं का सशक्तिकरण…
मुंबई। मुंबई सिटी एफसी ने स्पेनिश अटैकर जॉर्ज ऑर्टिज के साथ करार किया है। स्पेन के विलाकैनास से आने वाले ऑर्टिज़ 2025-2026 सीज़न के लिए मुंबई सिटी एफसी में शामिल होंगे और अपने अनुभव और गुणवत्ता को टीम में लाने की कोशिश करेंगे। गेटाफे सीएफ की युवा प्रणाली के उत्पाद, ऑर्टिज़ ने स्पेन में एक प्रभावशाली करियर बनाया है, जिसमें एटलेटिको मैड्रिड बी के साथ एक स्पेल भी शामिल है। 2022 में, वह शेन्ज़ेन पेंग सिटी में शामिल हो गए, जहाँ उन्होंने 2022-2023 तक चाइना लीग वन में खेला और 2024 में चीनी सुपर लीग में भाग लिया, जिसमें 56…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने 2025 में क्लब के लिए सभी प्रारूपों में खेलने के लिए वारविकशायर में वापसी पर सहमति व्यक्त की है। उनके मई में टी20 ब्लास्ट की शुरुआत से लेकर सितंबर के अंत तक उपलब्ध रहने की उम्मीद है। 30 वर्षीय हसन पिछले सीजन में एजबेस्टन में अपने कार्यकाल के दौरान कोहनी की चोट के बाद से नहीं खेले हैं, जिसके कारण उन्हें पांच विटैलिटी ब्लास्ट मैचों में 10 विकेट लेने के बाद बाहर होना पड़ा। सर्जरी के बाद वे वारविकशायर और पाकिस्तान के मेडिकल स्टाफ दोनों की देखरेख में पुनर्वास से गुजर…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने बरियातू स्थित चेशायर होम रोड के एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़े मामले में आरोपी मोहम्मद अफसर अली की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ट्रायल की धीमी गति पर असंतोष जताया है। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) से इस देरी का कारण पूछा और उसे जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया। यह मामला विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आरोपी मोहम्मद अफसर अली को 14 अप्रैल 2023 से न्यायिक हिरासत में रखा गया है, लेकिन अब तक आरोप तय नहीं किए गए हैं। इडी ने इस मामले में ईसीआईआर 5/2023 दर्ज किया है, लेकिन अभी तक…
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में गणतंत्र दिवस से पहले शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई है। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय सतर्क सैनिकों ने टीओबी मोर, पंचायत बटोडी पुलिस थाना बिलावर कठुआ में संदिग्ध गतिविधि देखी। सतर्क सैनिकों ने जब चुनौती दी तो संदिग्ध आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
