क्वेटा। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में दो आत्मघाती आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि दोनों कराची में हमले की योजना बना रहे थे। सूत्रों के मुताबिक़ सुरक्षा बलों ने खुफिया आधारित ऑपरेशन के दौरान बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में लक्षित अभियानों के दौरान इनको दबोचा गया। दोनों आतंकवादी कथित तौर पर कराची में सुरक्षा बलों और विदेशी नागरिकों पर हमले की योजना बना रहे थे। इसके अलावा कराची हवाई अड्डे के सिग्नल के पास चीनी इंजीनियरों पर योजनाबद्ध आत्मघाती हमले के पीछे के मास्टरमाइंड को भी विंडर में हिरासत में लिया गया है। चार अन्य…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर कुर्स्क क्षेत्र में नियंत्रण की सामरिक तैयारी की है। अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि रूस ने 50,000 सैनिकों को इकट्ठा किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रूस की सेना ने उत्तर कोरिया के सैनिकों सहित 50,000 सैनिकों की बड़ी टुकड़ी इकट्ठी की है। रूस कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा जब्त किए गए क्षेत्र को पुनः प्राप्त करने के उद्देश्य से हमला शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार,रूस ने पूर्वी यूक्रेन से सैनिकों को हटाए बिना ही बड़ी संख्या में सेना तैनात कर…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस, झामुमो और राजद पर तीखा हमला किया और उन पर बड़ी-बड़ी बातें करने और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। झारखंड में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम को नमो एप के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस टिप्पणी के लिए भी आलोचना की कि उनकी पार्टी ने लोगों को “झूठी गारंटी” दी है। उन्होंने कहा, “झारखंड वन व खनिज संपदा से भरपूर…
-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झारखंड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा, चिनिया बाजार तथा चतरा जिले की सिमरिया विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित किया रांची। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को झारखंड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा, चिनिया बाजार एवं चतरा जिले की सिमरिया विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अभी हाल ही में हमने पहली दीवाली मनाई है और देव दीवाली भी आ रही है। लेकिन रामराज्य अभी नहीं आया है। झारखंड में रामराज्य की स्थापना के लिए हमें कांग्रेस और सोरेन की सरकार को…
रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गुरुजी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है, कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण हार्डकॉपी नहीं आ सकी, इसलिए सॉफ्ट कॉपी जारी की गयी है। हमने अपने घोषणापत्र में नौ बिंदुओं पर फोकस किया है। जिसमें महिलाओं का अधिकार, खाद्य सुरक्षा, राज्य का अधिकार आदि शामिल हैं। उक्त बातें रविवार को सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। सुप्रियो ने कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड आगमन है, जहां उनका विधानसभा क्षेत्रों में संबोधन है। गृह मंत्रालय के अलावा उनके…
हुसैनाबाद। सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुसैनाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि झारखंड के अंदर बेटी, रोटी और माटी तीनों की सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में आपका आह्वान करने के लिए मैं आज आपके बीच आया हूं। भाजपा ने घोषणा की है कि झारखंड में महिलाओं, युवाओं और किसानों को सम्मान मिलेगा। 21 लाख गरीबों के मकान बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। बता दें कि पिछले 5 वर्षों के अंदर सरकार ने गरीबों को मिलने वाली योजनाओं और संसाधनों में जो लूट-खसोट की है। वह…
रांची। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और वर्तमान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, राहुल गांधी कितना बांटोगे? यही देश को तोड़ने और बांटने वाले लोग हैं। ये भेदभाव करने वाले लोग हैं, ये देश के हितैषी नहीं है, बल्कि वोटों की खातिर विदेशों में भी भारत की आलोचना करते हैं। आगे उन्होंने कहा, झारखंड में डबल इंजन की सरकार नये प्रतिमान स्थापित करेगी, यहां प्रधानमंत्री के प्रति लोगों में श्रृद्धा और विश्वास है। जनता जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी से नाराज है। झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही…
छतरपुर, पलामू। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को छतरपुर पलामू में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की मंशा है, देश की एकता को तोड़ना और अपनी दादागिरी चलाना। उन्होंने आगे कहा, पिछले 5 सालों में झारखंड को मदद देने की जगह मोदी ने तोड़फोड़ करके लगातार सरकार को गिराने की कोशिश की। आप सभी वोटरों का अपमान किया क्योंकि वो सरकार आपने चुनी थी। वैसी कोशिश भाजपा दोबारा न कर सके, इसलिए आप हमे प्रचंड बहुमत दीजिए। आप सबको पता है कि अभी चुनाव के दौरान भी मोदी हमारे गठबंधन के साथियों को…
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की रांची। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 11 नवंबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने उनका बीजेपी में स्वागत किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि आजादी के समय पूरे देश में एक ही दल कांग्रेस होता था। उसके बैनर तले हर देशप्रेमी देश और आजादी के लिए…
गढ़वा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गढ़वा में चुनाव प्रचार किया। वह भवनाथपुर से बीजेपी के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में वोट की अपील करने आये थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मां-बहन की इज्जत पर हाथ डालने वालों, सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे यमराज के घर का टिकट कट जाता है। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को भाजपा की सरकार बनने के बाद पत्थरबाजों का उपचार किया जायेगा। गुंडों और माफियाओं का उपचार होगा। बेटी और व्यापारियों को सुरक्षा और गरीब को सम्मान मिलेगा। एनडीए की सरकार गरीबों को योजनाओं…
सरायकेला। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंपाई सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा करने सरायकेला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चंपाई सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि जब चंपाई जी ने भाजपा ज्वाइन किया था तब मैंने वादा किया था कि चंपाई जी मैं आपके प्रचार में जरूर आऊंगा। चंपाई जी ने इतने साल तक हेमंत सोरेन और गुरुजी के साथ वफादारी के साथ काम किया। लेकिन जिस प्रकार से अपमानित करके चंपाई सोरेन जी को निकाला गया ये सिर्फ चंपाई सोरेन का अपमान नहीं है बल्कि पूरे झारखंड और यहां के आदिवासी जनता का…
