Author: shivam kumar

रांची। राज्य से चलने वाली कुछ ट्रेनें 31 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी। क्योंकि, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। रांची रेल मंडल के मुताबिक, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 28, 30 और 31 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 18035 और 18036 खड़गपुर, हटिया, खड़गपुर एक्सप्रेस 29 अगस्त को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा, हटिया, आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

Read More

पलामू। झारखंड के पश्चिमी छोर यूपी की सीमा से सटे गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर (नगर ऊंटारी) में श्री बंशीधर भगवान स्वयं आकर विराजमान हुये हैं। श्री बंशीधर जी के आगमन के बाद उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का निर्माण हुआ है। भगवान के स्वयं आकर विराजमान होने के कारण श्री बंशीधर नगर को योगेश्वर कृष्ण की भूमि और इस धरती को द्वितीय मथुरा और वृंदावन माना जाता है। श्री बंशीधर मंदिर की स्थापना संवत् 1885 में हुई है। श्री बंशीधर मंदिर में स्थित योगेश्वर श्रीकृष्ण की वंशीवादन करती प्रतिमा की ख्याति देश में ही नहीं विदेशों…

Read More

रांची। राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में देखा जायेगा। इस दौरान 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। जिसमें मुख्य रूप से दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, धनबाद, बोकारो हजारीबाग, कोडरमा में भारी बारिश की संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 27 से 28 अगस्त के बीच रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश की संभावना…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने पीपीटी की प्रस्तुति की। उन्होंने झामुमो की कलई खोली। उन्होंने कहा कि मिला क्या की पृष्ठभूमि 2019 के चुनाव से पूर्व तैयार हुई। गठबंधन के लोग चुनाव में जाने से पूर्व राज्य की जनता से कई वादे करते हैं। उनके झूठे वादों पर जनता विश्वास कर लेती है और गठबंधन की सरकार बन जाती है, परंतु साढ़े चार वर्षों में जनता को कुछ हासिल नहीं हुआ। जब झूठे वादों की तरफ इनका विधानसभा में ध्यान आकर्षित कराया जाता है तो 18 विधायकों को निलंबित कर दिया जाता है। और 23 अगस्त को यही…

Read More

रांची। पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने नयी पार्टी का गठन किया है। पार्टी का नाम अटल विचार मंच रखा गया है। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था। बीजेपी ने जयंत सिन्हा की जगह विधायक मनीष जायसवाल को हजारीबाग सीट से उम्मीदवार बनाया। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से जयंत सिन्हा के समर्थकों में कहीं-न-कहीं नाराजगी थी। हालांकि पुत्र जयंत सिन्हा का टिकट कटने के बाद उनके पिता यशवंत सिन्हा के अगले कदम के बारे में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे थे। अब…

Read More

जमशेदपुर। कोरोना के बाद बीते ढाई वर्षों में जो विकास हुआ वो बीते 20-30 वर्षों में भी नहीं हुआ। अपने विधायक कार्यकाल के दौरान मैंने 156 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का क्रियान्वयन क्षेत्र में कराया। रविवार को ये बातें जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने कहीं। वे सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोल रहे थे। 2000 से भी अधिक कार्यकर्ता टाउन हॉल में उपस्थित थे। मुस्तैदी से डटे रहना होगा उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के…

Read More

हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड के मुख्यमंत्री से पूछा सवाल जब बाबूलाल मरांडी भाषण दे रहे थे, आप आंसू गैस का गोला दाग रहे थे ऐसे डीजीपी के अंदर चुनाव नहीं हो सकता, हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे ज्यूडिशियल इन्क्वारी की डिमांड करेंगे, 12000 अज्ञात लोगों पर केस ब्लैकमेलिंग है आज झारखंड की जनता पूछ रही है, हमें तो नहीं मिला, आपको मिला क्या? आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के फायर ब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के…

Read More

रांची। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़ी-बड़ी बातें और घोषणा करती है, परंतु उनका ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरफ फेल है। संर्वधन पेंशन योजना का ही हाल आप सब देख लीजिए। हम अभी अपने गृह प्रखंड की बेलवाना पंचायत के सिरसिया गांव में हैं। मेरे पीछे जो महिलाएं हैं, इन्हें वृद्धा और विधवा पेंशन नहीं मिली है। इन्होंने फॉर्म भी भरा, इनके साथ ठगी भी हुई, लेकिन पेंशन नहीं मिली। यह तो एक उदाहरण भर है, पूरे प्रदेश में सभी योजनाओं की कमोबेश यही…

Read More

जमशेदपुर। 5 दिनों से लापता प्रशिक्षक विमान की तलाश आखिरकार पूरी हुई। सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के विमान का मलबा चांडिल डैम में मिला है। भारतीय नौसेना की टीम ने रविवार को डैम की गहराई में विमान का पता लगाया। विमान वनडीह नामक स्थान के पास डूबा हुआ मिला। नौसेना की टीम ने विमान का एक हिस्सा प्रमाण के तौर पर बाहर निकाला है, लेकिन विमान को पूरी तरह से बाहर निकालने में अभी वक्त लग सकता है। टीम के पास डैम से भारी वस्तुओं को निकालने के उपकरण…

Read More

– निफ्टी 50 से बाहर होंगी डिवीज लेबोरेट्रीज और एलटी माइंडट्री नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की इंडेक्स मेंटेनेंस सब कमेटी ने निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी नेक्स्ट 50 समेत एनएसई के अलग-अलग सूचकांकों में बड़ा फेरबदल करने का फैसला लिया है। इस फेरबदल में एनएसई के अलग-अलग सूचकांकों से कुछ कंपनियों को हटाने के साथ ही कई नई कंपनियों को शामिल किया जाएगा। निफ्टी 50 से बाहर होने वाली दिग्गज कंपनियों में एलटी माइंडट्री और डिवीज लेबोरेट्रीज के नाम हैं। ये फेरबदल 30 सितंबर से प्रभावित हो जाएगा। निफ्टी के बैंक इंडेक्स से बंधन बैंक को बाहर करके केनरा…

Read More

नई दिल्ली। सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबारी सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार कई बड़ी ब्लॉक डील्स की वजह से जोरदार हलचल का गवाह बना। इस दौरान कंपनियों के प्रमोटरों के साथ प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल फर्म्स ने ब्लॉक डील के जरिये जबरदस्त बिकवाली की। इसकी वजह से शुक्रवार के अंत तक इन ब्लॉक डील्स की वैल्यू 20 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक हो गई। स्टॉक मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक 20 अगस्त को एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग्स ने ब्लॉक डील के जरिए जोमैटो में अपनी 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी की बिकवाली की। ये सौदा 4,771 करोड़ रुपये…

Read More