Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज सूरत में कैंसर अस्पताल समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद शाह सुबह अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय मैदान पर ‘हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला’ का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यालय ने जारी विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति के अनुसार, गृहमंत्री शाह अपराह्न लगभग1:30 बजे सूरत पहुंचेंगे और डुमस रोड पर नवनिर्मित कैंसर अस्पताल और धर्मशाला का उद्घाटन करने के बाद जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद लौटेंगे और शाम चार बजे साबरमती और न्यू रणिप क्षेत्र में दो अंडरपास का…

Read More

रांची। प्रयागराज में मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के अवसर पर संगम में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 28 जनवरी से 2 फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द रेलवे के अनुसार इस दौरान धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा और सियालदह राजधानी, दूरंतो सहित 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें ये ट्रेनें हैं नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (12314) – 29 और 30 जनवरी बीकानेर-सियालदह दूरंतो (12260) – 28 जनवरी सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी (12313) – 28 और 29…

Read More

‘हम शोर नहीं करते, सीधा शिकार करते हैं…’, एक से बढ़कर एक हाई डायलॉग, मराठा साम्राज्य, छत्रपति संभाजी महाराज की स्वराज्य के लिए लड़ाई, ये सारी चीजें 3 मिनट 8 सेकेंड के ट्रेलर में देखी जा सकती हैं। फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी बताने वाली फिल्म ‘छावा’ को लेकर पिछले कई दिनों से दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। आखिरकार टीजर, पोस्टर के बाद फिल्म ‘छावा’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज से पहले विक्की कौशल ने दादर के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन किए। इसके बाद फिल्म ‘छावा’ का भव्य ट्रेलर…

Read More

जब हम तीन दोस्तों की यूरोप यात्रा के बारे में सोचते हैं तो फिल्म ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’ दिमाग में आती है। ये फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल की मुख्य भूमिका थी। यह युवाओं की पसंदीदा फिल्म है। इस बीच फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि सीक्वल कब आएगा। फरहान अख्तर ने वीडियो शेयर किया है। इसमें वह ऋतिक और अभय के साथ नजर आ रहे हैं जो ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल की ओर इशारा करता है। वीडियो में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल शामिल हैं। तीनों…

Read More

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्‍त (अक्‍टूबर-दिसंबर) तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 2.2 फीसदी बढ़कर 16,736 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में बैंक को 16,373 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ दो फीसदी बढ़कर 16,736 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त…

Read More

– प्रत्येक बूथ पर 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने को सभी नागरिकों का दिल जीतने का आह्वान – केंद्रीय योजनाओं के प्रचार, आआपा सरकार के घोटालों को जन-जन तक पहुंचाने की बताई जरूरत नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नमो एप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने बूथ कार्यकर्ता को पार्टी की असली शक्ति बताया और प्रत्येक बूथ पर…

Read More

भारत से अपने खास रिश्ते को कई मौकों पर व्यक्त कर चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप और मोदी की गहरी मित्रता देख चुकी है दुनिया नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालते ही अमेरिकी इतिहास में दूसरे ऐसे राष्ट्रपति बन गये हैं, जिन्होंने गैर-लगातार कार्यकाल के लिए चुने जाने का गौरव प्राप्त किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की वापसी वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण आर्थिक और भू-राजनीतिक प्रभाव डालने वाली है। साथ ही यह भारत के लिए अवसरों और चुनौतियों…

Read More

भारतीय लोकतांत्रिक नेतृत्व संस्थान के प्रतिनिधियों से उपराष्ट्रपति ने की वार्ता नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश में हमारे पास मौलिक अधिकार हैं, जो हमें न्यायपालिका तक पहुंचने का अधिकार देता है लेकिन पिछले कुछ दशक में इसे दूसरी तरह का हथियार बना लिया गया है, जो शासन व्यवस्था व लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बड़ी चुनौती है। उपराष्ट्रपति धनखड़ बुधवार काे अपने आवास पर भारतीय लोकतांत्रिक नेतृत्व संस्थान (आईआईडीएल) के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हर दिन आप देखते हैं कि सलाहें जारी की…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने 11 से 16 फरवरी तक चीन के किंगदाओ में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के लिए 14 सदस्यीय मजबूत भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन 14 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत ने 2023 में दुबई में आयोजित चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था और इस बार उसका लक्ष्य उस प्रदर्शन में सुधार करना होगा।भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने बीएआई ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि बैडमिंटन एशिया मिश्रित…

Read More

लखनऊ। बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग के सी डीविजन के क्वार्टर फाइनल मैच में मल्टी फेसीलिटी क्रिकेट को हराकर राज गार्डेन ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में वैभव यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाये। राज गार्डेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट गवांकर 217 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज प्रमोद कुमार ने 26 रन का योगदान दिया। वहीं शिवम ने 31 रन बनाये। वहीं अविनाश यादव ने पांच चौकों की मदद से 51 रन बनाये। वहीं वैभव यादव ने नौ चौकों की मदद से 53 बाल पर 53 रन का…

Read More

काठमांडू। नेपाल की सीमा सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने भारत और चीन की सीमा पर 425 नए बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस समय एपीएफ के पास दोनों अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सिर्फ 254 सुरक्षा पोस्ट है, जो सीमा निगरानी के लिहाज से नाकाफी हैं। एपीएफ के आईजीपी राजू अर्याल ने बताया कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और सीमापार से अपराध नियंत्रण के लिए गृह मंत्रालय को भेजे प्रस्ताव में 425 नए बीओपी बनाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि इनमें से 350 बीओपी भारत-नेपाल सीमा पर और शेष…

Read More