नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को सशक्त बनाए रखने तथा उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बालिकाओं को सशक्त बनाए रखने और उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती रहती हैं।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कौशल, स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है,…
Author: shivam kumar
इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान चलाकर हथियार और विस्फोटक का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आज सुबह बताया कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना क्षेत्र के फुंगई चिंग, एनगामुखोंग इलाके से एक सिंगल बोर गन, एक देसी पिस्टल, मैगजीन, एक नाइन एमएम पिस्टल मैगजीन, 10 हाई-एक्सप्लोसिव हैंड ग्रेनेड, एक बाओफेंग रेडियो सेट, एक एंटी-रायट ग्रेनेड, एक स्टन शेल, 50 खाली .303 राउंड, 36 जीवित राउंड और 45 खाली कारतूस बरामद किया है।सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वाबगई बफैलो फार्म क्षेत्र के पास से एक…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह एक्स पर लिखा कि रघुकुलनंदन’ प्रभु श्रीराम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ नया उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नित…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर आज सुबह उत्तर प्रदेश के निवासियों के प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी ने लिखा, ”उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि यह प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार की देर रात को हुए दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। बीबीडी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि इंदिरानगर स्थित किसान पथ के पास एक ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोग घायल हो गये। सभी…
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। चौहान समस्तीपुर और भागलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी गुरुवार को कृषि मंत्रालय के बयान में दी गई। कृषि मंत्रालय के अनुसार, जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कर्पूरी ठाकुर के बेटे और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर भी शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ और नीतीश कुमार समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर…
लंदन। कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा है कि ब्रिटेन में भारतीय अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रदर्शन पर बाधा डालने वाले ‘आतंकवादी’ हैं। उन्होंने गृह सचिव यवेटे कूपर से दखल देने का आग्रह किया है। ब्लैकमैन ने हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटेन की संसद के निचले सदन) में कहा कि दर्शकों को शांति और सद्भाव के साथ फिल्म देखने के लिए कारगर उपाय किए जाएं। लंदन के समाचार पत्र ‘द हेराल्ड’ ने स्थानीय ‘पीए न्यूज एजेंसी’ की रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए यह जानकारी दी। ‘द हेराल्ड’ की खबर के अनुसार, हैरो ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद…
लाहौर। पाकिस्तान में स्वतंत्र पत्रकारिता की राह और मुश्किल हो गई है। स्वतंत्र पत्रकारिता के पक्षधर मीडिया आउटलेट्स को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात बेमानी हो जाती है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। डॉन समाचार पत्र की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने गुरुवार को पिछले दो वर्षों के दौरान देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट पत्रकार माहिम माहेर के शोध पर आधारित है। इसमें मीडिया के सामने मुश्किलें…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार आज सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोना और चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 82,090 रुपये से लेकर 82,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज गुरुवार के भाव पर ही यानी 75,250 रुपये से लेकर 75,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार…
नई दिल्ली। एग्जीक्यूटिव सर्च कंपनी ईएमए पार्टनर्स के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में 26.21 प्रतिशत प्रीमियम के साथ एंट्री हुई। कंपनी के शेयर 124 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 156.50 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये उछल कर 158.80 रुपये के स्तर तक पहुंचा। हालांकि थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये गोता लगा कर 148.70 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गया। लोअर सर्किट लगने के बावजूद प्रीमियम ओपनिंग के कारण…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार पांचवें दिन पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले क्षेत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। हालांकि एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। डावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद जहां कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई, वहीं अमेरिकी बाजार…
