नई दिल्ली। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी की सुबह दुनिया भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य कौशल को देखेगी। इस साल गणतंत्र दिवस पर संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने और जनभागीदारी पर विशेष फोकस किया है। समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोलो सुबियंतो होंगे। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार, इंडोनेशिया से 160 सदस्यीय मार्चिंग दल और 190 सदस्यीय बैंड दल भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों के साथ कर्तव्य पथ पर परेड में हिस्सा लेंगे। विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों और…
Author: shivam kumar
बिना दस्तावेज के दो माह से पडधरी तहसील के एक गांव में रह रहे थे दाेनाें घुसपैठिए अहमदाबाद। गुजरात की राजकोट ग्रामीण स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने दो बांग्लादेशी घुसपैठिए को पकड़ा है। दोनों व्यक्ति मूल रुप से मोनीरामपुर, जोसर थाना, जिला जोसर ढाका (बांग्लादेश) के रहने वाले बताए गए हैं। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व दोनों के भारत आने की मंशा काे लेकर पूछताछ की जा रही है। राजकोट रेंज पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक हिमकर सिंह ने गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर सभी थानों को घुसपैठियों के संबंध में अलर्ट जारी किया था।…
आजसू सुप्रिमो ने विभाजन और विलय की अफवाहों को खारिज किया रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को जेकेएलएम के पूर्व महासचिव दीपक महतो ने पार्टी में वापसी की। उनके साथ उज्ज्वल महतो, उत्कर्ष महतो, शशिभूषण भगत, सोम कुमार, अनिल खेरवार, बिरसा बाड़ा, एस मनोहर खालको सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने भी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, परवाज खान और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। पार्टी ने विभाजन…
-बिना नियुक्ति दिये 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब -कहा-राज्य सरकार झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह न खेले रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में एक अनोखा घोटाला सामने आया है। कहा कि तरह-तरह के भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन ने सरकारी विभागों के रिक्त पदों की संख्या में बड़ा घोटाला कर दिया है। बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पिछले 2 सालों में रिक्त पदों…
रांची। झारखंड में लंबित नगर निकाय चुनाव के मामले में रोशनी खलखो की ओर से दायर अवमानना याचिका पर शुक्रवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग को दो सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही अगली सुनवाई 7 फरवरी को निर्धारित की गयी है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान आयोग से वोटर लिस्ट देने का समय मांगा था। शुक्रवार की सुनवाई में स्टेट इलेक्शन कमीशन के वकील ने कोर्ट को यह बताया कि अपटूडेट वोटर लिस्ट नहीं मिलने के कारण चुनाव कराने में समस्या हो रही है।…
बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ किये गये साहसिक संघर्ष के लिए मिलेगा सम्मान रांची। झारखंड के बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ किये गये साहसिक संघर्ष के लिए चार पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जायेगा। इन अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट नेतृत्व, संघर्ष और नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने इन अधिकारियों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली को देश भर के पुलिस बल के लिए एक प्रेरणा बताया। सम्मानित…
विशेष बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से लेकर ऐतिहासिक तमाड़ तक दिखेगी झारखंडियत की ताकत झारखंड का टूरिज्म बड़ा आर्थिक स्रोत बन सकता है राज्य के लिए, गंभीरता दिखाने की जरूरत झारखंड को एक्स्प्लोर किया ही कहां गया, दिख जायेगी ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्रकृति की ताकत सैकड़ों लोनावला-खंडाला समां जायेंगे झारखंड की खूबसूरती में, हिडन ट्रेजर को खंगालने की जरूरत टूरिज्म के साथ-साथ सुरक्षा पर भी रहे हेमंत सरकार का विशेष फोकस नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। किसी भी समाज के लिए उसकी सांस्कृतिक विविधताएं और धरोहर अमूल्य होते हैं। जो समाज…
रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल वैन को पुलिस लिखी स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल वैन का चालक बुरी तरह से घायल हो गया, हालांकि एक बच्चे को हल्की चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस लिखी स्कॉर्पियो के चालक और स्कूल वैन के चालक में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस विवाद के बाद वैन चालक बच्चों को लेकर आगे बढ़ गया, लेकिन स्कॉर्पियो ने उसका पीछा कर टक्कर मार दी। घटना की…
-डीसी और डीआईजी ने दिए कई निर्देश रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया। उपायुक्त और डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधार के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर माइकल मार्टिन को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर माइकल मार्टिन को बधाई। हम साझा मूल्यों और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
-दवा बनाने के नाम पर ड्रग्स का काला कारोबार आणंद। आणंद जिले के खंभात के सोखडा जीआईडीसी क्षेत्र में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 100 करोड़ रुपये का नशीला पाउडर जब्त किया गया है। स्क्वॉड की 60 से अधिक अधिकारियों के सर्वे के बाद एटीएस टीम ने फैक्ट्री संचालक समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर अहमदाबाद ले गई है। एटीएस सूत्रों के अनुसार सोखडा जीआईडीसी में किराए पर फैक्ट्री लेकर उसका संचालन किया जा रहा था। फैक्ट्री से नींद की दवा अल्प्राइजोलम बनाने के लिए जिस पदार्थ का उपयोग होता…
