रांची। पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) आरके मल्लिक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय परिसर में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ ली कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग…
Author: shivam kumar
पलामू।असम के गुवाहाटी में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी में झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद के लाल, प्रिय रंजन सिंह ने अपनी अनोखी ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर राज्य का मान बढ़ाया। वी.के.एस. एग्रीफार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित इस मेले में झारखंड सरकार के कृषि निदेशालय की ओर से 25 प्रकार के कृषि उत्पादों का स्टॉल लगाया गया। इस मेले में काला आलू, चिया सीड, ब्लैक राइस, रेड राइस, ब्लैक हल्दी, रामदाना, काला नमक किरण राइस, शुगर फ्री राइस, सोनमती आटा, ब्लैक आटा, पिपरमिंट ऑयल और तुलसी ऑयल जैसे अनोखे और…
हाइकोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से मांगा जवाब -पार्थी ने पारसनाथ पहाड़ के पास शराब और मांस बिक्री, अतिक्रमण जैसे कार्य के विरोध में जनहित याचिका दायर की है रांची। जैन धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थल पारसनाथ पहाड़ को जैन धर्म धर्मावलंबियों की भावनाओं के अनुरूप रखने को लेकर जैन संस्था ज्योत की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने महाधिवक्ता राजीव रंजन से मौखिक रूप से कहा है कि किसी की धार्मिक भावना को ठेस लगना…
रांची। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) झारखंड में मास्टरकार्ड सेंटर फॉर इनक्लूसिव ग्रोथ की सहायता से डिजिटल सक्षमता परियोजना के माध्यम से सूक्ष्म उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। सीआईआई नेशनल एमएसएमई काउंसिल के चेयरमैन समीर गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि डिजिटल सक्षम पहल ने झारखंड के छोटे व्यवसायों को डिजिटल युग के अवसरों का लाभ उठाने के लिए सशक्त किया है। व्यापक प्रशिक्षण और समर्थन के माध्यम से यह पहल न केवल उनकी डिजिटल क्षमताओं को बढ़ा रही है, बल्कि स्थानीय व्यापार समुदाय में नवाचार और विकास की संस्कृति को भी प्रोत्साहित कर…
रांची। जदयू विधायक सरयू ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस विभाग में 700 करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका जतायी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि कोविड काल में आपदा राहत कोष से मिले करीब 700 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। इसमें घोटाला की आशंका है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारा से इसकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि संबंधित पदों पर लंबे समय से कुंडली मारकर बैठे अधिकारियों को तुरंत हटायें। इसके बिना जांच संभव…
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा है कि रांची के नामकुम प्रखंड स्थित हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हें कच्छप पर गुरुवार को हुई गोलीबारी ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। जनप्रतिनिधियों के ऊपर बढ़ते जानलेवा हमले प्रदेश की पंगु कानून व्यवस्था का हाल बयां कर रहे हैं। कुछ माह पहले ही धुर्वा में पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसके बावजूद सरकार और पुलिस विभाग ने अपनी कार्यशैली में सुधार…
बरवाडीह (लातेहार)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के प्रमंडलीय कार्यालय, पलामू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरवाडीह में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसपी के निर्देश पर टीम का गठन शिकायत मिलने के बाद एसीबी पलामू के एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर निगरानी की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की गहन छानबीन की और जब शिकायत सही पाई गई, तो आरोपी सुरेश राम को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। गुरुवार को एसीबी टीम ने महिला को केमिकल लगे पैसे देकर…
रांची। गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती है। महान क्रांतिकारी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी के त्याग और बलिदान को पूरा देश याद कर रहा है। उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। रांची समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आम से लेकर खास लोग ‘नेताजी’ को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। गांडेय की विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने आजादी के संघर्ष के दौरान दिये गये नेताजी के नारों का जिक्र किया है। उन्होंने अपने संदेश…
ज्ञापन सौंप कर सरना आदिवासी समाज की समस्याएं दूर करने की मांग की रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सरना आदिवासी समाज की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर उसके निदान की दिशा में उचित पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में सरकार सभी वर्ग तथा समुदाय के विकास एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों को सशक्त और आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा…
नेताजी ने देश की आजादी की लड़ाई को दी थी नयी ताकत : हेमंत सोरेन रांची। महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर गुरुवार को उन्हें पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है। यह दिवस पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसी विभूति…
रांची। जमीन कारोबारी मधुसूदन राय उर्फ मधु राय हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने कर दिया है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्याकांड की साजिश रचने वाले एवं एक शूटर सहित कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 दिसंबर 2024 को मधुसूधन राय की नामकुम इलाके में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जमीन कारोबारी मधुसूधन राय के हत्या की साजिश रचने और हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। 15 दिसम्बर 2024 को रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित रामपुर के पास जमीन कारोबारी मधु राय की…
